सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जगदलपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सिरहासार भवन में 23 अक्टूबर को मुरिया दरबार में शामिल होंगी। उनकी उपस्थिति बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक विरासत के लिए विशेष अवसर होगी। बस्तर दशहरा के महत्वपूर्ण मुरिया दरबार बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक संवाद व्यवस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है, राष्ट्रपति के इसमें शामिल होने से बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर और पहचान मिलेगी। इस कार्यक्रम के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
ग्रामीणों से सीधा संवाद, बच्चों को कॉपी-पेन और जरूरतमंदों को कपड़े-साड़ी वितरित! नारायणपुर एसपी संदीप कुमार पटेल की बेरिनटोला में ‘माड़ मैत्री चौपाल’, बाढ़ से क्षतिग्रस्त कैंपों को फिर शुरू करने के भी दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने ग्राम बेरिनटोला में ग्रामीणों से की मुलाकात, सुनीं उनकी समस्याएं। माड़ मैत्री चौपाल के माध्यम से पुलिस-जनता के बीच विश्वास, संवाद एवं सहयोग को मजबूत करने की पहल। ग्रामीणों को कपड़े, साड़ी एवं चप्पल तथा बच्चों को पढ़ाई के लिए कॉपी-पेन वितरित किए गए। बीआरओ द्वारा बनाए जा रहे पांगुड़ एवं सीतरम पुलों का किया निरीक्षण। बाढ़ से क्षतिग्रस्त कैंप सीतरम एवं कैंप बालेबेड़ा का निरीक्षण कर पुनः प्रारंभ करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीणों से संवाद कर सुनीं समस्याएं, माड़ मैत्री चौपाल के…
Read Moreनवरात्रि के रंग में रंगा रायपुर, गरबा महोत्सव में CM साय ने खोला सरकार की योजनाओं का पिटारा! महिलाओं के सम्मान-सुरक्षा से लेकर शक्तिपीठों के विकास तक बताई सरकार की बड़ी प्राथमिकताएं
गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों में हुए शामिल, दुर्गा पूजा पंडालों में किए माता के दर्शन माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना से लगभग 68 लाख माताओं-बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपए की सहायता, प्रदेश की 14 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी विकास के साथ संस्कृति और आस्था का संरक्षण हमारी प्रतिबद्धता, प्रदेश के प्रमुख देवी शक्तिपीठों…
Read Moreरास्ते में गुम हुआ कीमती मोबाइल, 9 दिन बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला! हथबंद पुलिस की तकनीकी खोजबीन लाई रंग, असली मालिक को फोन लौटाया तो चेहरे पर लौटी मुस्कान
थाना हथबंद क्षेत्र में गुम हुआ कीमती मोबाइल पुलिस की त्वरित खोजबीन से हुआ बरामद दिनांक 09.10.2026 को दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट पर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने तकनीकी सहायता से ढूंढ निकाला मोबाइल आज दिनांक 18.10.2026 को वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया मोबाइल, चेहरे पर लौटी खुशी मोबाइल पाकर मालिक ने बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए जताया आभार बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, में जिले में आम नागरिकों की खोई हुई मूल्यवान संपत्ति एवं गुमशुदा मोबाइल को तलाशने के…
Read More‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ रैली का भव्य स्वागत! नशामुक्त भारत और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर छत्तीसगढ़-ओडिशा पुलिस के जवान निकले राष्ट्रव्यापी बाइक यात्रा पर, अब एकता नगर (गुजरात) है अगला लक्ष्य
“फाइट अगेंस्ट ड्रग्स” (Fight Against Drugs) और ‘राष्ट्रीय एकता दिवस-2026′ के तहत राष्ट्रव्यापी मोटरसाइकिल रैली का सिमगा नगर में भव्य स्वागत सिमगा नगर में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और पुलिस अधिकारियों द्वारा रैली का किया गया आत्मीय अभिनंदन नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आम नागरिकों और युवाओं को जागरूक करते हुए ‘नशे को ना, जिंदगी को हाँ’ का दिया गया संदेश छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस के जवानों का यह काफिल विभिन्न राज्यों का भ्रमण करते हुए एकता नगर (गुजरात) के लिए हुआ रवाना बलौदाबाजार-भाटापारा : राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के अवसर पर…
Read Moreकोरबा की 20 सड़कों की बदलेगी तस्वीर! 24.20 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, जानिए किन मार्गों को मिलेगी नई रफ्तार?
कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री लखनलाल देवांगन उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने 24 करोड़ 20 लाख रुपये के 20 सड़क कार्यों का किया भूमिपूजन कोरबा : कोरबा शहर के प्रमुख मार्गों और विभिन्न वार्डों को जोड़ने वाली 20 सड़कों के डामरीकरण, निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का आज उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने कोसाबाड़ी चौक में आयोजित कार्यक्रम में भूमिपूजन किया। इन कार्यों पर लगभग 24 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्य पूर्ण होने से शहर की यातायात व्यवस्था…
Read Moreतालाब के किनारे ऐसा क्या देखने निकलीं महिलाएं? ‘प्रोजेक्ट चहचहाट’ के तहत अडबंधा तालाब में सजी पक्षियों की दुनिया, बर्ड वॉक में दिखा प्रकृति संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का अनूठा संगम
प्रोजेक्ट चहचहाट के तहत अडबंधा तालाब में हुआ बर्ड वॉक महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों और पक्षी मित्रों ने लिया उत्साह से भाग रायपुर : प्रोजेक्ट चहचहाट के अंतर्गत जनपद पंचायत धरसीवां की ग्राम पंचायत मांडर स्थित अडबंधा तालाब में बर्ड वॉक का आयोजन किया गया। इसमें गांव की महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों और पक्षी मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बर्ड वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने तालाब क्षेत्र में पक्षियों के प्राकृतिक आवास और उनकी विविधता के बारे में जाना। उन्हें पक्षियों तथा जैव विविधता के संरक्षण का महत्व…
Read Moreछत्तीसगढ़ के शहरों की तस्वीर बदलने की तैयारी! 21 अक्टूबर को अर्बन चैलेंज फंड पर महामंथन, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ; तोखन साहू और अरुण साव की मौजूदगी में तय होगी शहरी विकास की नई दिशा
अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को कार्यशाला नगरीय प्रशासन विभाग और हुडको द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में जुटेंगे नीति-निर्माता और विशेषज्ञ, शहरों के विकास पर होगा विमर्श मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे शामिल रायपुर : छत्तीसगढ़ में शहरी विकास, निवेश और अधोसंरचना के नए अवसरों पर मंथन के लिए 21 अक्टूबर को अर्बन चैलेंज फंड (UCF) पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। राज्य शासन के…
Read Moreक्या सच में बिकने जा रहा है भिलाई इस्पात संयंत्र? सोशल मीडिया पर फैली खबरों से मचा भ्रम, अब BSP और PIB ने बताई सच्चाई; जानिए वायरल दावों पर क्या आया आधिकारिक जवाब
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील रायुपर : भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना के संबंध में प्रसारित हो रही खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों का खंडन किया है। साथ ही, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक इकाई ने भी इन खबरों को झूठा और निराधार बताया…
Read Moreमहाअष्टमी पर मंत्री रामविचार नेताम ने चलगली को दी ₹5.91 करोड़ की बड़ी सौगात, मोरन नदी पर बनेगा हाईलेवल पुल! आखिर कैसे 12 से 15 गांवों के हजारों ग्रामीणों का 15 किमी लंबा सफर हो जाएगा कम?
महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री श्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल बलरापुर जिला मुख्यालय की दूरी होगी 15 किमी कम कपिलदेवपुर-बसेरा मार्ग पर पुल बनने से 15 से 20 हजार ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ रायपुर :जनजातीय कार्य मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को एक बड़ी सौगात दिया है। उन्होंने आज ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक निर्माण विभाग…
Read More