निवेश आया तो बदलेगा छत्तीसगढ़ का भविष्य ! रोजगार को लेकर भाजपा का बड़ा दावा, संतोष पाण्डेय ने विपक्ष पर साधा निशाना, राहत-बचाव में प्रशासन मुस्तैद, साय सरकार को बताया संवेदनशील.

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि प्रदेश के लिए बड़े निवेश प्रस्ताव पारित हो रहे हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से पहले भी और अब भी छत्तीसगढ़ के लिए बड़े पैमाने पर निवेश लाया जा रहा है। इन निवेशों से प्रदेश का चहुँमुखी विकास होगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने बाढ़ प्रबंधन को लेकर विपक्षी नेताओं द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत को पहले अपने प्रदेश की स्थिति सम्भालनी चाहिए। श्री पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुशासन स्थापित है और साय सरकार आपदा-प्रबंधन को लेकर पूरी तरह संवेदनशील और सतर्क है। शासन-प्रशासन के सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से राहत व बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। स्वयं मुख्यमंत्री श्री साय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया और जनता को राहत पहुँचाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिसे छत्तीसगढ़ की जनता भली-भाँति जानती है।

Related posts