मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें नमन किया

रायपुर 25 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़वासियों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें किया नमन

रायपुर 24 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर को जन्मदिन पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है।अटल जी का छत्तीसगढ़ से और छत्तीसगढ़ के लोगों से हमेशा आत्मीय लगाव रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर 24 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की 25 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मालवीय जी भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले अग्रणी नेताओं में से एक थे। पत्रकारिता, वकालत, समाज सुधार, मातृभाषा तथा भारत माता की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले मालवीय जी ने नवयुवकों के चरित्र-निर्माण के लिए और भारतीय संस्कृति की जीवंतता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. हरिसिंह गौर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया  नमन

रायपुर 24 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षाविद, समाज सेवी और सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. हरिसिंह गौर की 25  दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ.गौर बीसवीं शताब्दी के सर्वश्रेष्ठ शिक्षाविदों में से एक थे। उन्होंने शिक्षा, कानून, और साहित्य के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान दिया। वे भारतीय संविधान सभा के सदस्य भी रहे। उन्होंने युवाओं में उच्च शिक्षा के प्रसार हेतु सागर विश्वविद्यालय की स्थापना की। देवदासी प्रथा को बंद कराने और महिलाओं को वकालत…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस पर जशपुर जिले में 355.26 करोड़ रूपए के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर 24 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस, सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसम्बर को जशपुर जिले में लगभग 355.26 करोड़ रूपए की लागत के 128 निर्माण कार्याे का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें 65.94 करोड़ की लागत के 33 कार्यों का लोकार्पण और 289.32 करोड़ की लागत के 95 कार्यों का भूमिपूजन होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत सामग्री, उपकरण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय 289.32…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर राजधानी रायपुर और जशपुर जिले के अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 24 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर और जशपुर जिले में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।  मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 10.45 बजे रायपुर के अवंती बिहार स्थित अटल चौक में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.15 बजे रायपुर के बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर…

Read More

आधुनिक ज्ञान विज्ञान के साथ ही स्कूली बच्चे प्राचीन सांस्कृतिक ज्ञान और मूल्यों से भी हों परिचित – मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री दिल्ली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव अनुभव 2024 में हुए शामिल रायपुर 24 दिसंबर 2024 /उत्साह से भरे स्कूली बच्चों से जब भी मैं मिलता हूँ, मुझमें भी नई ऊर्जा का संचार हो जाता है। आप लोग छत्तीसगढ़ का भविष्य हैं।  सभी बच्चे खूब पढ़ें और अपने संस्कार को कभी न छोड़ें। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी जिले के ग्राम सांकरा में डीपीएस स्कूल के वार्षिकोत्सव अनुभव 2024 में बच्चों को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा…

Read More

सुशासन दिवस के अवसर पर अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर नालंदा परिसर रायपुर में लगेगी दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल की उपलब्धियां भी होंगी प्रदर्शित रायपुर 24 दिसंबर 2024/ पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर के नालंदा परिसर में 25 एवं 26 दिसम्बर को  प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृतियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार की एक साल की उपलब्धियों को…

Read More

पुलिस द्वारा आयोजित किया गया IO-मितान एवं ई-साक्ष्य मोबाइल एप का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला कार्यक्रम, प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न थाना चौकी में पदस्थ 90 विवेचकों को दिया गया प्रशिक्षण

बलौदाबाजार-भाटापारा/ नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम में निहित प्रावधान, अंतर्गत अपराधिक प्रकरणों की विवेचना के दौरान साक्ष्य संग्रहण हेतु ई-साक्ष्य मोबाइल ऐप एवं घटनास्थल निरीक्षण कर उसका फोटोग्राफ/विडिओ अपलोड आदि हेतु IO-मितान मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। इस मोबाइल ऐप की सहायता से विभिन्न साक्ष्यों का किसी प्रकरण में संग्रहण करने एवं संपूर्ण घटनास्थल का निरीक्षण कर इसकी विस्तृत जानकारी अपलोड करने का कार्य किया जाता है। ई-साक्ष्य एवं IO- मितान मोबाइल ऐप की समुचित जानकारी एवं इसकी कार्यप्रणाली को भली-भांति…

Read More

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर का होगा भूमिपूजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर में करेंगे भूमिपूजन, सभी नगरीय निकाय वर्चुअली जुड़ेंगे

प्रदेश के 187 नगरीय निकायों में बनेंगे अटल परिसर उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिल्हा में निर्मित अटल परिसर का करेंगे लोकार्पण रायपुर. 24 दिसम्बर 2024. देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर 25 दिसम्बर को राज्य के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इसका भूमिपूजन करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव बिल्हा नगर पंचायत में निर्मित अटल…

Read More