समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और जांजगीर-चांपा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने मुलाकात कर उन्हें अपने आलेखों की किताब “अब के पहले अब के बाद” भेंट की। इससे पहले वे राजनांदगांव जिला कलेक्टर का दायित्व संभाल रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किताब के प्रकाशन पर तारन प्रकाश सिन्हा को बधाई दी। वाणी प्रकाशन द्वारा हाल ही में प्रकाशित श्री सिन्हा के आलेखों के संग्रह “अब के पहले अब के बाद” में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, ग्रामीण जीवन,…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ के ‘हमर लैब’ देश के लिए बन रहें हैं नजीर : राजस्थान व कर्नाटक के डॉक्टरों और अधिकारियों ने ‘हमर लैब’ का किया अध्ययन भ्रमण, इन लैबों द्वारा दी जा रही डायग्नोस्टिक सेवाओं की सराहना की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थापित किए जा रहे ‘हमर लैब’ पूरे देश के लिए नजीर बन रहे हैं। दूसरे राज्यों के अधिकारी और डॉक्टर अपने राज्यों में इस तरह का लैब स्थापित करने यहां के ‘हमर लैब’ के अध्ययन भ्रमण में आ रहे हैं। हाल ही में राजस्थान और कर्नाटक के डॉक्टरों एवं अधिकारियों के दल ने राज्य के ‘हमर लैब’ का दौरा कर इनकी अधोसंरचना तथा कार्य प्रणाली की जानकारी ली। एनएचएसआरसी (National Health System Resource Centre) नई दिल्ली तथा…
Read Moreराज्य में शिक्षक कर रहे नवाचार, स्मार्ट टीव्ही के माध्यम से करवा रहे पढ़ाई, गणित सिखाने के लिए उपकरणों का कर रहे प्रयोग, जीवंत प्रयोगों के जरिए हो रही विज्ञान की पढ़ाई : विद्यालय प्रवेश एवं शिक्षा में गुणवत्ता वेबीनार में शिक्षकों ने साझा किए अनुभव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वर्तमान परिवेश में स्लेट का अस्तित्व लगभग समाप्त होने की ओर है, ऐसी स्थिति में बेमेतरा जिले की शिक्षिका श्रीमती हेम कल्याणी सिन्हा ने स्कूल में बच्चों को स्लेट के माध्यम से पढ़ाने के लिए प्रेरित करने और उत्कृष्ट कार्य करने का प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप उनके स्कूल के बच्चे स्लेट के माध्यम से लगातार प्रयास करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपना कौशल दिखा रहे हैं। यह जानकारी विद्यालय प्रवेश एवं शिक्षा में गुणवत्ता के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित वेबीनार में दी…
Read Moreपान दुकान में चोरी सहित बाइक चोरी एवं मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, दो आरोपी हुए गिरफ्तार, पान मसाला, सिगरेट, मोबाईल सहित 2 स्कूटी बरामद
पुलिस चौकी रामपुर में भादवि की धारा 457, 380 में अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की की जा रही थी तलाश रामपुर पुलिस द्वारा आईटीआई चौक के पास स्थित पान दुकान में हुए चोरी के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया 2 नग स्कूटी भी किया गया जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा प्रार्थी रोहित भगत पिता दुर्योधन भगत निवासी पथरीपारा चौकी रामपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आईटीआई चौक के पास पान मसाले की दुकान चलाता है, दिनांक 30 जून को…
Read Moreनव नियुक्त कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जरवाय गौठान में बने पेंट, पुट्टी प्लांट सहित अन्य कार्य योजनाओं का भ्रमण कर ली जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर के नव नियुक्त कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज हीरापुर जरवाय गौठान में बने पेंट, पुट्टी प्लांट, वर्मी कंपोस्ट, सीएनडी प्लांट, यूथ हब प्रोजेक्ट, नालंदा परिसर, सेंट्रल लाइब्रेरी, “दक्ष” आई.टी.एम.एस. एवं मरीन ड्राइव का निरीक्षण भ्रमण किया। रायपुर नगर निगम कमिश्नर श्री मयंक चतुर्वेदी भी उनके साथ थे। कलेक्टर डॉ. भुरे जरवाय गौठान में आयमूलक गतिविधियों के उद्देश्य से स्थापित पेंट, पुट्टी प्लांट की विस्तार से जनकारी ली। यहां स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा गोबर से प्राकृतिक पेंट एवं पुट्टी तैयार किया…
Read Moreमुख्यमंत्री ने रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के नवनिर्मित भवन का किया वर्चुअल लोकार्पण ; रियल इस्टेट सेक्टर के उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण का महत्वपूर्ण फोरम है, अपीलेट ट्रिब्यूनल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार कॉलोनी में रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के नवनिर्मित भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम स्थल पर रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष जस्टिस श्री शरद कुमार गुप्ता ने नवनिर्मित भवन का फीता काटा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि रियल इस्टेट (रेगुलेशन एन्ड डेवलोपमेन्ट) एक्ट 2016 के तहत रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े विवादों के निराकरण के लिए रेरा और रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल…
Read Moreश्री अमरनाथ बर्फानी बाबा की सात वर्ष पुरानी यात्रा- कथा : बाबा के भक्त एक तीर्थ यात्री की कलम से…..!
