बिलासपुर-यलहंका एक्सप्रेस में सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत! 21 अक्टूबर से स्थायी रूप से बढ़ेगा एसी-2 कोच, अब ज्यादा यात्रियों को मिल सकेगी कंफर्म बर्थ

बिलासपुर-यलहंका-बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में स्थायी रूप से एक अतिरिक्त एसी-2 कोच की सुविधा

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 18261/18262 बिलासपुर-यलहंका-बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-2 कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 18261 बिलासपुर-यलहंका एक्सप्रेस में दिनांक 21 अक्टूबर 2026 से तथा गाड़ी संख्या 18262 यलहंका-बिलासपुर एक्सप्रेस में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध रहेगी |

 इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |

Related posts