जशपुर : मुख्यमंत्री ने 40 स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों को 24 लाख का चेक प्रदान किया

जशपुर 23 अक्टूबर 24/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया की 4 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 6–6 लाख  के मान से 40 महिलाओं  सदस्यों को रोजगार करने के लिए 24 लाख का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। महिलाएं सब्जी की खेती और व्यापार आचार पापड़,रेशम विभाग के कोषा कार्य और अन्य रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उल्लेखनीय है कि यूको बैंक की…

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिजली सखियों को वितरित किए बिजली किट

स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने हो रही सार्थक पहल जशपुर/रायपुर 23 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में बगीचा विकास खंड की स्व-सहायता समूहों की 21 बिजली सखियों को बिजली किट प्रदान किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं को बेहतर ढंग से काम करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी उपस्थित थी। उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले की स्व-सहायता समूह की…

Read More

डकैती करने वाले फरार आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार : आरोपी की लगातार पता तलाश कर जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से किया गया गिरफ्तार !

आरोपी घटना दिनांक से घटना कारित कर विगत तीन वर्षो से था फरार, मामले के पाँच आरोपियों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार. आरोपी – देवा उर्फ देवशरण पिता ददन लोनिया उम्र 25 वर्ष साकिन परासी थाना मरवाही जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (छ.ग.) बिलासपुर, 22 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विकास कुमार मन्नेवार पिता जोतराम मन्नेवार उम्र 29 वर्ष, सा. ग्राम अमलडीह, थाना उरगा, जिला कोरबा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक घटना 21 जुलाई 2021 के रात्रि…

Read More

महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं विजया राहटकर : पदभार ग्रहण के मौके पर प्रदेश भाजपा नेताओं ने उपस्थित रहकर बधाई दी

रायपुर, 22 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की प्रभारी सुश्री विजया राहटकर ने मंगलवार को महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय व चम्पादेवी पावले ने उपस्थित रहकर सुश्री राहटकर को बधाई दी। भाजपा प्रदेश महामंत्री ,संजय श्रीवास्तव ने कहा की विजया राहटकर  छत्तीसगढ़ की सदस्यता अभियान की प्रभारी है इसके चलते उनका कई बार छत्तीसगढ़ प्रवास…

Read More

छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, रोहित व्यास बने जशपुर कलेक्टर, रवि मित्तल को आयुक्त जनसंपर्क का प्रभार…. देखें पूरी सूची….  

रायपुर, 22 अक्टूबर 2024: छत्तीसगढ़ शासन ने आज एक अधिसूचना जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कई जिलों के कलेक्टरों सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों का तबादला किया गया है।

Read More

अज्ञात वाहन की जानकारी सभी तहसीलदार एक सप्ताह में प्रस्तुत करें : कलेक्टर धर्मेश साहू

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने समय सीमा की बैठक ली। बैठक में सभी लंबित मामलों के निराकरण के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने सभी तहसीलदार से जानकारी ली कि आखिर 22 अज्ञात वाहन एफआईआर प्रकरण में निराकरण क्यों नहीं किया गया, जबकि वर्ष 2022 से लेकर अब तक का केस लंबित है। क्या कार्यवाही बाकी है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इसमें तहसीलदार का कार्य बाकी है। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में जानकारी…

Read More

पीडीएस राशि की गबन मामले के एक केस में हुई नीलामी प्रक्रिया, लोग शामिल नहीं हुए, जिसके कारण नीलामी अपूर्ण

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 अक्टूबर 2024/ पीडीएस राशि की गबन मामले में कुछ प्रकरण हाईकोर्ट में प्रक्रियाधीन है और एक प्रकरण में नीलामी की कार्रवाई की गई। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) बिलाईगढ़ से शासकीय मूल्य की दुकान बिलाईगढ़ आईडी क्रमांक-442007001 में आरआरसी राशि 9,24,969.81 रूपए की वसूली संचालनकर्ता एजेंसी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बिलाईगढ़ के समिति प्रबंधक टीकाराम साहू एवं तत्कालीन विक्रेता विषेश्वर प्रसाद साहू से करने हेतु प्राप्त प्रतिवेदन पर न्यायालय तहसीलदार बिलाईगढ़ में विचाराधीन प्रकरण-202407320900024/8-76/2023-24 में  पक्षकार- शासन बनाम टीकाराम एवं अन्य 01 में आर.आर.सी राशि की वसूली…

Read More

जल जीवन मिशन से मिली नई उम्मीद : संवरा बस्ती में भी पहुंची नल से जल

बलौदाबाजार-भाटापारा, 22 अक्टूबर 2024 / जल जीवन मिशन से लोगों के घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी की पहल पर पेयजल की समस्या से जूझ रहे संवरा बस्ती के लोगों को नल से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होने लगा है। संवरा बस्ती में पीएचई विभाग द्वारा 5 स्टैंड पोस्ट लगाकर नल -जल की व्यवस्था की गई है। इन स्टैंड पोस्ट में बलौदाबाजार से पाईप लाइन से सुबह – शाम दो -दो घंटे बस्ती के लोगों को पानी मिल रहा है। संवरा बस्ती निवासी…

Read More

नशा से बचाव हेतु जागरूकता अभियान है जारी : नई दिशा अभियान के तहत पं.चक्रपाणी स्कूल में कार्यशाला हुआ संपन्न

बलौदाबाजार-भाटापारा,22 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में जिले के युवाओं को नशा से बचाने हेतु नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत नई दिशा कार्यक्रम के माध्यम से लगातार जागरूकता शिविर का आयोजन किए जा रहे है। इसी तारतम्य में बलौदाबाजार में स्थित पं. चक्रपाणी हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 वी से 12 वीं के लगभग 471 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। शिविर में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अरविंद गेडाम ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई…

Read More

जर्ज़र सड़कों का बी.टी. पैच रिपेयर हुआ शुरू

बलौदाबाजार- भाटापारा, 22 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देश पर जिले के जर्ज़र सड़कों का बी.टी. पैच रिपेयर का कार्य शुरू हो गया है। अब तक 3 सड़कों की कुल लम्बाई 63.7 किलोमीटर में से करीब 32.30 किलोमीटर  क़ा पैच रिपेयऱ पूरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता टी. सी. वर्मा ने बताया कि बलौदाबाजार – रिसदा – हथबंद मार्ग लम्बाई 47 किलोमीटर में से 23 किलोमीटर का पैच रिपेयर पूर्ण हो गया है। इसीतरह भाटापारा-जरौद- सुहेला -हिरमी – मोहरा मार्ग लम्बाई 14.40 किलोमीटर में…

Read More