“सीए केवल वित्तीय सलाहकार नहीं, बल्कि व्यवसायों के भरोसेमंद मार्गदर्शक हैं” : राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन में युवाओं को दिया नैतिकता, विश्वास और उत्कृष्टता का मंत्र

सीए केवल वित्तीय सलाहकार नहीं, व्यवसायों के भरोसेमंद मार्गदर्शक भी- राज्यपाल राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन में कहा श्री डेका ने- भरोसा और गोपनीयता ही इस पेशे की सबसे बड़ी पूंजी रायपुर : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल खातों और कर संबंधी सलाह देने वाले पेशेवर नहीं हैं, बल्कि वे व्यवसायों को सही दिशा दिखाने वाले भरोसेमंद मार्गदर्शक भी हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवसाय की सफलता में लेखांकन की भूमिका रीढ़ की हड्डी की तरह होती है और बदलते समय के…

Read More

‘आकार-2026’ से सहेजी जाएगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत: उदयपुर और लखनपुर में 14 लोक कला एवं शिल्प विधाओं का प्रशिक्षण, युवाओं को मिलेगा परंपरा से जुड़ने और स्वरोजगार का अवसर

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर युवाओं को मिलेगा लोक कलाओं का प्रशिक्षण रायपुर : संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और पारंपरिक शिल्प के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से संस्कृति विभाग द्वारा “आकार-2026” पारंपरिक शिल्प एवं विविध कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 8 जून से 14 जून 2026 तक सरगुजा…

Read More

इतिहास के दुर्लभ पन्नों से रूबरू होने का सुनहरा अवसर: अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार सप्ताह पर रायपुर में 8 से 12 जून तक ऐतिहासिक दस्तावेजों की विशेष प्रदर्शनी, शोधार्थियों और इतिहास प्रेमियों के लिए अनूठी पहल

अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार सप्ताह -ऐतिहासिक दस्तावेजों से होंगे नागरिक रूबरू रायपुर में 8 से 12 जून तक विशेष प्रदर्शनी महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय की आर्ट गैलरी में लगेगी दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी, 9 जून को होगा विशेष व्याख्यान रायपुर : संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार सप्ताह के अवसर पर 8 से 12 जून 2026 तक राजधानी रायपुर में विशेष प्रदर्शनी एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय स्थित आर्ट गैलरी में होगा, जहां आम नागरिकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और इतिहास प्रेमियों को…

Read More

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ पर्यटन का भव्य रोड शो: जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और निवेश संभावनाओं ने खींचा पर्यटन उद्योग का ध्यान, ओडिशा-छत्तीसगढ़ सहयोग को मिलेगी नई उड़ान

पर्यटन, संस्कृति और निवेश की संभावनाओं का भव्य प्रदर्शन ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच पर्यटन सहयोग को मिलेगा नया आयाम, पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने दिखाई विशेष रुचि रायपुर : छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने सहयोगी संस्था फिक्की (FICCI) के साथ मिलकर भुवनेश्वर के मेफेयर कन्वेंशन सेंटर में भव्य छत्तीसगढ़ पर्यटन रोड शो का सफल आयोजन किया गया। इस रोड शो में छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्राचीन पुरातात्विक धरोहरों, आध्यात्मिक स्थलों, प्राकृतिक जलप्रपातों, घने वनों, वन्यजीव अभ्यारण्यों, लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित…

Read More

चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कराया स्वर्णप्राशन: स्वस्थ, बुद्धिमान और सशक्त बाल पीढ़ी के निर्माण का दिया संदेश, आयुर्वेदिक परंपरा के महत्व को किया रेखांकित

चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन आयुर्वेदिक परंपरा और स्वस्थ बाल्य जीवन के महत्व को किया रेखांकित रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धमतरी जिले के ग्राम छाती स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित चंद्रनाहू (चंद्राकर) कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अधिवेशन परिसर में लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी एवं जागरूकता स्टॉलों का अवलोकन किया तथा बच्चों को स्वर्ण प्राशन संस्कार कराकर स्वस्थ एवं सशक्त बाल्य जीवन का संदेश दिया। मुख्यमंत्री…

Read More

“समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला” : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में की विकास की बड़ी घोषणाएं, सड़क, स्कूल, नगर पंचायत और सामाजिक भवन को मिली मंजूरी

समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के 55वें केंद्रीय अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, समाज की एकता और संगठन शक्ति की सराहना छाती-झूरानवागांव सड़क, नवीन हायर सेकेंडरी भवन, नगर पंचायत और नवा रायपुर में सामाजिक भवन हेतु भूमि की घोषणा रायपुर : संगठित, शिक्षित और जागरूक समाज ही मजबूत राष्ट्र निर्माण की वास्तविक शक्ति होता है। समाज जितना सशक्त होगा, राष्ट्र उतना ही प्रगतिशील, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी जिले के ग्राम…

Read More

बस्तर दौरे के तीसरे दिन एक्शन मोड में दिखे उप मुख्यमंत्री अरुण साव: कॉलेज भवन, जल जीवन मिशन और स्वच्छता कार्यों का किया जमीनी निरीक्षण, अधिकारियों को दिए त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में कार्यों के निरीक्षण का तीसरा दिन जावंगा कॉलेज भवन, जल जीवन मिशन और स्वच्छता दीदियों के कार्यों को देखा रायपुर : बस्तर संभाग में कार्यों के निरीक्षण और उनकी प्रगति की समीक्षा के लिए निकले उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज तीसरे दिन दंतेवाड़ा जिले में कॉलेज भवन, जल जीवन मिशन और स्वच्छता दीदियों के कार्यों को देखा‌। उन्होंने गीदम के पास जावंगा शासकीय महाविद्यालय के नए भवन के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। 4 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति की महत्वपूर्ण मुलाकात: पिछड़ा वर्ग के सामाजिक न्याय, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण पर हुई व्यापक चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट पिछड़ा वर्ग के कल्याण, सामाजिक न्याय और विकास संबंधी विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिवादन किया।  मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय और साध्वी निरंजन ज्योति के बीच पिछड़ा वर्ग के कल्याण, सामाजिक न्याय, शैक्षणिक…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव सख्त: स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और सुरक्षा किट वितरण के निर्देश, विकास कार्यों में देरी पर अधिकारियों को समय-सीमा में काम पूरा करने की चेतावनी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश जल जीवन मिशन की नल जल योजनाओं के सुचारू संचालन-संधारण के लिए जल कर हेतु पंचायतों और ग्रामीणों को प्रेरित करने कहा उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति की…

Read More

जल संरक्षण से आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़: एक लाख से अधिक जल संरचनाएं, 11 लाख श्रमिकों को रोजगार, महिलाओं की भागीदारी और तकनीकी नवाचार से सशक्त हो रहे गांव

जल संरक्षण का महाअभियान: मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण बना जनआंदोलन, रोजगार और ग्रामीण समृद्धि को मिली नई गति रायपुर : जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को लेकर एक व्यापक जनअभियान आकार ले रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत संचालित ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के माध्यम से प्रदेशभर में जल संरक्षण, रोजगार सृजन, हरित विकास और आजीविका संवर्धन को एक साथ आगे…

Read More