प्रदेश में उत्साह पूर्वक हुई धान खरीदी, अंतर की राशि किसानों के खाते में जल्द ट्रासंफर करेंगे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

केंद्रीय बजट में दिखेगा विकसित भारत का विजन, तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का मार्ग होगा प्रशस्त : डिप्टी सीएम अरुण साव कांग्रेसी अपनी कमजोरी पर दें ध्यान, दूसरों पर ना लगाएं बेबुनियाद आरोप : डिप्टी सीएम अरुण साव कांग्रेस अब निराशावादी सोच की परिचायक : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास में कहा कि, प्रदेश के किसानों ने उत्साह पूर्वक धान बेचा है, साय सरकार ने इसकी समुचित व्यवस्था की थी। जिन किसानों ने धान नहीं बेचे हैं, उनके धान की…

Read More

पुसौर के बोरोडीपा चौक में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम : कलेक्टर और एसपी ने हेलमेट वितरण कर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश.

पुसौर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 250 वाहन चालकों को वितरित किए गए हेलमेट. कार्यक्रम में स्थानीय एनटीपीसी लारा द्वारा उपलब्ध कराया गया था हेलमेट. रायगढ़ : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 के अंतर्गत यातायात पुलिस रायगढ़ एवं एनटीपीएसी के संयुक्त तत्वाधान में आज पुसौर के बोरोडीपा चौक में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने जनसामान्य को सड़क…

Read More

हमारी नीति स्पष्ट है-बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बस्तर में जल्द ही अमन, चैन और शांति का माहौल स्थापित होगा बस्तर संभाग में लगातार नक्सलियों द्वारा किये जा रहे आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबल के जवानों को दी बधाई रायपुर| हमारी नीति स्पष्ट है – बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से। जो भी नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए हमारी सरकार द्वारा बेहतर जीवन और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जो हिंसा का रास्ता छोड़ गणतंत्र का मार्ग अपनाते हैं, उनका…

Read More

धान खरीदी का आखिरी दिन, साल दर साल टूटा धान खरीदी का रिकार्ड : 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद, किसानों को 31 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान

धान खरीदी का आज अंतिम दिन, देर रात तक चलेगी धान की खरीदी 25.49 लाख किसानों ने बेचा धान, कुल खरीदी का 121 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी 100 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव रायपुर 31 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में भी धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। धान खरीदी के अंतिम दिन आज शाम 6.45 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो…

Read More

पॉवर कंपनी में ईडी श्री आर.सी.अग्रवाल सहित छः विद्युत कर्मियों की सेवानिवृत्ति : सेवानिवृत्ति उपरांत प्रशस्ति-पत्र के साथ किया गया अभिनंदन…की गई सुखद भविष्य की कामना.

श्री अग्रवाल ट्रांसमिशन कंपनी में टेक्निकल एक्सपर्ट के रूप में जाने जाते है, उनेक मार्गदर्शन में रायपुर और बिलासपुर क्षेत्र के कई सबस्टेशन के निर्माण कार्य हुए हैं संपन्न. रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय में आयोजित समारोह में कार्यपालक निदेशक (पारेषण) श्री राजेश चंद्र अग्रवाल सहित छः अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई दी गई। प्रबंध निदेशकों ने श्री अग्रवाल के योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।  मुख्य समारोह का आयोजन डंगनिया स्थित सेवा-भवन में हुआ, जिसमें पॉवर ट्रांस्को के…

Read More

चौकी तारा पुलिस ने सड़क दुर्घटना रोकने चालकों का कराया नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण : यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के साथ नियमों का पालन करने का दिया संदेश.

यातायात नियमों के पालन पर चालकों को फूल देकर किया सम्मानित, जरूरतमंद लोगों को किया गया हेलमेट वितरण. शिविर में डॉक्टर के द्वारा 156 लोगों को नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवा कराई गई उपलब्ध. सूरजपुर : डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के आयोजन करने, चालकों के नेत्रों का परीक्षण कराने तथा नियमों का पालन करने वालों को सम्मानित करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में चौकी तारा पुलिस के द्वारा वाहन चालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य…

Read More

ट्रांसमिशन कंपनी के 10 कर्मियों को उत्कृष्टता सम्मान : प्रबंध निदेशक आरके शुक्ला ने दिया प्रशस्ति पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिये 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। डंगनिया मुख्यालय स्थित सेवाभवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आरके शुक्ला ने कर्मियों को एक हजार रूपए नगद, प्रमाण पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया। ट्रांसमिशन कंपनी की सुश्री लिलेश्वरी वैष्णव (कार्यालय सहायक श्रेणी- एक, अति. उच्चदाब नि. एवं सं., बिलासपुर), श्री सुखराम (लाइन सहायक श्रेणी-दो, टी.एल.एम, उपसंभाग, बिलासपुर), श्री हर्षदीप वारे (सहायक अभियंता, मीटर रिले परीक्षण संभाग, रायगढ़), श्री महेश कुमार…

Read More

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने ली नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल की समीक्षा बैठक, नव निर्माणाधीन शव परीक्षण (मॉर्चुअरी) गृह के निर्माणकार्य को अति शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यकता एवं भावी योजना के लिए मास्टर प्लान बनाने के दिए निर्देश रायपुर 30 जनवरी 2025/ स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया ने पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के बोर्ड रूम में चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने विभिन्न आवश्यकताओं एवं भावी योजनाओं के लिए मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिए। बैठक के पश्चात् उन्होंने अम्बेडकर अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग, किचन, कैंसर विभाग, प्रस्तावित एकीकृत 700 बिस्तर अस्पताल स्थल एवं नव निर्माणाधीन मॉर्चुअरी गृह का निरीक्षण किया। बैठक…

Read More

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सूरजपुर जिले में निर्वाचन व्यवस्था का लिया जायजा : मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत जिला सयुंक्त कार्यालय सूरजपुर से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिश्रामपुर बस स्टैंड पर चल रहे ईवीएम डेमो मशीन प्रदर्शन का किया अवलोकन, हैंडस ऑन एक्सपीरिंएस को प्राथमिकता देने के दिये निर्देश शा.क.उ.म.वि. नवापारा की छात्राओं द्वारा मताधिकार प्रयोग हेतु पालको को किये गये पत्र लेखन की सराहना की रायपुर 30 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह आज नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला सूरजपुर के दौरे पर रहे । जहां उनके द्वारा निर्वाचन के संबंध में जिले में चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने शासकीय…

Read More

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर सरगुजा पहुंचे, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

रायपुर, 30 जनवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों की जायजा लेने एक दिवसीय सरगुजा प्रवास पर रहे।  निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं  मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी सहित अन्य  सभी मूलभूत आवश्यकताओं को समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।इनके साथ आयोग के सचिव डॉ  सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी नगर पालिका एवं  पंचायत निर्वाचन…

Read More