सभी स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की होगी जांच, मुख्य सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टर और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को परिपत्र जारी कर आगामी दो माह में स्वास्थ्य परीक्षण के दिए निर्देश

सभी दिव्यांग बच्चों को नि:शक्तता प्रमाण पत्र प्रदान करना सुनिश्चित करने कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस दौरान सभी दिव्यांग बच्चों को नि:शक्तता प्रमाण पत्र जारी करना सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टर और जिला पंचायतों के मुख्य अधिकारी को परिपत्र जारी कर स्कूली शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से अगले दो महीनों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव श्री जैन ने कलेक्टरों और…

Read More

वनांचल विकासखंड नगरी में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों का चार दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

समुदाय तथा पालकों से जीवंत संपर्क बनाये रखकर शाला में शिक्षा के गुणवत्ता सुधार हेतु प्रधानपाठक करें कार्य  – बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी -धमतरी आदिवासी विकासखंड नगरी में निर्धारित जोन स्तर में प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों के क्षमता विकास हेतु 4 दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 9 मार्च एवं 10 मार्च तथा 14 से 15 मार्च दो-दो दिवसों में आयोजित किया गया है | कार्यशाला के प्रथम दिवस पर आयोजित प्रधान पाठकों के क्षमता विकास प्रशिक्षण का शुभारम्भ 9 मार्च 2022 को विकासखंड शिक्षा…

Read More

वनांचल विकासखंड नगरी में बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालनहेतु एस.डी.एम. एवं बी.ई.ओ. के उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी -धमतरी वनांचल  क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चन्द्रकान्त कौशिक एवं विकासखंड  शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह के उड़नदस्ता दल के द्वारा परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण एवं परीक्षा की मॉनिटरिंग की जा रही है | 9 मार्च को 12वीं बोर्ड परीक्षा के दूरस्थ वनांचल स्थित परीक्षा केन्द्रों का  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चन्द्रकान्त कौशिक के दल-महेश्वरी ध्रुव एबीईओ नगरी, ओपी बघेल व्याख्याता एल.बी. के द्वारा हायरसेकण्ड्री परीक्षा केंद्र घुरावड़, बेलरगाँव, तथा विकासखंड शिक्षा…

Read More

कारोबारियों को क्लीन चिट देने वाले भूपेश बतायें कितना फंड लिया है – विष्णुदेव साय

बघेल खुद बौखलाहट में मकान तुड़वाते हैं, जेल भेजते हैं-भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि आयकर विभाग की कार्यवाही एक सुनिश्चित प्रक्रिया के तहत तथ्यों के आधार पर होती है। जिन कारोबारियों के यहां आयकर विभाग की कार्यवाही हुई है, उन   कारोबारियों को क्लीन चिट देने वाले भूपेश बघेल बतायें कि यूपी चुनाव के लिए कितना फंड लिया है? उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल खुद बौखलाहट में मकान तुड़वाते हैं, मीडिया के…

Read More

नारायणपुर में मलखम्ब अकादमी की घोषणा से खिलाड़ियों में खुशी का माहौल, सौगात के लिए मलखम्ब का प्रदर्शन एवं गुलाल उड़ाकर मनाई खुशियां

खिलाड़ियो ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, कहा करेंगे मेडल की बौछार समदर्शी न्यूज़, नारायणपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बजट सत्र के दौरान मलखम्ब खिलाड़ियों के लिए नारायणपुर जिले में अकादमी बनाने की घोषणा कर खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। इस फैसले से जिले के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। मलखम्ब प्रशिक्षण कर रहे खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस सौगात के लिए मलखम्ब का प्रदर्शन एवं रंग-गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाई। खिलाड़ियों ने कहा कि हम इस…

Read More

‘‘अभिव्यक्ति नारी सम्मान की’’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न, छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाए गए: मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया

समदर्शी न्यूज़, रायपुर लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार के समापन समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया शामिल हुई। कार्यशाला में देश-प्रदेश आये विषय विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं एवं युवतियों के सशक्तिकरण के प्रयासों से सामाजिक संस्थाओं और लोगों को जोड़ने और इनमें मीडिया की सार्थक भूमिका पर चर्चा की गई। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा कि मुंख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप प्रारंभ किये गये इस अभिव्यक्ति कार्यक्रम के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में महिलाएॅं अपने अधिकारों के बारे…

Read More

बजट में निराशा और छलावे के सिवा कुछ भी नहीं – डॉ. रमन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार के चौथे बजट को दिशाहीन और निराशा से भरा बजट करार दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार का बजट बिना आत्मा के शरीर, बिना पानी की नदी, बिना ऊंचाई के पहाड़ और फूले हुए गुब्बारे जैसा है। इसमें न तो दूरदर्शिता है और न ही दृष्टिकोण है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस बजट में महिलाओं, बेरोजगार युवाओं, किसानों, मजदूरों, बुजुर्गों…

Read More

कांग्रेस सरकार का चौथा बज़ट ‘लोक-बज़ट’ कम, ‘फेक-बज़ट’ ज़्यादा : भाजपा

भाजपा नेताओं ने कहा- पुरानी और विफल योजनाओं में मामूली हेरफेर करके प्रदेश को चकमा देने की कोशिश, पुरानी बोतल पर नया लेबल लगाकर खपाने के राजनीतिक पाखंड को जनता भलीभाँति समझ रही है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का चौथा बज़ट लोक-लुभावन घोषणाओं का पुलिंदा है जिसमें प्रदेश की जनता को राहत देकर विकास की ठोस पहल की इच्छाशक्ति का नितांत अभाव है। भाजपा ने कहा कि पुरानी और विफल हो चलीं योजनाओं में मामूली हेरफेर…

Read More

मुख्यमंत्री को नगर निगमों के महापौरों ने वर्ष 2022-23 का कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर दी हार्दिक बधाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित सेंट्रल हॉल में छत्तीसगढ़ के 12 नगर निगमों के महापौरों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महापौरों ने कहा है कि बजट में सभी वर्गों के कल्याण एवं उन्नति को ध्यान में रखा गया है। आर्थिक विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है। वर्ष 2022-23 के बजट से समावेशी विकास की गति को बल…

Read More

मुख्यमंत्री ने जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा निर्मित दो चिल्ड्रन होम का किया वर्चुअल लोकार्पण

रायगढ़ जिले के तमनार में इन बाल आवास गृहों का किया गया है निर्माण अनाथ और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए शुरू किया गया है चिल्ड्रन होम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष से रायगढ़ जिले के तमनार में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड फाउंडेशन द्वारा बालक- बालिकाओं के लिए निर्मित दो अलग-अलग चिल्ड्रेन होम का वर्चुअल लोकार्पण किया। तमनार के सावित्री नगर में इन आवास गृहों का निर्माण जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा सीएसआर मद से कराया गया है। एक सौ…

Read More