समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 05 अक्टूबर/ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज अकाशवाणी रायपुर के पास स्थित काली माता मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर किया रवाना
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 अक्टूबर/ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बस को काली माता मंदिर, रायपुर से झंडी दिखाकर रवाना किया। उप मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के शुभ मौके पर इस पावन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति द्वारा श्रद्धालुओं को पिछले कई वर्षों से लगातार नवरात्रि के पावन मौके पर मां बम्लेश्वरी धाम की निःशुल्क यात्रा कराई जाती है। इस वर्ष भी बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए भेजा…
Read Moreएक छोर पर बीजापुर, दूसरे छोर पर बेमेतरा: छत्तीसगढ़ में बारिश का असमान वितरण, देखें जीवार ब्यौरा…
राज्य में अब तक 1166.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 अक्टूबर/ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1166.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 05 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2377.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी…
Read Moreछत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाई देने का संकल्प – डॉ. रोहित यादव
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ रायपुर के अध्यक्ष बने डॉ. रोहित यादव समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के नवागत अध्यक्ष डॉ़. रोहित यादव ने 4 अक्टूबर को पूर्वाह्न विद्युत सेवा भवन में कार्यभार ग्रहण किया। वे 2002 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, उन्हें ऊर्जा विभाग के सचिव के साथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। हालही में वे प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं, उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में देश में अग्रणी राज्य…
Read Moreवैश्विक आदान-प्रदान के अवसरों को सुदृढ़ करने : आईआईएम रायपुर और यूनिवर्सिटी ऑफ वूल्वरहैम्प्टन ने समझौता ज्ञापन (एम ओ यू) पर हस्ताक्षर किए
भा.प्र.सं. रायपुर और यूनिवर्सिटी ऑफ वूल्वरहैम्प्टन ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। साझेदारी का उद्देश्य शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान पहलों, और आदान-प्रदान कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है। इस एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर भा.प्र.सं. रायपुर के निदेशक प्रोफेसर राम कुमार काकानी और यूनिवर्सिटी ऑफ वूल्वरहैम्प्टन के वाइस-चांसलर प्रोफेसर इब्राहीम आदिया ने हस्ताक्षर किए। समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 सितंबर/ भारतीय प्रबंध संस्थान (भा.प्र.सं.) रायपुर और यूनिवर्सिटी ऑफ वूल्वरहैम्प्टन ने एक रणनीतिक रूप से तैयार किए गए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर साझेदारी को औपचारिक रूप से स्थापित किया। यह समझौता शैक्षणिक…
Read Moreउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सली हमले में घायल जवान से मिलने रात में ही पहुंचे श्री नारायणा हॉस्पिटल.
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 अक्टूबर / नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल डीआरजी के जवान रामचंद्र यादव से मिलने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा देर रात राजधानी रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने घायल जवान से उनका हालचाल जाना। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने घायल जवान से घटना की जानकारी भी ली। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मुठभेड़ में 28 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। सवेरे सर्चिंग किया जाएगा संभवत दो-तीन नक्सलियों के शव और बरामद हो सकते हैं। आज तक…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एंटी नक्सल ऑपेरशन पर देर रात ली उच्च-स्तरीय बैठक : कहा – छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने दृढ़ संकल्पित है हमारी सरकार
मुख्यमंत्री ने माओवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी पर सुरक्षाबलों के अदम्य साहस की सराहना की समदर्शी न्यूज़ रायपुर 4 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज देर रात यहां अपने निवास कार्यालय में नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादी आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ की घटना को लेकर उच्च-स्तरीय बैठक ली। बैठक में पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री सचिवालय के वरीष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक में घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी ली और माओवादी आतंकियों के विरुद्ध सफल ऑपेरशन पर…
Read Moreडीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने प्रतिबंधित दवा के उपयोग को रोकने और लोगों की पहचान करने के लिए दवा दुकान संचालकों के साथ की बैठक, दिए नशा रोकने के निर्देश.
बिना डॉक्टर के पर्चे के दवा न दें, नशे के खिलाफ अभियान में मेडिकल-स्टोर संचालक करें सहयोग. नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों को नशा मुक्ति केन्द्र में कराये भर्ती. समदर्शी न्यूज़ सूरजपुर, 4 अक्टूबर / पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही हैं। नशा की सामग्री न मिलने पर नशे के आदि लोग मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली दवाओं सहित अन्य सामग्री का इस्तेमाल नशे के रूप में कर रहे हैं। आज डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भापुसे) ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सभी मेडिकल संचालकों के साथ जिला…
Read Moreप्रधान आरक्षक वीरसाय लकड़ा हुए सेवानिवृत्त, डीआईजी-एसएसपी सूरजपुर ने किया सम्मानित, 40 वर्ष 7 माह तक पुलिस विभाग में दी अपनी सेवाएं
समदर्शी न्यूज़ सूरजपुर, 4 अक्टूबर/ पुलिस विभाग में लगातार 40 वर्ष 7 माह तक सेवा देकर 30 सितम्बर 2024 को सेवा निवृत्त हुये सूरजपुर जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक वीरसाय लकड़ा के सेवानिवृत्ति पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। जहां डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भापुसे) ने प्रधान आरक्षक को साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान डीआईजी व एसएसपी एम.आर.आहिरे ने सेवानिवृत्ति के बाद के नए जीवन के पड़ाव की शुभकामनाएं प्रधान आरक्षक को देते हुए कहा कि…
Read Moreगाँव-गाँव तक पहुँचेगा भाजपा सदस्यता रथ : भाजपा सदस्यता को लेकर लोगों में भारी उत्साह – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तीव्र गति से चल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा के सदस्य बनाने सदस्यता रथ का परिचालन किया जायेगा। आज शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष भाजपा सदस्यता रथ को भाजपा ध्वज दिखा कर रवाना किया। सदस्यता रथ जिले के सभी 11 मण्डलों में भ्रमण करेगा और भाजपा के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाने लोगों के मध्य पहुंचेगा। भाजपा सदस्यता रथ के परिचालन के…
Read More