जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर से की मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न विकासखंडों के लोगों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर को अवगत कराते हुए उन्हें आवेदन दिया। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके आवेदन पर नियमानुसार निराकरण कर उन्हें लाभांवित करने निर्देशित किया। सत्यम विहार कॉलोनी रायपुरा निवासी श्रीमती चंद्रकला यदु ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में, संजय नगर रहवासी क्षेत्र में स्थापित गृह उद्योग से ध्वनि एवं वायु प्रदूषण होने पर मोहल्ला वासी द्वारा उद्योग अन्यत्र स्थापित करवाने बाबत,…

Read More

कोलेंग क्षेत्र के ग्रामीणों ने युवा मंडई का जमकर उठाया लुत्फ, कलेक्टर श्री बसंल को अपने बीच पाकर ग्रामीण हुए अभिभूत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कांगेर घाटी के गोद में बसा कोलेंग जहां कुछ समय साल पहले नक्सली घटनाओं के कारण पीड़ित था, वहीं आज वहां के हालत काफी बदल गए हैं। प्रशासन को ग्रामीणों के निकट पहुंचाने के प्रयासों के कारण अब ग्रामीणों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा है। प्रशासन के इन्हीं प्रयासों के तहत आज कोलेंग में युवा मंडई का आयोजन किया गया, जिसमें कोलेंग के साथ ही छिंदगुर, कांदानार, चांदामेटा के ग्रामीण भी शामिल हुए। युवा मंडई में शामिल ग्रामीणों ने यहां कबड्डी, वाॅलीबाल, रस्साखींच, कुर्सी दौड़…

Read More

अवैध रूप से भण्डारण करते पाये जाने पर 273 बोरा धान एवं 402 बोरा मक्का जप्त करने की कार्रवाई की गई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार जिले में गठित संयुक्त जांच दल के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य के अन्तर्गत कोचियों एवं अन्य माध्यमों से धान की अवैध ब्रिकी की संभावनाओं को देखते हुए इसकी रोकथाम हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अन्तर्गत राजस्व एवं खाद विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा आज जिले के बस्तर विकासखण्ड के ग्राम करंदोला एवं बड़े आमाबाल में चार अलग-अलग प्रकरणों में कोचियों द्वारा 273 बोरा धान एवं 402 बोरा मक्का की अवैध रूप से भण्डारण…

Read More

कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ठंड में सोये लोगों को कंबल वितरण किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर एवं जिला रेडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष रजत बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा के द्वारा रेडक्राॅस सोसायटी  की ओर से सोमवार 20 दिसम्बर को रात्रि में कड़कड़ाती ठंड में सोये हुए लोगों कंबल वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि जिला रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों को विभिन्न प्रकार की जरूरत की सामग्रियां प्रदान की जाती है। इस दौरान आयुक्त नगर निगम श्री प्रेम पटेल, जिला रेडक्राॅस सोसायटी के उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर एम चेरियन सहित अनिता राज, बृजेश शर्मा, शेखर मालू, हिरेन्द्र पाणिग्राही, निखिल,…

Read More

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया, अजय चंद्राकर के बयान से साबित होता है कि 15 साल के रमन राज से थे नाखुश – वंदना राजपूत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान पर करारा जवाब देते हुए प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि अजय चंद्राकर जी हंसी सेहत के लिये अच्छा रहता है और कांग्रेस सरकार में तो सभी तरफ हंसी ठिठोली की गुंज है.और ये आपकी हंसी बता रही है कि आप रमन सिंह सरकार में बहुत दुखी थे। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तो सारी सीमाओं को लांघकर गोधन न्याय योजना का खूब दुष्प्रचार किया था। अजय चंद्राकर को इसमें भी औंधे मुंह गिरना पड़ा। कांग्रेस सरकार का गोधन…

Read More

ईडी, पनामा पेपर में रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह से कब पूछताछ करेगी ? – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस जानना चाहती है पनामा पेपर मामले में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से 5 घंटे तक पूछताछ करने वाली ईडी इसी मामले में रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह से कब पूछताछ करेगी? क्या भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पुत्र होने के कारण केन्द्र सरकार अभिषेक सिंह से पूछताछ नहीं करवा रही है? पनामा पेपर में रमन सिंह के पैतृक निवास कवर्धा के रमन मेडिकल स्टोर्स विंध्यवासिनी वार्ड के पते वाले अभिषाक सिंह का…

Read More

तीन साल में आदिवासी वर्ग की खुशहाली, रोजी, रोजगार के लिये अनेक कार्य हुये – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने आदिवासियों से किए वादों को पूरा किया। तीन साल में आदिवासी वर्ग के हित के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजना बनाई गई। आदिवासियों के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जल, जंगल, जमीन, उनके कानूनी अधिकारों के लिए काम किया गया है। पूर्व के रमन सरकार के दौरान सबसे ज्यादा पीड़ित, प्रताड़ित और शोषित आदिवासी वर्ग था। आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करने के लिए उनके कानूनी अधिकारों का हनन किया गया। आदिवासी वर्ग के शिक्षा, स्वास्थ्य,…

Read More

एकलव्य विद्यालयों में होंगे कृषि, वाणिज्य एवं कला संकाय: मंत्री डॉ. टेकाम, चार नए एकलव्य विद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में नवीन शिक्षा सत्र से कृषि, वाणिज्य और कला संकाय में भी शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी। वर्तमान में इन विद्यालयों में केवल विज्ञान  और गणित संकाय में ही शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था है। यह निर्णय आज आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित आदिम जाति कल्याण आवासीय आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति के संचालक मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित…

Read More

राज्य में अब तक 37.36 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी, प्रदेश में 10.12 लाख किसानों ने बेचा धान, राजनांदगांव जिला 3.54 लाख मीटरिक टन से अधिक धान खरीदी कर प्रदेश में पहले पायदान पर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 21 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 10 लाख 12 हजार 159 किसानों से 37 लाख 35 हजार 828 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव…

Read More

चिटफंड कम्पनी-संचालकों की सम्पत्ति के कुर्की और नीलामी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य के सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों से कहा है कि चिटफंड कम्पनी-संचालकों के खिलाफ कलेक्टर कोर्ट और जिला न्यायालय में दर्ज प्रकरणों के निराकरण में तेजी लायी जाए। कम्पनी और संचालकों की सम्पत्ति की कुर्की और नीलामी के माध्यम से मिले राशि को निवेशकों को वापस किया जाए। श्री जैन ने चिटफंड कम्पनी-संचालकों के विरूद्ध ठगी के प्राप्त आवेदनों की तेजी से छटनी कराने और अलग-अलग कम्पनी के आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

Read More