अवैध मदिरा के विनिर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए करें कड़ी कार्रवाई – मुख्यमंत्री श्री साय

सीमावर्ती जिलों में स्थापित आबकारी चेक पोस्ट को रखें क्रियाशील आसवनियों, बॉटलिंग इकाईयों, होटल, बार, क्लब की नियमित सघन जांच सुनिश्चित की जाए महुआ संग्राहकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से अन्य राज्यों की महुआ नीति का अध्ययन करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा की रायपुर 3 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में अवैध मदिरा के विनिर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग के समन्वय से कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश आबकारी विभाग के अधिकारियों को…

Read More

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सक्ती जिले में ली समीक्षा बैठक : शासन की जनहितकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश

रायपुर, 03 जनवरी 2025/ महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सभी विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने जिले में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन करते हुए आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर स्व-सहायता समूह को स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य कार्यों के लिए प्रोत्साहित…

Read More

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने शिविर आयोजित स्वास्थ्य विभाग के कुल 47 अधिकारी/ कर्मचारियों ने किया रक्तदान रायपुर 3 जनवरी 2024/ नया रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर के माध्यम से आमजन के बीच रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के साथ रक्तदान के प्रति समझ को विकसित करने का प्रयास किया गया । एक दिवसीय रक्तदान शिविर में आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला, मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री विजय दयाराम के., संचालक महामारी नियंत्रण…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 36 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

साढ़े पांच करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन नगर पालिका भवन का हुआ भूमिपूजन उप मुख्यमंत्री श्री साव ने 25 करोड़ रुपए के नए कार्यों की भी घोषणा की रायपुर. 3 जनवरी 2025/ उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली में 36 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने जिला मुख्यालय मुंगेली के आगर खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पांच करोड़ 43 लाख रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें 17 लाख 56…

Read More

जन-आकांक्षाओं और स्थानीय रहवासियों की मांगों के अनुरूप नए नगरीय निकायों का गठन, कस्बों में  विकसित होंगी शहरी सुविधाएं

राज्य में बीते साल अस्तित्व में आए नौ नए नगरीय निकाय, सात नगर पंचायतों का नगर पालिका में उन्नयन रायपुर. 3 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ में पिछले साल जनवरी से दिसम्बर के बीच नौ नए नगरीय निकायों का गठन किया गया है। राज्य शासन ने इस दौरान सात नगर पंचायतों का नगर पालिका के रूप में उन्नयन भी किया है। स्थानीय रहवासियों की मांगों पर राज्य शासन ने संवेदनशीलतापूर्वक विचार करते हुए जन-आकांक्षाओं को पूरा करने नए नगरीय निकायों के गठन को मंजूरी दी है। इससे उभरते शहरों के रूप में…

Read More

छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा राजिम कुंभ कल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने राजिम कुंभ कल्प की तैयारियों के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर दिए जरूरी निर्देश राजिम कुंभ कल्प 2025: अध्यात्म और संस्कृति का भव्य आयोजन, 12 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा राजिम कुंभ कल्प रायपुर 03 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध  राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक कुंभ कल्प का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह अद्भुत धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन 52 एकड़ के नए प्रस्तावित मेला स्थल में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

Read More

झरनों की कल-कल ध्वनि और पर्वतीय सौंदर्य से पर्यटकों का मनमोहक आकर्षण बना जशपुर, नया साल मनाने पहुंचे हजारों परिवार, ऐतिहासिक कहानियाँ भी कर रही हैं बयां

जशपुर, 03 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाने वाला जशपुर जिला प्राकृतिक सौंदर्य, वनसपंदा और अलौकिक हरितिमा से परिपूर्ण है। प्रकृति के गोद में बसे जिला होने से यहां पर पहाड़ों, पठारों और उसमें से प्रवाहित होती झरनों की खूबसूरती ऐसा नजारा पेश करती हैं मानों अमीर खुसरो की उस प्रसिद्ध पंक्ति की तरह अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो वह यही है, यही हैं। नया साल या अन्य अवसरों में यह झरना पर्यटकों से गुलजार रहता है। यहां के प्रमुख झरने रानीदाह जलप्रपात, दमेरा, राजपुरी, दनगरी, गुल्लू…

Read More

श्री जे.एस.नेताम की विदाई : श्री एम जामुलकर ने संभाली रायपुर शहर क्षेत्र की कमान.

रायपुर : पॉवर कंपनीज के रायपुर शहर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री जे एस नेताम को स्थानांतरण के उपरान्त विदाई दी गई। श्री नेताम ने श्री जामुलकर को रायपुर शहर क्षेत्र का पदभार सौंपा। इसी के साथ नवपदस्थ मुख्य अभियंता श्री एम. जामुलकर ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ का आदान प्रदान कर परस्पर अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं। श्री जामुलकर ने कंपनी द्वारा सौंपे गये इस दायित्व के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि नये वर्ष में प्रवेश के साथ नई जिम्मेदारी को…

Read More

Breaking News नगरीय प्रशासन में बड़ा एक्शन: मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र वार्डेकर निलंबित, अनियमितता की वजह से कार्यवाही

रायपुर 3 जनवरी 2025/ राज्य शासन ने दल्लीराजहरा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया है। कोंडागांव नगर पालिका में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना के दौरान अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन कार्य एवं फर्नीचर खरीदी में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर गंभीर कदाचार मानते हुए राज्य शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में श्री वार्डेकर का मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त…

Read More

रायगढ़ जिले में 36 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, यातायात जागरूकता को लेकर पूरे माह आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम.

कमिश्नर नगर निगम व अतिथियों द्वारा यातायात रथ व हेल्मेट जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शहर में भ्रमण के लिए रवाना किया गया रायगढ़ : जिले में 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ एक भव्य कार्यक्रम के साथ पुलिस सामुदायिक पुलिस भवन में हुआ। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, नगर निगम कमीशनर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय तथा द्वेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, श्री राम गोपाल करियारे, जिला परिवहन अधिकारी श्री अमित कश्यप, एनटीपीसी के एजीएम श्री जाकिर खान मंचासीन थे। अतिथियों द्वारा…

Read More