पुलिसकर्मी ने रास्ते पर मिला मोबाइल उसके स्वामी को लौटाया….

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़

आज दिनांक 01.07.2023 को एसपी कार्यालय में कार्यरत कुछ पुलिसकर्मी उनके साथी पुलिसकर्मी के दादी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने बाइक पर देर शाम पुसौर जा रहे थे । पुसौर जाते वक्त ग्राम जकेला के आगे रास्ते में प्रधान आरक्षक पद्मन मानिकपुरी को सड़क पर एक विवो कंपनी का मोबाइल पड़ा हुआ दिखाई दिया जिसे चेक करने पर मोबाइल चालू हालत में था। पुलिसकर्मियों ने मोबाइल के रिसेंट कॉल पर दीदी नाम से सेव नंबर पर कॉल कर मोबाइल के संबंध में जानकारी दिये जो मोबाइल को उसके भाई प्रेमदास महंत निवासी जकेला का होना बतायी । पुलिसकर्मियों ने ग्राम जकेला जाकर प्रेम दास को उसका मोबाइल लौटाये । प्रेमदास अपना गुम मोबाइल पाकर काफी खुश हुआ और पुलिस स्टाफ को धन्यवाद दिया ।

Related posts