एसडीएम ने किया परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री दिनेश नाग ने आज से प्रारंभ 12 वीं बोर्ड परीक्षा की परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, बस्तर हाई स्कूल और आसना हाई स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Read More

जल जीवन मिशन के प्रगति की समीक्षा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जल जीवन मिशन के तहत बस्तर जिले में संचालित कार्यों की समीक्षा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास द्वारा जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में की गई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और क्रेडा के अधिकारियों के साथ ही थर्ड पार्टी कांट्रेक्टर, डी पी आर एजेंसी, आई एस ए, टीपीआई एजेंसी, एवं सिविल कांट्रेक्टर उपस्थित थे।

Read More

जवाहर नगर वार्ड में प्रशासन ने किया सर्वे कार्य प्रारंभ, कलेक्टर ने सर्वे कार्य का लिया मौका मुआयना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर रेलवे भूमि पर कब्जा धारियों के वास्तविक पहचान के साथ ही अतिक्रमित भूमि के सर्वेक्षण के लिए आज संयुक्त सर्वेक्षण दल जवाहर नगर वार्ड पहुंचा। संयुक्त सर्वे दल में राजस्व, नगर निगम, वन विभाग और रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। इस दौरान रहवासियों से आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, प्लांट का खसरा क्रमांक और मोबाईल नम्बर की जानकारी ली गई। सर्वेक्षण के दौरान कलेक्टर श्री रजत बंसल ने भी स्वयं उपस्थित रहकर मौके का मुआयना किया। कलेक्टर ने रहवासियों से चर्चा करते हुए कहा…

Read More

यूक्रेन में दो भारतीय छात्रों की मौत से छत्तीसगढ़ के परिजन दहशत में – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि डरपोक और निकम्मी मोदी सरकार के कारण यूक्रेन में अब तक दो भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है और साथ ही भारतीय छात्र छात्राओं के की पिटाई और उनके अपहरण की खबरें भी आ रही हैं। छत्तीसगढ़ के 261 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं और उनके परिजन बेहद दहशत में हैं। युद्ध के पूर्वानुमान के बावजूद केंद्र में बैठी मोदी सरकार के नेता और स्वयं प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन से भारतीय छात्रों को सुरक्षित देश तक लाने…

Read More

जीरम का षड्यंत्र सामने आएगा – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर माननीय हाइकोर्ट के फैसले के बाद जीरम हत्याकांड का षड्यंत्र सामने आने का मार्ग प्रशस्त होगा। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जीरम का सच सामने लाने तथा दोषियों को सजा दिलवाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। भारतीय जनता पार्टी एसआईटी के गठन के बाद से ही घबरा गई थी। उसने जीरम की जांच रोकने के लिए तमाम षड्यंत्र किया। भाजपा की केंद्र सरकार एनआईए से जीरम की फाइल एसआईटी…

Read More

कांग्रेस राज में महिलाओ में दहशत, खुलेआम हो रही लूट का शिकार – शालिनी राजपूत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्य्क्ष शालिनी राजपूत ने राजधानी की सड़कों पर सरेआम बढ़ती लूट की वारदातों पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार से राजधानी नहीं सम्हल रही है। यह सरकार प्रदेश में कानून का राज क्या चलायेगी। तीन साल से छत्तीसगढ़ में जंगल राज चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल न्यायधानी में जब न्याय की बात करते हैं, उसी दौरान एक नाबालिग की हत्या हो जाती है। कांग्रेस के विधायक ही इस मामले में कांग्रेस…

Read More

नेता प्रतिपक्ष का आरोप अपराध का गढ़ा जा रहा है नवा छत्तीसगढ़ : नशे के कारोबारियों की शरणस्थली बन गई है छत्तीसगढ़ : कौशिक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि बदनीयती और अपनी विफलताओं के बोझ से राजनीतिक तौर पर कुंठित नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की कुनीतियों के चलते छत्तीसगढ़ नशे के सौदागरों की शरणस्थली बन गया है और नशाखोरी की बढ़ती लत से अपराधों में लगातार इजाफा हो रहा है। श्री कौशिक ने कहा कि नशाखोरी और अपराधों पर नियंत्रण के प्रदेश सरकार के दावे झूठे साबित हो रहे हैं। राजधानी में शराब पी रहे दो लोगों द्वारा अभद्रता करने से तमतमाए एक नाबालिग द्वारा की गई…

Read More

कस्टम मिलिंग के लिए तेजी से उठ रहा धान, अब तक 86.95 लाख मीटरिक टन धान का हो चुका उठाव, केन्द्रीय पुल में 24.99 लाख मीटरिक टन चावल जमा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव जारी है। राज्य में 2 मार्च तक 86.95 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। छत्तीसगढ़ द्वारा केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम किया जा रहा है। अब तक केन्द्रीय पूल में 24.99 लाख मीटरिक टन चावल जमा करा चुका है। इनमें भारतीय खाद्य निगम में 13.70 लाख मीटरिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 11.29 लाख मीटरिक टन चावल शामिल है। खाद्य…

Read More

कृषि पंप ऊर्जीकरण योजना के अंतर्गत प्रदेश भर में तीन वर्षों में 95 हजार 643 सिंचाई पम्पों को दिए गए बिजली कनेक्शन

60 हजार 197 सिंचाई पंपों को स्थाई तथा 35 हजार 446 पंपों को दिए गए अस्थाई बिजली कनेक्शन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार प्रदेश में किसानों के सिंचाई पम्पों को बिजली कनेक्शन देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पिछले तीन वर्षो में 95 हजार 643 सिंचाई पम्पों को बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। इनमें से 60 हजार 197 स्थाई कनेक्शन तथा 35 हजार 446 अस्थाई बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा कृषि पंप ऊर्जीकरण योजना के अंतर्गत विद्युत लाईन के विस्तार…

Read More

गोधन न्याय योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिली स्वावलंबन की राह, पहले स्वयं प्रशिक्षण लिया, अब दूसरों को दे रहीं प्रशिक्षण

स्व सहायता समूह ने आयमूलक गतिविधियों से कमाए 2 लाख 84 हजार रुपए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर ग्रामीण महिलाएं अब घरेलू कार्य के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी से अपनी सहभागिता बढ़ा रहीं हैं। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों में संचालित आय मूलक गतिविधियों में ग्रामीण महिलाएं आर्थिक सहयोगी की भूमिका निभा रही हैं। इस तरह अब वे अपने परिवार की जिम्मेदारी, उनका भरण पोषण और अपने जीवन स्तर में सुधार लाने में सक्षम हो रही हैं। विकासखंड खरसिया की ग्राम पंचायत लोढ़ाझर इस सफलता का साक्षी बन…

Read More