मुख्यमंत्री श्री साय ने उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर दुःख व्यक्त किया

रायपुर, 15 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उस्ताद जाकिर हुसैन एक प्रसिद्ध तबला वादक थे, जिनका भारतीय संगीत जगत में अमूल्य योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से संगीत की दुनिया में अपूरणीय क्षति हुई है। श्री साय ने दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की कामना की। गौरतलब है कि उस्ताद जाकिर हुसैन ने अपने करियर में तीन ग्रैमी अवॉर्ड ही नहीं…

Read More

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हथियार छोड़ मुख्यधारा में शामिल हुए छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और असम के लोगों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में 15 हज़ार से अधिक आवासों को बनाने को मंज़ूरी दी नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में हर परिवार को एक गाय या भैंस देकर डेयरी कोऑपरेटिव बनाने की शुरूआत भी की जा रही है हिंसा में लिप्त लोगों को मारना रास्ता नहीं है, बल्कि जिन लोगों ने हथियार उठा रखे हैं, उन्हें मेनस्ट्रीम में वापिस लाना है जब बस्तर की एक बच्ची ओलंपिक में पदक जीतेगी, वो पूरी दुनिया को संदेश जाएगा कि हिंसा रास्ता नहीं है बल्कि विकास रास्ता है छत्तीसगढ़ सरकार…

Read More

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर हो चुकी 50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

रायपुर 15 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर अब तक कुल 50 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन कियाजा चुका है।  रायपुर संभाग में 14.52 लाख मीट्रिक टन, बिलासपुर संभाग में 9.76 लाख मीट्रिक टन, दुर्ग संभाग में 17.79 लाख मीट्रिक टन, बस्तर संभाग में 4.13 लाख मीट्रिक टन और सरगुजा संभाग में 3.80 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। प्रदेश में कुल 27.78 लाख पंजीकृत किसानों में से अब तक 10.66 लाख किसानों ने समर्थन मूल्य पर…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के 12 शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को साल और श्रीफल देकर किया गया सम्मानित

सरगुजा जिले के 12 शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार रायपुर में होंगे “राष्ट्रपति निशान अलंकरण” पुरस्कार से सम्मानित शहीद परिवारों के सम्मान समारोह में पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित जिले के अन्य अधिकारी रहे शामिल पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों से मिलकर जाना उनका कुशलछेम, ली गई समस्याओं की जानकारी। थाना/चौकी प्रभारियों कों शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों से निरंतर सम्पर्क बनाये रखकर किसी भी समस्या मे तत्काल सहायता उपलब्ध कराने दिए गए हैं दिशा निर्देश। अम्बिकापुर/ राज्य शासन के एक वर्ष का कार्यकाल…

Read More

माओवादी हिंसा में हुए दिव्यांग, पर नहीं टूटे हौसले : अदम्य साहस के साथ दिखाई उत्कृष्ट खेल प्रतिभा-पुनेम सन्ना

जगदलपुर, 15 दिसम्बर 2024/ परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत हो पर यदि सपनों को परवान देने की ताकत है और मजबूत इरादे हैं, तो हौसले कभी नहीं टूटते और इसकी एक बानगी देखने को मिली बस्तर ओलंपिक में, जहां पर नक्सल हिंसा में दिव्यांग हुए खिलाड़ियों ने अपने मजबूत इरादे के साथ उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऐसे ही नक्सली हिंसा को छोड़ मुख्य धारा में आएं आत्मसमर्पित आरक्षक बने सुकमा जिले के अंतर्गत दोरनापाल के गांव पालेमपाठ निवासी पुनेम सन्ना ने भी व्हील चेयर में दौड़ लगाई। उन्होंने…

Read More

बस्तर बदल रहा है, मार्च 2026 के ओलम्पिक में कहूंगा बस्तर बदल चुका है- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

बस्तर ओलंपिक बस्तर की संस्कृति, उत्साह और प्रतिभा का उत्सव-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आकर्षक मार्चपास्ट एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ बस्तर ओलंपिक 2024 का समापन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में हुए शामिल जगदलपुर, 15 दिसम्बर 2024/ बस्तर ओलंपिक 2024 के समापन सत्र में आया हूं और आज बस्तर बदल रहा है, लेकिन आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं 2026 के बस्तर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में आऊंगा और कहूंगा कि बस्तर बदल चुका है। बस्तर ओलंपिक केवल…

Read More

खाद्य विभाग की टीम द्वारा रायपुर, धमतरी, महासमुंद, राजनांदगांव सहित अन्य जिलों में स्थित राईस मिलों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश के उल्लंघन पर मिल परिसर को किया गया सील रायपुर 15 दिसंबर / खाद्य विभाग की टीम द्वारा आज रायपुर, धमतरी, महासमुंद और राजनांदगांव जिले में स्थित राईस मिलों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें आर.टी. राईस मिल (प्रो. प्रमोद जैन) के परिसर पर विधिक कार्यवाही की गई।आर.टी. राईस मिल द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग हेतु पंजीयन कराने के उपरांत भी अनुमति एवं अनुबंध का निष्पादन नहीं कराया गया है। शासकीय धान का उठाव नहीं किया जा रहा है। मिल परिसर…

Read More

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अपने छत्तीसगढ़ दौरे के पहले दिन रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ प्रदान किया

किसी भी सशस्त्र बल के लिए ‘प्रेसिडेंट कलर’ मिलना बहुत गर्व का विषय है, अपनी स्थापना के 25 साल में ही छत्तीसगढ़ पुलिस ने ये सम्मान प्राप्त किया छत्तीसगढ़ पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ अवार्ड मिलना, उनकी कड़ी मेहनत, वीरता व समर्पण का प्रतीक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 31 मार्च, 2026 से पहले देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा पिछले एक साल में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों ने 287 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज़ किया, 1000 को गिरफ्तार किया और 837 नक्सलियों…

Read More

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए ऐतिहासिक दिन : गृह मंत्री अमित शाह ने सौंपा राष्ट्रपति निशान, छत्तीसगढ़ पुलिस की 24 वर्षों की सेवा का सम्मान, यह गौरव हासिल करने वाला देश का सबसे युवा राज्य है छत्तीसगढ़

देश की सबसे बहादुर पुलिस बलों में से है छत्तीसगढ़ पुलिस – केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह राष्ट्रपति निशान हमारे जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण का प्रतीक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर, 15 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित बेहद गरिमामय कार्यक्रम में राज्य की पुलिस को राष्ट्रपति निशान (पुलिस कलर्स अवार्ड-2024) सौंपा। यह देश के सशस्त्र बलों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर 15 दिसंबर/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक किरण सिंह देव, डीजीपी अशोक जुनेजा, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह,  एसपी लाल उम्मेद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More