पीएससी परीक्षा परिणामों ने हजारों अभ्यर्थियों का परीक्षा प्रणाली के प्रति विश्वास लौटाया – मुख्यमंत्री रायपुर 2 दिसम्बर 2024// मुखिया मुख सो चाहिए, खान पान को एक, पालै पोसै सकल अंग, तुलसी सहित विवेक। मुखिया का स्वभाव मुख के समान होना चाहिए। जैसे मुख शरीर के सभी अंगो का पालन -पोषण करता है | उसी प्रकार मुखिया को भी विवेकपूर्वक अपने परिवार का पालन पोषण करना चाहिए। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे प्रदेश के मुखिया ऐसे ही हैं, जो सभी की समान रूप से चिंता करते है। उन्होंने अभ्यर्थियों…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर किसान की बेटी किरण राजपूत बनी अधिकारी
पिता गजेंद्र राजपूत ने मुख्यमंत्री को दिया श्रेय:कहा परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता आने पर मिली उपलब्धि रायपुर 2 दिसंबर 2024/ आपके नेतृत्व में आज प्रदेश में एक किसान की बेटी के अधिकारी बनने का सपना पूरा हो पाया है। आपने जो गारंटी दी थी, आज उसी का परिणाम है कि आयोग की परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ हुई है और छत्तीसगढ़ के बेटे-बेटियों के साथ अब न्याय हो रहा है। यह संवाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2023 की परीक्षा में…
Read Moreप्रदेश में सुशासन स्थापित करने के हमारे लक्ष्य को हासिल करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के भावी लोकसेवकों को मुख्यमंत्री श्री साय ने पारदर्शिता और संवेदनशीलता से अपने दायित्वों का निर्वहन करने किया प्रेरित रायपुर 2 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोक सेवा आयोग की सिविल परीक्षा 2023 की प्रावीण्य सूची में आए सफल अभ्यर्थियों से कहा कि आप लोगों ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा की कठिन परीक्षा में शीर्ष स्थान अर्जित किया है, निश्चित रूप से आप लोग युवा पीढ़ी के लिए आदर्श बन चुके हैं। आपने अपनी मेहनत, संकल्प और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की…
Read Moreड्रिप सिंचाई से गेंदे की खेती : किसान करुणा सागर का सफल प्रयोग, पारंपरिक खेती छोड़कर गेंदे की खेती ने दिया करुणा सागर को मुनाफा
गेंदा फूल की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर किसान करुणा सागर पटेल सारंगढ़-बिलाईगढ़, 2 दिसंबर 2024/ जिले के विकासखंड बरमकेला के ग्राम पंचायत बाँजीपाली के किसान करुणा सागर पटेल ने अपने मेहनत और सूझबूझ से खेती में एक नई सफलता की कहानी लिखी है। करुणा सागर, जो पहले रायगढ़ के जिंदल कम्पनी में काम करते थे, ने जब महसूस किया कि उनका मन वहां के काम में नहीं लग रहा, तो उन्होंने अपनी मिट्टी की ओर लौटने का निर्णय लिया। यह निर्णय उनकी जिंदगी में बदलाव का एक अहम मोड़…
Read Moreचेतना विकास मूल्य शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय शोध कार्यशाला का हुआ समापन.
