कविता ‘बीड़ी,सिगरेट, गुटखा, गांजा और शराब नशा हर करथे सबकर जिंदगी ला खराब’ के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए दिया गया संदेश. बच्चों को सफलता के दस सूत्र की गतिविधि कराते हुए राजयोग, मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया. अंबिकापुर. सरगुजा पुलिस एवं स्वैच्छिक संगठनों (एनजीओ) के संयुक्त तत्वावधान् में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केन्द्र के द्वारा दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटपरिया…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
भाजपा का सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता अभियान एवं संगठन चुनाव की आवश्यक बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सदस्य संख्या 53 लाख से पार होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है – किरण सिंह देव भाजपा से जुड़ना राष्ट्रशक्ति को मजबूत करना है – अजय जम्वाल विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने लोग दृढ़तापूर्वक भाजपा के साथ खड़े है – पवन साय भाजपा की सदस्यता के लिए कार्यकर्ता दुर्गम स्थानों तक पहुँचे – अनुराग सिंहदेव रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सदस्यता अभियान को सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशक बनाने और समाज के हर वर्ग, हर घर तक पहुँचकर सभी को भाजपा की…
Read Moreमुख्यमंत्री ने विश्व मात्स्यिकी दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर 20 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 21 नवंबर को विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर मत्स्यपालन से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि विश्व भर में सभी मत्स्यपालकों और संबंधित हितधारकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिये प्रत्येक वर्ष 21 नवंबर को विश्व मात्स्यिकी दिवस मनाया जाता है। यह दिन मत्स्यपालन के क्षेत्र में सतत और न्यायसंगत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मत्स्यपालन के क्षेत्र…
Read Moreदेश की राजधानी दिल्ली में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की दिखी झलक : छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह पर प्रगति मैदान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
छत्तीसगढ़ की सशक्त भारत के निर्माण में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री रायपुर 20 नवंबर 2024/ देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति व कला के बड़ी संख्या में लोग साक्षी बने। मौका था 43वें भारत अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह का, जहां एमफी थियेटर में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने मनोहर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ पवेलियन में अलग-अलग स्टॉलों का भ्रमण कर कलाकारों को प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
Read Moreमुख्यमंत्री ने सीआरपीएफ़ बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा की माता जी से फोन पर की बात : मुख्यमंत्री ने आत्मीयतापूर्वक पूछा – घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाएंगे?, प्रमिका की मां ने कहा – जब भी आप आएंगे, जरूर खिलाऊंगी
जवानों और किसानों से ही धान का कटोरा है सुरक्षित और समृद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर 20 अक्टूबर 2024/ आपकी बेटी यहां बहुत अच्छे से रह रही है और देश सेवा में लगी हुई है। अभी आपकी बेटी से मिला हूं… मैं जब भी नारायणपुर आऊंगा तब आप सभी से मुलाकात करूंगा। जवानों और किसानों से ही धान का कटोरा सुरक्षित और समृद्ध है। जवान और किसान हमारे देश के दो मजबूत स्तंभ हैं और जय जवान-जय किसान का भाव हम सभी के हृदय में है। एक ओर जहां…
Read Moreछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 नवम्बर से ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन, देश भर के 150 प्रतिनिधि होंगे शामिल
गुड गवर्नेंस की बेस्ट प्रेक्टिसेस से संबंधित विषयों पर होगा विस्तृत विचार-विमर्श मुख्यमंत्री श्री साय और केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह समापन सत्र को करेंगे सम्बोधित रायपुर, 20 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 और 22 नवम्बर को ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में गुड गवर्नेंस की बेस्ट प्रेक्टिसेस, नागरिक सशक्तिकरण, शासन-प्रशासन के कामकाज और नागरिक सेवाओं की आम जनता तक पहुंच को आसान बनाने के लिए विभिन्न ई-प्लेटफार्म के उपयोग आदि से संबंधित विषयों पर…
Read Moreशासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 2211 बच्चों को कराया गया स्वर्णप्राशन, 342 बच्चों को दिए गए पांच दवाओं से निर्मित बाल रक्षा किट
रायपुर 20 नवम्बर 2024/ बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर में आज 2211 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। विभिन्न रोगों से रोकथाम एवं इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 342 बच्चों को पांच दवाईयों से बने बाल रक्षा किट भी वितरित किए गए। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। स्वर्णप्राशन के साथ ही डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, राज्य के विकास, सुरक्षा सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा
रायपुर 20 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नॉर्थ ब्लॉक नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में राज्य के विकास, सुरक्षा एवं अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियानों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन…
Read Moreरायपुर एयरपोर्ट से सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी उड़ान शीघ्र : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने दी हरी झंडी
राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास पर हुई चर्चा बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुरू होगी नाईट लैंडिंग की सुविधा रायपुर से हवाई सुविधा से जुड़ेगा झारखण्ड और बिहार रायपुर 20 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी भवन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाक़ात की। बैठक में राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। केंद्रीय मंत्री ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की सौजन्य मुलाकात
रायपुर 20 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी भवन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से सौजन्य मुलाक़ात की। बैठक में राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास को लेकर चर्चा की गयी। इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत एवं नई दिल्ली में पदस्थ छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर श्रीमती ऋतु सेन भी उपस्थित थीं।
Read More