सोशल मीडिया पर जिला एवं पुलिस प्रशासन की पैनी नजर : रिपोर्ट के आधार पर 19 इंस्टाग्राम पेज को किया गया बंद , 3 वीडियो को किया गया डिलीट

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति की बैठक हुई संपन्न समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 02 अक्टूबर / शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए बलौदाबाजार जिले में सोशल मीडिया पर जिला एवं पुलिस प्रशासन पैनी नजर रखे हुए है। जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति के रिपोर्ट के आधार पर लगातार संदिग्ध आईडी की पहचान हेतु गूगल, इंस्टाग्राम,फेसबुक, व्हाट्सप कंपनियों से सायबर सेल द्वारा संपर्क किया जा रहा है। जिसके तहत 88 यूआरएल मेटा को भेजा गया था। जिसमें से 19 इंस्ट्राग्राम को पेज को बंद करने की…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चाक पर दिखाई कलाकारी, बनाई मिट्टी की कटोरी

स्थानीय बुनकरों से खरीदी गोदना पेंटिंग वाली कोसा साड़ी मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रदर्शनी का किया अवलोकन समदर्शी न्यूज़ रायपुर 02 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित खादी और ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने चाक पर अपनी कलाकारी दिखाते हुए मिट्टी की कटोरी बनाई और स्थानीय बुनकरों द्वारा तैयार गोदना पेंटिंग वाली कोसा साड़ी भी खरीदी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर…

Read More

स्वच्छता अभियान राज्य में जनआंदोलन का लिया रूप : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में स्वच्छता पर हो रहे बेहतर कार्य छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य समदर्शी न्यूज़ रायपुर,  2 अक्टूबर / पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता…

Read More

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें किया नमन

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 02 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए  कहा कि गांधी जी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने सत्य, प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की। मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री का…

Read More

भाजपा का सवाल : कांग्रेस के तीनों राज्यसभा सांसद न्याय पदयात्रा में क्यों नहीं हुए सम्मिलित ?

प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अग्रवाल ने की कांग्रेस नेतृत्व पर सवालों की बौछार, पूछा : क्या स्वयं कांग्रेस नेतृत्व ने तीनों सांसदों को यात्रा से दूर रहने के लिए कहा है ? छत्तीसगढ़वासियों को अपने साथ किया हुआ अन्याय याद न आ जाए. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 1 अक्टूबर / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस की न्याय पदयात्रा में कांग्रेस के प्रदेश से चुनकर भेजे गए तीनों राज्यसभा सांसदों की गैर-मौजूदगी पर कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। श्री अग्रवाल ने कहा कि…

Read More

कुनकुरी में खुलेगा कार्यपालन अभियंता जल संसाधन का नवीन कार्यालय : जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए

कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करें: मंत्री श्री कश्यप समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 01 अक्टूबर / जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यो की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यो की  प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने की सख्त हिदायत दी। मंत्री श्री कश्यप ने बैठक में सभी मुख्य अभियंताओं को यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के 100…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 02 अक्टूबर को रायपुर और बलरामपुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

समदर्शी न्यूज़ रायपुर,  01 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 02 अक्टूबर को राजधानी रायपुर और जिला बलरामपुर के राजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय सवेरे 8.30 बजे सदर बाजार आजाद चौक रायपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साय सवेरे 9 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024-स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह एवं खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सवेरे 11.50 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड से राजपुर जिला…

Read More

इलेक्ट्रिशियन की बेटियों को मिली सुखद भविष्य की राह, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रावृत्ति योजना से पूरी हुई पिता की इच्छा

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 01 अक्टूबर / ढीली सूती टी-शर्ट और धुली हुई जींस पहने हुए, दिनेश कुमार सेवक अपने बच्चों के भविष्य के सपने को लेकर उत्साहित दिखते हैं। पेश से इलेक्ट्रिशियन दिनेश ने बताया कि वे चाहते हैं उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और बड़े होकर शिक्षक या पुलिस अधिकारी बनें। उनकी यह इच्छा अब मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रावृत्ति योजना से पूरी होने जा रही है। बारहवीं तक शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद, दिनेश कुमार के लिए रोज़गार के बेहतर अवसर उपलब्ध नहीं हो सके और वे इलेक्ट्रिशियन के…

Read More

शहरवासियों की विकास कार्यों की हर जरूरत विष्णु देव सरकार की प्राथमिकता – उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

बालको नगर जोन को 45.15 लाख और सर्वमंगला जोन के वार्डाे में 23.54 लाख के कार्यों का मंत्री ने किया शिलान्यास समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 01 अक्टूबर / प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 68.68 लाख रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा कि विकास के लिए राज्य से लेकर केंद्र सरकार गंभीरता के साथ बेहद तत्परता के साथ कार्य कर रही है। लंबे समय से रुकी चांपा से कटघोरा बाईपास तक…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भटगांव जल प्रदाय योजना की रखेंगे आधारशिला : मिशन अमृत 2.0 के तहत 56.78 करोड़ लागत की जल प्रदाय योजना का काम होगा शुरू, दो साल में पूर्ण करने का लक्ष्य

उप मुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 1 अक्टूबर / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत के लिए जल प्रदाय योजना की आधारशिला रखेंगे। वे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अमृत मिशन के अंतर्गत 13 राज्यों में स्वीकृत जल प्रदाय योजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव बिलासपुर कलेक्टोरेट से सवेरे…

Read More