मरे मौत अकाल का, जो काम करे चाण्डाल का। काल उसका क्या बिगाड़े, जो भक्त हो महाकाल का। समदर्शी न्यूज डेस्क इन पंक्तियों को जब-जब सुनता-पढ़ता, तब-तब अमरनाथ बर्फानी बाबा के दर्शन की अभिलाषा व्याग्र हो उठती थी। इस अभिलाषा को साकार करने का एक सुनहरा अवसर जुलाई 2015 में प्राप्त हुआ। अमरनाथ यात्रा पर जाने के पूर्व जिला चिकित्सालय से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र लेने तथा पंजाब नेशनल बैंक में पंजीयन कराने की अनिवार्य प्रक्रिया को यथा समय पूर्ण किया। यात्रा की तैयारी में जुटे थे तभी यात्रा तिथि के दो…
Read Moreबोर मशीन चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस द्वारा चंद घण्टों में किया गया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
आरोपियों के कब्जे से बोर मशीन एवं अन्य समाग्री कुल क़ीमत लगभग 15000/- रुपया किया गया बरामद थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 276/ 22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी यशवंत दिनकर निवासी कुटराबोड़ ने थाना पामगढ़ में दिनांक 01 जुलाई 22 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 29 जून 2022 की रात्रि उसके खेत में लगे बोर मशीन, केबल वायर और स्टार्टर को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 276/ 22 धारा 379 भादवि…
Read Moreदर्री पुलिस ने एनटीपीसी कॉलोनी में लगाया चलित थाना, पुलिस को अपना मित्र और सहयोगी समझाने की की जा रही है पहल
जनता की समस्यायों को उनके निकट ही पहुंचकर जानने और दूर करने का प्रयास किया गया प्रांरभ समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा कोरबा पुलिस को आम जनों से जोड़ने के अभिनव प्रयास किए जा रहें हैं। तुहंर पुलिस तुहंर द्वार, पुलिस संगवारी जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनता से सीधे संवाद किया जाकर, उन्हें पुलिस को अपना मित्र और सहयोगी समझाने की पहल की जा रही है।वहीं इस दिशा में चलित थाना लगाकर जनता की समस्यायों को उनके निकट ही पहुंचकर दूर करने का प्रयास…
Read Moreनवपदस्थ कलेक्टर ने कोरबा शहर के सी-मार्ट का किया निरीक्षण, महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों का किया अवलोकन, उत्पादों की सराहना भी की
सभी आयु वर्ग की जरूरतों का सामान रखने के दिए निर्देश सी-मार्ट में महिला समूह द्वारा निर्मित और स्थानीय उत्पाद कम कीमत पर है उपलब्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर संजीव झा ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर में स्थापित सी- मार्ट का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री झा ने सी-मार्ट में बिक्री के लिए रखे गए महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों का अवलोकन किया। उन्होंने कोरबा की महिलाओं द्वारा निर्मित उमरेलिया ब्रांड साड़ी, एलईडी बल्ब, हवाई चप्पल, राशन सामान, अचार, पापड़ आदि उत्पादों का अवलोकन…
Read More