अपने खाते में दूसरे का धान बेचने के प्रयास को प्रशासनिक टीम ने किया विफल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर, अपने खाते में दूसरे का धान बेचने का प्रयास के मामले को प्रशासनिक टीम द्वारा विफल किया गया  तथा पुराना व अमानक धान बेचते हुए  पाए जाने पर  कुल 491 बोरी धान जब्त किया गया। जनपद पंचायत लुण्ड्रा के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र कुन्दीकला में शुक्रवार को  तहसीलदार श्री मुखदेव  यादव के द्वारा दूसरे के खाते में धान खपाने का प्रयास कर रहे व्यक्ति से कुल 235 बोरी धान जब्त किया गया। तहसीलदार ने बताया कि भफौली का एक व्यक्ति कुन्दीकला समिति में धान खपाने का…

Read More

कलेक्टर ने किया परसा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण, बिचौलियों पर पैनी नजर रखने तथा धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर, कलेक्टर संजीव कुमार झा शुक्रवार को अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत परसा धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी कार्यां का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधक एवं निगरानी समिति के सदस्यों को हिदायत देते हुए कहा कि बिचौलियों पर पैनी नजर रखें ताकि उपार्जन केन्द्र में अवैध धान की बिक्री न कर सकें। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी अंतिम चरण में है और इस चरण में बिचौलियों द्वारा किसानों के शेष रकबे में धान बेचने का भरपूर प्रयास करेंगे लेकिन उनके किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने…

Read More

खाद्य मंत्री ने मां महामाया एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य का किया निरीक्षण, कार्य में प्रगति लाकर समय पर पूरा कराने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने शुक्रवार को दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट के उन्न्यन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने टेंडर के अनुसार सभी कार्यो ने प्रगति लाकर आगामी अप्रैल माह तक काम पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। खाद्य मंत्री ने एयरपोर्ट के उन्नयन के लिए किए जा रहे कार्यो की प्रगति की जानकारी ली। रन-वे की निर्धारित लंबाई में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उन्न्यन कार्य शीघ्र पूरा करें ताकि यहां से 72 सीटर विमान परिचालन के लिए लाइसेंस लेने की…

Read More

मनरेगा के कार्यों से 38741 मजदूरों को मिल रहा रोजगार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर, सरगुजा जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत पंजीकृत ग्रामीण परिवारों को उनके ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता से कार्य दिए जा रहे हैं। वर्तमान में जिले में 409 ग्राम पंचायतों में 1017 कार्य चल रहे है जिसमें 38741 मजदूर कार्यरत है। कार्यस्थल पर कोरोना के संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। श्री विनय कुमार लंगेह जिला पंचायत…

Read More

पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर नहीं अपनाकर भूपेश सरकार अजा-जजा शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही : भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा- प्रदेश भाजपा इस लड़ाई में अजा-जजा वर्ग के साथ; प्रदेश सरकार आरक्षण विरोधी एजेंडा चलाकर संविधान की भावना को लहूलुहान कर रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब शिक्षा विभाग में आरक्षण रोस्टर से पदोन्नति की प्रक्रिया नहीं अपनाकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षकों के साथ छल-कपट करके अन्याय कर रही है। श्री साय ने इस मांग को लेकर आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले…

Read More

नदियों का तट हुआ हराभरा, 28 नदियों के तट पर लगाए गए 11 लाख पौधे, हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित होंगे नदी तट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ में गत वर्षा ऋतु के दौरान ‘नदी तट वृक्षारोपण’ कार्यक्रम के तहत 28 विभिन्न नदियों के तट पर लगभग 11 लाख पौधों का रोपण किया गया है। इसके रोपण से नदी तट के 978.785 हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित होंगे, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा नदी तट रोपण का कार्य किया गया। इनका रोपण कैम्पा, मनरेगा तथा…

Read More

कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच में तेजी, बीते सप्ताह 3.45 लाख सैंपलों की जांच

अभी रोजाना औसत 49267 सैंपलों की जांच हो रही, दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में यह 20256 थी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। बीते सप्ताह 14 जनवरी से 20 जनवरी के बीच तीन लाख 44 हजार 870 सैंपलों की जांच की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए विभाग को प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में सैंपलों की जांच के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा…

Read More

नवा रायपुर के आंदोलित किसानों से चर्चा के नाम पर प्रदेश सरकार सियासी नौटंकी से बाज आए : भाजपा

किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी शर्मा ने आगाह किया- किसानों के साथ शर्मनााक सियासत करना छोड़ प्रभावित किसानों की समस्या के समाधान की ईमानदार पहल करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा है कि नवा रायपुर अटलनगर में आंदोलित किसानों के संबंध में प्रदेश सरकार चर्चा के नाम पर सियासी नौटंकी से बाज आए और चर्चा के लिए गुरुवार को बुलाई गई इस बैठक का किसानों द्वारा किए गए बहिष्कार को गंभीरता से ले। श्री शर्मा ने कहा कि दोपहर 2…

Read More

मुख्यमंत्री ने कोरोना से मृत्यु के मामले में वृद्धि पर चिंता जताई, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को हर डेथ का आडिट करने के दिए निर्देश, कलेक्टरों को संक्रमण की रोकथाम एवं संक्रमितों के ईलाज को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में अचानक कोरोना से पीड़ित लोगों की मृत्यु की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई है। कोरोना से आज राज्य में 15 लोगों की मृत्यु होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को हर डेथ का आडिट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम और संक्रमितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराये जाने को भी कहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्यगत स्थिति को देखते हुए उन्हें हॉस्पिटलाइज करने…

Read More

सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं दो संचालकों ने किया पदभार ग्रहण, मुख्यमंत्री से भेंट कर जताया आभार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. प्रीतम राम, संचालक डॉ. के.के. ध्रुव एवं डॉ. विनय जायसवाल, विधायक ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. प्रीतम राम सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र से विधायक है, जबकि संचालक डॉ विनय जायसवाल मनेन्द्रगढ एवं डॉ. के.के.ध्रुव मरवाही विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। नव नियुक्त अध्यक्ष एवं संचालक द्वय ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट कर उनका आभार जताया। अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम एवं संचालक द्वय ने स्वास्थ्य मंत्री श्री. टी.…

Read More