1 मई मज़दूर दिवस : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बोरे-बासी खाकर विश्व श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

श्रम का सम्मान और अपनी संस्कृति पर अभिमान का दिया सन्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपने सुपुत्रों के साथ आज मजदूर दिवस पर दिन की शुरुवात बोरे-बासी खाकर विश्व के श्रमिकों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की है। मरकाम ने कहा कि बोरे-बासी संग माड़िया पेज, कोलियरी भाजी और चटनी में विटामिन की प्रचुर मात्रा है, गर्मी के दिनों में यह भोजन शरीर के लिये बेहद लाभदायक और सुपाच्य है। आइए! हम सब…

Read More

बेहतर शिक्षा के लिए सभी जिलों में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल – स्कूल शिक्षामंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम

वृक्षारोपण में वनोपज आधारित फलदार वृक्षों को दें प्राथमिकता स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.टेकाम ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में संचालित विभागीय कार्यों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह शासन की…

Read More

खैरागढ़ महोत्सव का समापन : आज की जीवनशैली में शास्त्रीय संगीत नृत्य कला हमारे मन मस्तिष्क को शुद्ध करने के साथ ही शांति प्रदान करता है- विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव खैरागढ़ महोत्सव का आज विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज जीवन में जो आपाधापी है उसमें शास्त्रीय संगीत नृत्य कला की नितांत आवश्यकता है । यह मन मस्तिष्क का को शुद्ध करने के साथ ही मन को शांति प्रदान करता है और आज की जीवनशैली में इसकी नितांत आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि खैरागढ़ महोत्सव छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े संगीत महोत्सव के रूप में जाना जाता है।…

Read More

ईद -उल -फितर, परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया सौहाद्रपूर्ण माहौल में मनाने शांति समिति की बैठक सम्पन्न, कलेक्टर श्रीमती साहू ने सभी पर्वों को आपसी भाईचारा के साथ मिलजुल कर मनाने की अपील की

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा तीन मई को जिले में  ईद -उल- फितर, परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया पर्वों को सौहाद्रपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू की अध्यक्षता में  कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाने के लिए निश्चय किया गया। शांति समिति की  बैठक में सभी त्योहार एवं आयोजन को आपसी तालमेल एवं भाईचारे की भावना के साथ सौहाद्रपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पुलिस, नगर निगम,…

Read More

रायगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जनशताब्दी वर्ष में आयोजित रायगढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता कार्य विस्तार योजना कार्यशाला में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय हुई सम्मिलित

भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने हेतु धारण किया गया दो मिनट का मौन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़/जशपुर सांसद श्रीमती साय ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शक्तिकेन्द्र विस्तारकों और साइबर सेल विस्तारकों को 5 मई से 20 मई तक किये जाने वाले कार्यो को विस्तार से बताते हुए कहा कि जब विस्तारक बूथ में जाये तो अपने बूथ में पहले दिन शक्तिकेन्द्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष व प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर 10 दिन की रूपरेखा तौयार कर प्रवास की योजना बनाकर जारी करे। मतदान केंद्र अनुसार…

Read More

छत्तीसगढ़ के रहन-सहन, खान-पान, बोली-भाखा, तीज-तिहार से भाजपा को पीड़ा क्यों है ? भाजपाई बोरे बासी खाये न खायें लेकिन छत्तीसगढ़ी खान-पान, रीति-रिवाज का विरोध न करे – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पूछा कि भाजपा को छत्तीसगढ़ की संस्कृति से इतनी नफरत क्यों हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा को छत्तीसगढ़ के रहन-सहन, खान-पान, बोली-भाखा, तीज-त्यौहार से पीड़ा क्यों होती है? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोरे बासी दिवस मनाने जा रहे है, ठेठरी, खुरमी, चीला, फरा सहित छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यजन को अलग पहचान दे रहे है। गेड़ी चढ़ते हैं, भंवरा चलाते हैं, रैचूली में झूलते हैं, नदी में डुबकी लगाते हैं, हरेली तिहार, गोवर्धन पूजा करते है, बैल दौड़ का आयोजन करते…

Read More

छत्तीसगढ़ हर्बल्स की धमक अब देश की राजधानी तक : नई दिल्ली में आयोजित ‘आहार एक्सपो 2022’ में आकर्षण का केन्द्र रहा छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद

ओलंपियन बॉक्सर श्री वीजेन्दर सिंह हुए मुरीद, छत्तीसगढ़ हर्बल्स में बनाए जा रहे 120 से अधिक उत्पाद समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ एक राज्य स्तरीय ब्रांड है और यह अब राष्ट्रीय स्तर का ब्रांड बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों की दिनों-दिन बढ़ती मांग की वजह से पिछले तीन वर्षों में इसकी बिक्री 01 करोड़ रूपए से बढ़कर 7 करोड़ रूपए हो गई है। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 26 से 30 अप्रैल तक आयोजित इंटरनेशनल फूड एण्ड हॉस्पिटेलिटी फेयर…

Read More

कांग्रेस को इतना भयभीत होने की क्या आवश्यकता है, कांग्रेस सरकार आखिर नया कमीशन क्यों बनाना चाहती है? : कौशिक

मंत्री डहरिया को अध्ययन के बाद ही कहना था समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मंत्री डहरिया की प्रेसवार्ता का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मंत्री शिव डहरिया का बयान बेहद ही हास्यास्पद है। भारतीय जनता पार्टी जब कोर्ट के शरण में गई है तो तो कांग्रेस को भय क्यों होता है? इस जांच को लेकर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा जस्टिस मिश्रा जांच आयोग बनाया गया। जिसमें जांच आयोग ने सभी तथ्यों का जांच किया तथा जांच के बाद उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन प्रस्तुत होने…

Read More

जिला नारायणपुर में पुलिस को 1 नक्सली, जनताना सरकार अध्यक्ष, को गिरफ्तार करने एवं 8 नग हथियार बरामद करने में मिली सफलता

गिरफ्तार नक्सली को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज बालाजी राव सोमावार, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर सदानंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स नारायणपुर ये. अक्षय कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर अभिषेक पैकरा, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी नारायणपुर विनय कुमार साहू के मार्गदर्शन पर जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। जिला नारायणपुर के थाना छोटेडोंगर के पुलिस कैम्प कड़ेमेटा से दिनांक 30 अप्रैल 2022 को जिला बल एवं डीआरजी की पुलिस…

Read More

नगरीय प्रशासन मंत्री ने मुनरेठी और समोदा में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण, सभी समाजों के उपयोग के लिए बनाए गए सामाजिक भवन : डॉं. शिव कुमार डहरिया

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम मुनरेठी और नगर पंचायत समोदा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एंव भूमिपूजन किया। डॉ. डहरिया समोदा में भक्त माता कर्मा जयंती के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आरंग क्षेत्र में सभी समाजों के उपयोग के लिए सामाजिक भवन बनाए गए है जहां पर सुविधा के साथ सामाजिक आयोजन सम्पन्न हो…

Read More