समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ ने इसे प्रदेश के कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक फैसला बताया है। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री श्री बघेल से विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सौजन्य मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में राज्य में…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।पुलिस अधिकारियों ने शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों में अभिषेक माहेश्वरी, सुखनंदन राठौर, कीर्तन राठौर,कमलेश्वर चंदेल, डी सी पटेल, मुकेश ठाकुर,खोमन सिन्हा, उड्डयन बेहार, मनोज ध्रुव, प्रशांत श्रीवास्तव,भावेश साव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Read Moreपुरानी पेंशन बहाली करने और वर्ष 2016 बैच के डिप्टी कलेक्टरों को संयुक्त कलेक्टर के पद पर क्रमोन्नत करने के केबिनेट से निर्णय के लिए छतीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री से विधानसभा में पुरानी पेंशन बहाली करने और वर्ष 2016 बैच के डिप्टी कलेक्टरों को संयुक्त कलेक्टर के पद पर क्रमोन्नत करने के लिए केबिनेट से निर्णय के लिए छतीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने अध्यक्ष आशुतोष पांडे के अगुआई में भेंट कर अधिकारी / कर्मचारियों को मिले आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किये समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ (अपर कलेक्टर/संयुक्त कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर संघ) ने विधानसभा सत्र के पंचम विधानसभा का तेरहवाँ सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा में संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडे अपर कलेक्टर…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री बघेल से जिला पंचायत अध्यक्षों के प्रतिनिधि मण्डल ने की सौजन्य मुलाकात
जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों के मानदेय में वृद्धि और जिला पंचायत विकास निधि तथा जनपद पंचायत विकास निधि योजना के प्रावधान के लिए किया आभार व्यक्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्षों के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों के मानदेय में वृद्धि और जिला पंचायत विकास निधि तथा जनपद पंचायत विकास निधि योजना के प्रावधान के…
Read Moreसांसद सुनील सोनी को रमन सरकार के समय के रमन टोकन की याद आ रही जिसके जरिये ट्रक बस मालिको से होती थी अवैध वसूली – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सांसद सुनील सोनी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसद सुनील सोनी को रमन सरकार के समय अवैध वसूली के लिए बनायेगे रमन टोकन,की याद आ रही है उस दौरन ट्रक बस मालिको से इन्ही टोकनों के जरिये अवैध वसूली होती थी और काली कमाई सीधा नागपुर कार्यलय और भाजपा के दिल्ली मुख्यालय पहुँचता था।रमन सरकार की कमीशनखोरी और काली कमाई की हवस ने परिवहन विभाग को करोड़ो का चूना लगा था।सुनील सोनी को बयानबाजी…
Read Moreभाजपा को खैरागढ़ में मरवाही और दंतेवाड़ा चित्रकोट याद दिला देंगे – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा भूल गई है तो उसे खैरागढ़ में दंतेवाड़ा चित्रकोट और मरवाही याद दिला देंगे। विष्णुदेव साय को कांग्रेस की खुली चुनौती है कि जैसे मरवाही में अपनी बी टीम से समर्थन लिया था, वैसे ही खैरागढ़ में भी समर्थन ले लें। कांग्रेस ने जब मरवाही में भाजपा और उसकी बी टीम के हौसले पस्त कर दिए तो खैरागढ़ में भाजपा…
Read Moreडॉ. डहरिया ने प्रदर्शनी के विभागीय स्टॉलों में जाकर किया अवलोकन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास ता सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया रविवार को मैनपाट महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुये। डॉ. डहरिया ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से भी बात की और करीब 18 लाख रुपये के सामग्री का वितरण भी किया। प्रभारी मंत्री ने जिला पंचायत, वन विभाग, आदिवासी विकास, उद्यानिकी, कृषि, रेेशम, मत्स्य, ग्रामोद्योग, कृषि विज्ञान केंद्र, पशुपालन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर…
Read Moreप्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मैनपाट महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, अब राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी मैनपाट महोत्सव की पहचान-डॉ. डहरिया
सी-मार्ट एवं ह्यूमिक एसिड निर्माण इकाई का किया गया शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का समापन समारोह 13 मार्च को संपन्न हुआ। इस अवसर पर अम्बिकापुर में संचालित सी-मार्ट व सोहगा गोठान में ह्यूमिक एसिड निर्माण इकाई का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही गोठान कैलेण्डर का विमोचन भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा…
Read Moreकांग्रेस के हिंदू विरोधी रवैये के विरोध में भाजपा ने फूंका जशपुर विधायक का पुतला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर के विधायक विनय भगत के वायरल विडियो का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।मामले को लेकर कांग्रेसियों द्वारा भाजपाईयों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सिटी कोतवाली में की गई शिकायत के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क पर आ गई है। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शहर के आदर्श बस स्टेण्ड में विधायक का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस को भगवान श्रीराम के नाम से चिढ़ती है। यह हिंदू धर्म का अपमान है।…
Read Moreकलेक्टोरेट की तर्ज पर आरंग में सभी शासकीय कार्यालयों के लिए होगी कंपोजिट बिल्डिंग, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर कंपोजिट बिल्डिंग और हाईटेक बस स्टैंड सहित विभिन्न कार्यों के लिए करोड़ों रूपए स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास और श्रम मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग को अनेक विकास कार्यों की सौगात दी है। कलेक्टोरेट की तरह आरंग में भी सभी कार्यालयों को एक छत के नीचे लाने कंपोजिट बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर इसके लिए सात करोड़ रूपए से अधिक की राशि मंजूर की गई है। कंपोजिट बिल्डिंग बनने से आरंग के लोगों को शासकीय कार्यालयों में आने-जाने के लिए भटकना नही पड़ेगा। सभी शासकीय…
Read More