आदिवासी अंचलों तक सड़कों की पहुँच से विकास की गति होगी तीव्र – मुख्यमंत्री नई दिल्ली, 31 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, सड़क परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की अधोसंरचना योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गडकरी को राज्य में चल रही प्रमुख सड़क परियोजनाओं की अद्यतन जानकारी दी और बताया कि…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
नक्सल पीड़ित परिवार के आशियाने का सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बना छत्तीसगढ़ का पहला विशेष आवास
रायपुर 31 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई नक्सलवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार से प्राप्त 15,000 प्रधानमंत्री आवासों की विशेष स्वीकृति के अंतर्गत सुकमा जिले के ग्राम ओईरास, ग्राम पंचायत गादीरास की एक नक्सल पीड़ित परिवार की मुखिया श्रीमती सोडी हुंगी पत्नी स्वर्गीय श्री मासा सोडी को पक्का मकान मिल गया है। यह राज्य में नक्सल पीड़ित परिवारों एवं आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए…
Read Moreछत्तीसगढ़ में व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार! जीएसटी संशोधन विधेयक 2025 से कारोबारियों को मिलेगी कानूनी राहत और पारदर्शिता
छत्तीसगढ़ में व्यापार और वाणिज्य को मिलेगी नई गति, माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025 पारित रायपुर, 31 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारित माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025, राज्य में व्यापार एवं वाणिज्य को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस संशोधन विधेयक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को कानूनी राहत, कारोबारी प्रक्रियाओं को सरल बनाना, कर मामलों का शीघ्र निराकरण और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। विधेयक में इनपुट टैक्स क्रेडिट के प्रावधानों को और स्पष्ट किया गया…
Read Moreअब बैक बेंचर नहीं, हर बच्चा बनेगा एक्टिव लर्नर – ‘U SHAPE’ क्लासरूम मॉडल से क्रांति की शुरुआत
रायपुर में शिक्षा का नया स्वरूप: ‘U SHAPE’ कार्यक्रम से संवाद, सहभागिता और समावेश को मिला नया आयाम जिले के शासकीय स्कूलों में हुई शुरुआत, विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को मिल रहा बढ़ावा रायपुर, 31 जुलाई 2025 – शिक्षा को सरल, संवादात्मक और सबके लिए समान अवसर देने के उद्देश्य से रायपुर जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है – “U SHAPE” कार्यक्रम। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में शुरू किया गया यह कार्यक्रम रायपुर की शालाओं में शिक्षा के एक नए…
Read Moreराष्ट्रीय स्तर पर चमकी दिव्यांग प्रतिभा, यूनिफाइड गेम्स में सिमरन-सौम्या की जोड़ी ने जीते दो स्वर्ण पदक
स्पेशल ओलंपिक के तहत राष्ट्रीय बोच्ची चैंपियनशिप का हुआ भव्य आयोजन बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा बिलासपुर, 31 जुलाई 2025/स्पेशल ओलंपिक भारत छत्तीसगढ़ एवं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय बोच्ची प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 28 जुलाई तक पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, बिलासपुर में किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के 22 राज्यों से 250 बौद्धिक दिव्यांग एथलीट, 50 कोच और 20 रिसोर्स पर्सन शामिल हुए। जहां बौद्धिक रूप से दिव्यांग बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में बिलासपुर विधायक श्री…
Read Moreगौरव गरियाबंद अभियान के माध्यम से जिले मे शिक्षा को और आगे ले जाना है- कलेक्टर श्री उइके
राजिम मे जिला स्तरीय शिक्षक उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन गरियाबंद 31 जुलाई 2025: आज राजिम में ओपन लिंक फाउंडेशन के द्वारा जिला स्तरीय शिक्षक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, संकुल समन्वयको एवं ब्लाक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श एवं चयनित बिंदु पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री भगवान सिंह उइके ने कहा कि यह आयोजन शिक्षकों के लिए एक दूसरे के साथ अनुभव साझा करने तथा सीखने के अवसर…
Read Moreजलजीवन के 9 ठेकेदार होंगे टर्मिनेट और ब्लैकलिस्ट, जलजीवन मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दिखाई सख्ती
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा- जल जीवन मिशन में नहीं चलेगी ढिलाई, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई अब हर महीने होगी समीक्षा, सभी प्रोजेक्ट्स के कामों पर रहेगी नजर रायगढ़, 31 जुलाई 2025: जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा और काम में कसावट लाने के लिए आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने लचर काम-काज के चलते 9 ठेकेदारों के टेंडर निरस्त कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस भी ठेकेदार ने उसके हिस्से का काम अधूरे में ही रोक दिया है, या…
Read Moreकरहीबाजार में मिठाइयों में ज़हर! खाद्य विभाग की जांच में लड्डू और बेसन असुरक्षित पाए गए, मौके पर नष्ट
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने करहीबाजार में चलाई जांच अभियान बलौदाबाजार, 31 जुलाई 2025: कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार त्यौहारी सीजन में मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा एवं टीम द्वारा करहीबाजार क्षेत्र के कुल 9 होटल,बिरयानी सेंटर एवं किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया।चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से कुल 54 प्रकार के खाद्य पदार्थ एवं मिठाइयों की जांच की गई जिसमें से 51 मानक एवं…
Read More10 साल के बच्चे के पैर से निकले 4 लोहे के तार! सोनोग्राफी के सहारे ऑपरेशन थिएटर में ही हुई चमत्कारी सर्जरी
बिलासपुर, 30 जुलाई 2025 / सिम्स बिलासपुर ने चिकित्सकीय क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। रेडियोलॉजी विभाग और सर्जरी विभाग के संयुक्त प्रयास से ऑपरेशन के दौरान सोनोग्राफी की मदद से एक 10 वर्षीय बालक के पैर में फंसे लोहे के चार तार को सफलतापूर्वक निकाला गया। लमेर निवासी 10 वर्षीय आदित्य खांडे पिता दीप कुमार लगभग चार माह पूर्व साइकिल चलाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में साइकिल का टायर फटने से बाहर निकला लोहे का तार उसके दाहिने पैर में घुस गया। तार पैर…
Read Moreग्राउंड पर पहुंचते ही मचा हड़कंप: एमडी कंवर ने बिजली दफ्तरों की खोली पोल, लापरवाही पर AE-JE सस्पेंड!
– वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने किया बलौदाबाजार जिले में औचक निरीक्षण रायपुर 31 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर ने बलौदाबाजार जिले के बिजली दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली तार व खंभों में मेन्टेनेंस में लापरवाही देखी और मौके पर ही संबंधित सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को निलंबित करने के निर्देश दिये। श्री कंवर ने बलौदाबाजार वृत में एई जेई की मीटिंग ली और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। एमडी श्री कंवर ने वहां विभिन्न योजनाओं…
Read More