चेतना विकास मूल्य शिक्षा से समाज में ला सकते हैं बड़ा बदलाव – बृजमोहन अग्रवाल शोध केंद्र के डॉ. संकेत ठाकुर, महावीर अग्रवाल, सचिन, स्वाति परमार ने मूल्य शिक्षा में शोध कार्य की प्रस्तुति दी। अछोटी (दुर्ग) : अभ्युदय संस्थान अछोटी, जिला दुर्ग में मध्यस्थ दर्शन के प्रणेता ए. नागराज द्वारा प्रवर्तित चेतना विकास मूल्य शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय शोध कार्यशाला का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल थे। इस कार्यशाला में शिक्षकों को मूल्य शिक्षा के क्षेत्र में उपयोगी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में बारिश से धान को बचाने पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश
आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टरों को दिए गए निर्देश रायपुर 01 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तमिलनाडू में आये चक्रवाती तूफान फेंगल के मद्देनजर छत्तीसगढ़ राज्य में बारिश की संभावना को देखते हुए धान को बारिश से बचाने के लिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश अधिकारियो को दिए हैं।खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने सभी जिलों के कलेक्टरों को धान को बारिश से बचाने पुख्ता इन्तजाम करने के निर्देश दिए है। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हमारी सरकार की सर्वाेच्च…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर किसानों की समस्या का हुआ समाधान : राईस मिलर्स के लंबित माँगों पर बनी सहमति, राशि का होगा जल्द भुगतान
राईस मिलर धान का उठाव और कस्टम मिलिंग जारी रखने हुए सहमत रायपुर/ छत्तीसगढ़ में धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव न होने के कारण केन्द्रों में जाम की स्थिति और किसानों को धान बेचने में हो रही दिक्कत का समाधान हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शासन स्तर पर इस समस्या के समाधान के लिए लघु उद्योग भारती एवं भारतीय किसान संघ के साथ राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच हुई सकारात्मक बातचीत से राईस मिलर्स ने धान खरीदी केन्द्रों से धान…
Read Moreउप निरीक्षक दिनेश बोहिदार सेवा निवृत्त, कोतवाली रायगढ़ स्टाफ ने दी भावपूर्ण विदाई
रायगढ़ । उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार ने 30 नवंबर 2024 को अपनी अधिवार्षिक आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से विदाई ली। श्री बोहिदार ने जिला रायगढ़ के विभिन्न थानों में लंबे समय तक सेवा दी और अपने कार्यकाल में अपराध विवेचना के विशेषज्ञ के रूप में पहचान बनाई। कुछ समय पूर्व उनका स्थानांतरण जिला बिलासपुर किया गया था, लेकिन वे रायगढ़ पुलिस में सम्बद्ध रहते हुए अपनी सेवाएं दे रहे थे। स्वास्थ्य समस्याओं के चलते वे हाल के महीनों में मेडिकल अवकाश पर थे और अपना उपचार करवा रहे थे।…
Read Moreडंडा से पीट पीट कर हत्या करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार : मृतक आरोपिया के ऊपर बुरी नियत रखते हुए उसके घर बार बार जाकर करता था परेशान
आरोपिया द्वारा मृतक परसराम सूर्यवंशी को मारपीट कर गंभीर चोटिल अवस्था में उसे घसीटते हुए अपने घर से निकालकर नगर पंचायत रोड तरफ छोड़ दी थी आरोपीया सावित्री बाई रोहिदास पति उमेदराम उम्र 47 वर्ष निवासी + थाना सारागांव जिला जांजगीर चाम्पा के विरुद्ध धारा 103(1) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जांजगीर-चांपा/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतक परसराम सूर्यवंशी दिनांक 14.10.24 को दोपहर में अपना प्रधानमंत्री आवास निकला है कि नहीं पता लगाने नगर पंचायत सारागांव गया था कि समय करीबन…
Read Moreनगरीय निकाय,पंचायत चुनाव के लिए भाजपा की हुई महत्वपूर्ण बैठक : राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने कहा – भाजपा के लोग चुनकर आयेंगे तो जनता का पैसा बर्बाद होने से बचाएंगे
आज का युवा गांव जाकर भी गांव की तकदीर बदल रहा है ऐसे रचनात्मक लोगों को अवसर देने की जरूरत:शिव प्रकाश रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा है कि पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव में भाजपा या हमारी विचारधारा के समर्थक साथी आएंगे तो जनता का पैसा बर्बाद नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अच्छे पढ़े-लिखे लोग गाँव में जाकर काम कर रहे है और वहां की तकदीर बदल रहे हैं। शिवप्रकाश रविवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में पंचायत…
Read More