नरेगा-सॉफ्ट एवं अन्य एप्लीकेशन्स के लिए प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण, प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए 24 अगस्त से 7 सितम्बर तक आयोजित होगी कार्यशाला

राज्य ग्रामीण विकास संस्थान में प्रशिक्षित ट्रेनर सभी जिलों के ग्राम रोजगार सहायकों और डॉटा एंट्री ऑपरेटर्स को देंगे प्रशिक्षण रायपुर-. मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत नरेगा-सॉफ्ट एवं अन्य प्रचलित एप्लीकेशन्स तथा इनमें हुए अद्यतन संशोधनों के बारे में प्रदेश भर के ग्राम रोजगार सहायकों एवं सभी जिलों में कार्यरत डॉटा एंट्री ऑपरेटर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनके क्षमता विकास के लिए इन्हें प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों के लिए ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा में 24 अगस्त से 7 सितम्बर तक…

Read More

मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप योजनाओं का मुआयना करने अपर मुख्य सचिव और विशेष सचिव पहुंचे बेमेतरा

महिला समूहों को बनाएं स्वावलंबी – अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू गौठानों में समूहों की आय मूलक गतिविधियों को सराहा वर्मी कम्पोस्ट व कृषि आधारित गतिविधियों के अलावा महिलाओं ने सीख लिया है त्यौहारी सीजन में भी आय उपार्जन का गुर रायपुर, – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में सर्वाधिक लोकप्रिय सुराजी गांव योजना के अंतर्गत संचालित नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी कार्यक्रम की हकीकत जानने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू और विशेष सचिव डॉ. एस भारती दासन ने…

Read More

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का जिले में बेहतर क्रियान्वयन करें : कलेक्टर

– कृषि मजदूरी कार्य में संलग्न भूमिहीन कृषकों को मिलेगा संबल – चिन्हांकित हितग्राही परिवार के मुखिया को प्रतिवर्ष 6000 रूपए की मिलेगी अनुदान सहायता राशि – योजना के क्रियान्वयन के लिए बैठक संपन्न                 राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शासन की राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के क्रियान्वयन के लिए बैठक ली। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है और इसका जिले में बेहतर क्रियान्वयन करना है। छत्तीसगढ़ राज्य में…

Read More

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपनी दूरदर्शिता से रखी आधुनिक भारत के विकास की नींव: भूपेश बघेल

भारतरत्न राजीव गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने उन्हें किया याद रायपुर, – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न और आधुनिक भारत के स्वप्न दृृष्टा स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की 20 अगस्त को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने श्री राजीव गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में उनको याद करते हुए कहा है कि सहज और सरल स्वभाव के राजीव जी का गरियाबंद जिले के आदिवासी अंचल कुल्हाड़ीघाट में 1985 का संक्षिप्त प्रवास आज भी छत्तीसगढ़…

Read More

बस्तर की बदलती तस्वीर : स्वतंत्रता दिवस पर रेंगापारा हुआ रोशन, सरकार की विशेष पहल से दुर्गम वनक्षेत्र में पहुंची बिजली

बरसों बाद मिनपा से दूर हुआ अंधेरा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहूँची नई रौशनी रायपुर -. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयास से अब बस्तर की तस्वीर तेजी से बदल रही है। राज्य सरकार की विशेष पहल से बस्तर संभाग के सुकमा जिले के दुर्गम वनक्षेत्र एवं नक्सल हिंसा प्रभावित ग्राम मिनपा में वर्षों बाद बिजली की रोशनी पहुंचने से ग्रामीण अब एक नया सवेरा देख रहे हैं। गौरतलब है…

Read More

नदी तट रोपण: 28 नदियों के तट पर 11 लाख पौधों का रोपण, हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित नदी तट होगा आकर्षण का केन्द्र

रायपुर, – छत्तीसगढ़ में चालू वर्षा ऋतु के दौरान ‘नदी तट वृक्षारोपण’ कार्यक्रम के तहत 28 विभिन्न नदियों के तट पर लगभग 11 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसके रोपण से नदी तट के 978.785 हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित होंगे, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा नदी तट रोपण का कार्य तेजी से जारी है। इनका रोपण कैम्पा, मनरेगा…

Read More

नया ग्राम पंचायत बनने के एक साल के भीतर ही महेशपुर को मिला नवनिर्मित पंचायत भवन

मनरेगा से 14.42 लाख रूपए की लागत से बना है सुसज्जित भवन, इसके निर्माण के दौरान गांववालों को 1578 मानव दिवस का रोजगार भी मिला रायपुर. – प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम हो रहे हैं। नवगठित ग्राम पंचायतें भी सुचारू रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें, इसके लिए सभी बुनियादी अधोसंरचनाएं उन्हें जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के नवगठित ग्राम पंचायत महेशपुर को अपने गठन के पहले ही साल में सर्वसुविधायुक्त नया पंचायत…

Read More

बदलता बस्तर – नई तस्वीर: अंचल की महिलाएं पहली बार कर रही सब्जियों की व्यावसायिक खेती, कोलेंग में कपड़ा और फैंसी दुकानें भी खुलीं

जगदलपुर –  कांगेर घाटी के गोद में बसा धुरवा बाहुल्य गांव कोलेंग में अब तेजी से बदलाव दिख रहा है। यहां पहली बार महिलाएं सब्जियों की व्यावसायिक खेती कर रही हैं। संभागीय मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर यह क्षेत्र कांगेर घाटी के बीचोंबीच पहाड़ और वनों से पूरी तरह घिरा हुआ है और आमतौर पर जगदलपुर और नानगुर के व्यापारियों से साप्ताहिक हाट-बाजार में सब्जियों की खरीददारी करने वाली महिलाओं के इस कदम से ग्रामीणों में भी खुशी है। इस गांव में किराना के साथ अब कपड़ा और मनिहारी…

Read More

जगदलपुर महापौर ने किया कोरोना नियंत्रण कार्य के सफल निष्पादन के लिए शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों का सम्मान

जगदलपुर – महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कोरोना नियंत्रण के कार्य को सफलता पूर्वक निष्पादन के लिए शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों को आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाऊन हाल जगदलपुर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि  जगदलपुर शहर के सभी 48 वार्डो में लगभग 450 शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों सर्वे, ट्रेसिंग, टीकाकरण व कोरोना जांच आदि के कार्यो का निष्ठापूर्वक निर्वाह किया है। इस दौरान शिक्षकों के साथ आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ,मितानिनों, व मेडिकल टीम के सदस्यों ने कोरोना काल में प्रतिदिन शहर…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महाराजा चक्रधर सिंह को उनकी जयंती पर किया नमन

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराजा चक्रधर सिंह को उनकी जयंती 19 अगस्त पर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि रायगढ़ के महाराजा चक्रधर सिंह समर्पित कला साधक होने के साथ-साथ उच्च कोटि के विद्वान और संगीत शास्त्र के ज्ञाता थे। संगीत और शास्त्रीय नृत्य कला की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कत्थक की अनेक नई बंदिशें तैयार की और नृत्य और संगीत विधा की कई साहित्यिक कृतियों की रचना की। अनुभूति तथा संगीत की गहराइयों में…

Read More