राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का अंबिकापुर एयरपोर्ट पर आगमन : जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत.

अंबिकापुर, 20 अक्टूबर / मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह में सम्मिलित होने अंबिकापुर पहुंचे राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का एयरपोर्ट स्थल पर पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री डेका का यह प्रथम जिला आगमन है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव भी अंबिकापुर पहुंचे। स्वागत की कड़ी में आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़, संसदीय क्षेत्र सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज,…

Read More

नशा मुक्ति विशेष अभियान : रायगढ़ पुलिस टीम ने जेएसडब्लू…नहरपाली में नागरिकों को नशे के प्रति किया जागरूक.

नशा युवाओं में अवसाद, आत्महत्या और अन्य मानसिक बीमारियों का कारण भी बन सकता है. रायगढ़, 20 अक्टूबर / कल दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को नशा मुक्ति विशेष अभियान के अंतर्गत निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जेएसडब्लू नहरपाली, भूपदेवपुर क्षेत्र के वाहन चालकों और खलासियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। निरीक्षक रामकिंकर यादव ने नशे के कारण होने वाले शारीरिक नुकसान जैसे हृदय, मस्तिष्क, यकृत…

Read More

रायगढ़ जिले में साइबर जागरूकता पखवाड़े का समापन : तीन लाख लोगों तक पुलिस की हुई प्रत्यक्ष पहुंच… साइबर अपराधों से बचने की गई सामुदायिक सहभागिता की अपील !

जिला मुख्यालय में सर्वोच्य न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री प्रशांत मिश्रा और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की उपस्थिति में हुआ था वृहद जागरूकता कार्यक्रम. पखवाड़े में आईजीपी डॉ. संजीव शुक्ला ने किया ‘जागरूक हो जाओ’ सॉन्ग का विमोचन. खरसिया में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में करीब एक हजार लोगों को दिलाई गई साइबर सुरक्षा की शपथ.  साइबर अपराधों पर जागरूकता के लिए रायगढ़ पुलिस और प्रशासन के साथ हेल्पिंग हैंड की संयुक्त पहल. रायगढ़ पुलिस की अनवरत जागरूकता मुहिम “Cyber_subah”, पुलिस जनचौपाल, चलित थाना रहेगी जारी. रायगढ़, 19…

Read More

राजनांदगांव जिले के मेसर्स एमजे फूड प्रोडक्ट को प्रशासन ने किया ब्लैक लिस्टेड

मिल संचालक से एक करोड़ 40 लाख रूपए की वसूली की कार्रवाई शुरू कस्टम मिलिंग में लापरवाही के चलते 9 राईस मिलर्स पर हुई कार्रवाई कुल 35877 क्विंटल धान एवं 14650 क्विंटल चावल जब्त राजनांदगांव जिले में राईस मिलों के निरीक्षण का सिलसिला जारी रायपुर, 19 अक्टूबर 2024/ राजनांदगांव जिले में कस्टम मिलिंग के शेष मात्रा का चावल जमा कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा राईस मिलर्स के विरूद्ध जांच पड़ताल एवं कार्रवाई का अभियान अनवरत रूप से जारी है। एफसीआई और नान में कस्टम मिलिंग का चावल जमा  कराने…

Read More

ऑटो संघ के लिए बनेगा भवन, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने की भवन के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा

जिला ऑटो संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्रम मंत्री रायपुर, 19 अक्टूबर 2024/ प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आज कोरबा के बुधवारी स्थित आदिवासी शक्तिपीठ स्थल प्रांगण में आयोजित जिला ऑटो संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और बधाई देते हुए कहा कि ऑटो वाले तीनों मौसम में मेहनत करते हैं। बड़ी ईमानदारी के साथ मेहनत करना और जिम्मेदारी तथा विश्वास के साथ यात्रियों को उनके मंजिल तक सुरक्षित पहुचाने का…

Read More

27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद महाकुंभ: छत्तीसगढ़ राज्य 108 पदक जीत कर पहले स्थान पर

रायपुर, 19 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ में चल रहे 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह 20 अक्टूबर को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा, रायपुर में किया जा रहा है। इस वन खेलकूद प्रतियोगिता में विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ राज्य वन विभाग ने सबसे अधिक पदक प्राप्त कर अपना प्रथम स्थान पर बने रहे। रिपोर्ट लिखे जाने तक छत्तीसगढ़ 57 गोल्ड, 28 सिल्वर, 23 कांस्य पदक लेकर कुल 108 पदक और 435 पॉइंट के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। वहीं पदक तालिका में दूसरे और…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करवा चौथ की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 19 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेषकर सभी विवाहित महिलाओं को करवा चौथ की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सब के जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि करवा चौथ का व्रत सौभाग्यवती महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। माना जाता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक रखने से पति…

Read More

मुख्यमंत्री ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 19 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में श्रमिक आंदोलन के सूत्रधार और सहकारिता आंदोलन के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह की 20 अक्टूबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह को याद करते हुए कहा कि बचपन से ही प्यारेलाल जी बौद्धिक और राष्ट्रीय विचारधारा से प्रभावित रहे। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनजागरण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने छात्रों को संगठित कर राष्ट्रीय आंदोलन में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। शोषण और अत्याचार के विरोध के लिए भी…

Read More

घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता : रेलवे संपत्ति चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार… भेजा गया रिमांड पर.

आरोपियों से 45 मीटर तांबा तार, 10 किलोग्राम तांबा और नकदी बरामद. गिरफ्तारी से दो बड़ी चोरियों का किया गया खुलासा. रायगढ़, 19 अक्टूबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों में सक्रियता से काम करते हुए घरघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी असरफ अंसारी (24 वर्ष, निवासी ग्राम पीपरा मदन गोपाल, तह. देवरिया, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश) ने घरघोड़ा थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि दिनांक 16 अक्टूबर…

Read More

आईईडी ब्लास्ट में 2 जवान शहीद: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों की शहादत को किया नमन

रायपुर, 19 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से आईटीबीपी के 2 जवानों के शहादत पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Read More