संस्कृत भाषा सम्मान पुरस्कार, प्रविष्टियां 4 अक्टूबर तक आमंत्रित…….जानें केसे करे आवेदन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में संस्कृत भाषा के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति या संस्था को सम्मानित करने हेतु संस्कृत पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है। सम्मान/पुरस्कार के अंतर्गत किसी एक संस्था या व्यक्ति को दो लाख रूपये एवं प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जावेगा। उच्च शिक्षा संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा स्वयं उपस्थित होकर बंद लिफाफे में अथवा डाक द्वारा 4 अक्टूबर 2021 को सायं 4…

Read More

माता कौशल्या मंदिर परिसर चंदखुरी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का संस्कृति सचिव एवं कलेक्टर ने किया अवलोकन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राम वन गमन पथ पर पड़ने वाले स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। रायपुर जिले के आरंग विकासखंड अंतर्गत चंदखुरी में माता कौशल्या का मंदिर है। माता कौशल्या मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य द्रुतगति से किया जा रहा है। संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी जिले के कलेक्टर सौरभ कुमार के साथ परिसर का अवलोकन कर  निर्माण कार्य में लगी कंपनी एवं सभी संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर यथाशीघ्र गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरे करने निर्देशित किए। उन्होंने…

Read More

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना पहुंची 86 प्रतिशत परिवारों तक

30 सितंबर तक चलने वाले आयुष्मान पखवाड़ा में निःशुल्क बनवा सकते हैं आयुष्मान कॉर्ड देश में एक दिन में सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड पंजीयन का रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के नाम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत आयुष्मान कॉर्ड पंजीयन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के 86 फीसदी परिवारों में किसी एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर देशभर में आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा…

Read More

कलेक्टर स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को परखने छुरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम भर्रीटोला एवं खोभा के स्कूल पहुंचे

कलेक्टर ने बच्चों से पूछे प्रश्र, बच्चों ने दिया तत्परतापूर्वक जवाब ग्राम खोभा के पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षक की अनुपस्थिति पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को परखने छुरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम भर्रीटोला एवं खोभा के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पहुंचे। कलेक्टर ने ग्राम भर्रीटोला के प्राथमिक शाला में कक्षा पांचवीं के बच्चों से हिन्दी विषय के प्रश्र पूछे। उन्होंने बच्चों से रोबोट क्या होता है, सड़क बनाने में किन-किन सामग्रियों की…

Read More

शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की गतिविधियों का जमीनी स्तर पर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

विकासखंड छुरिया के ग्राम भर्रीटोला, खोभा, सड़क चिरचारी एवं पेण्ड्रीडीह के गौठान, आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गिरदावरी, वृक्षारोपण स्थल का अवलोकन कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली, ग्राम भर्रीटोला में स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज विकासखंड छुरिया में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, गिरदावरी और शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की गतिविधियों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम भर्रीटोला एवं पेण्ड्रीडीह के गौठान, आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला तथा प्राथमिक स्वास्थ्य…

Read More

रायपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर मे उच्च शिक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर, रायपुर में विशेष रोजगार कार्यालय द्वारा 11वीं एवं 12वीं के छात्र/छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसर एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम आज 22 सितम्बर को आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप संचालक डॉ. शशीकला अतुलकर ने अभ्यर्थियों को सफलता के लिए जुनून, एकाग्रता एवं लगन को आवश्यक बताया। उन्होंने केन्द्रीय और राज्य शासन के द्वारा की जाने वाली नियुक्तियां सार्वजनिक सेवा संस्थाओं और निजी संस्थाओं की नियुक्तियों के विषय में विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप…

Read More

युवा शिक्षित बेरोजगारों के लिए 24 सितम्बर को नवा रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 सितम्बर शुक्रवार को एक्सटेंशन काउंटर, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स राखी, दुकान क्रमांक 7, सेक्टर 25, नवा रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टॉप कैरियर सर्विसेस, रायपुर द्वारा 10वीं से स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती एकान्टेंट (टैली ई.आर.पी. के साथ), सेल्स एक्सीक्यूटीव, डिलीवरी ब्वाय,…

Read More

पर्यवेक्षक सक्षमता प्रमाण पत्र पर्यवेक्षक परीक्षा 2021 के लिए आवेदन 30 सितंबर तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर,  मुख्य विद्युत निरीक्षक छत्तीसगढ़ शासन इंद्रावती भवन नवा रायपुर द्वारा विद्युत मंडल में पर्यवेक्षक सक्षमता प्रमाणपत्र पर्यवेक्षक परीक्षा 2021 के लिए आवेदन 30 सितंबर तक निशुल्क प्रदान किया जा रहा है। उक्त हेतु पूरे भरे हुए आवेदन 30 सितंबर तक कार्यालय में जमा करना होगा।

Read More

कलेक्टर ने किया चपका हाईस्कूल का निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने बस्तर विकासखण्ड के ग्राम चपका में स्थित हाईस्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान विषय से संबंधित प्रयोगशाला में किए नवाचार का अवलोकन कर छात्रों का हौसला अफजाई किए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी व स्कूल प्राचार्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Read More

मंत्री डॉ डहरिया ने जनदर्शन में सुनी आमनागरिकों की समस्या

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज अपने निवास कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आम नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जिलों एवं विधानसभा क्षेत्र से आए आम नागरिकों से आवेदन लिए और नियमानुसार आवेदनों पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मंत्री डॉ डहरिया का विभिन्न क्षेत्र से आए नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने सम्मान भी किया।

Read More