एसडीएम जशपुर ने विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में ली बैठक : अविहित अधिकारी, पटवारी और बीएलओ को विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर एसडीएम श्रीमती श्याम पटेल ने आज 02 अगस्त से विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में अविहित अधिकारी, ंपटवारी और नव गठित मतदान केंद्र के बीएलओ का बैठक लिया गया। बैठक में उन्होंनें नाम जोड़ने, सुधार करने एवं डिलेशन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही 02 अगस्त 2023 को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष ग्राम सभा के लिए कोटवारों के माध्यम से मुनादी करने के निर्देश दिए हैं। एडीएम पटेल ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर मतदाताओं में मतदान संबंध में जागरूकता लाई जाए।

Related posts