कांग्रेस के हिंदू विरोधी रवैये के विरोध में भाजपा ने फूंका जशपुर विधायक का पुतला

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर के विधायक विनय भगत के वायरल विडियो का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।मामले को लेकर कांग्रेसियों द्वारा भाजपाईयों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सिटी कोतवाली में की गई शिकायत के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क पर आ गई है। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शहर के आदर्श बस स्टेण्ड में विधायक का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस को भगवान श्रीराम के नाम से चिढ़ती है। यह हिंदू धर्म का अपमान है। बस स्टेण्ड में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेसियों द्वारा की गई शिकायत उनके हिंदूत्व विरोधी चेहरे को उजागर करता है।

जानकारी के लिए बता दें कि इंटरनेट मिडिया में कांग्रेस के जशपुर विधायक विनय कुमार भगत का एक विडियो वायरल हुआ है। इस विडियो में विधायक,ग्रामीणों के साथ भाजपा के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए गए एक राजनीतिक गीत पर नृत्य करते हुए नजर आ रहें हैं। कांग्रेस ने एक पुराने विडियो को संपादित कर,वायरल करने का आरोप लगाते हुए,सिटी कोतवाली में मामले की शिकायत की है। शिकायत पर कांग्रेसियों ने चार लोगों के नाम का उल्लेख भी किया है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन इससे पहले ही मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है।

पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजशरण भगत,जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, नितिन राय, संतोष सिंह, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, लालदेव भगत,दीपक गुप्ता,कृपा शंकर भगत, रविंद्र पाठक, अरविंद भगत, मुकेश सोनी, आशु राय, राहुल गुप्ता, दीपक सिंह, टुन्नू सोनी, आकाश गुप्ता, राजेश सिन्हा, नमित सिंह, अभिषेक मिश्रा, राजा सोनी, अभ्युदय मिश्रा, दीपू मिश्रा एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!