देशभर में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव, एक्स पर छाया रहा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- 2024

रायपुर, 06 नवंबर 2024/ सोशल मीडिया एप एक्स पर आज छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2024 देशभर में दूसरे नंबर पर ट्रेंड करता रहा है। तीन दिवसीय इस राज्योत्सव का भव्य आयोजन 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक राज्योत्सव स्थल, नया रायपुर अटल नगर में किया गया, जहां देश के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने छत्तीसगढ़ आकर अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, राज्यपाल श्री रमेन डेका,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की मौजूदगी में समापन अवसर पर राज्य अलंकरण पुरस्कार भी दिए गए । राज्योत्सव में…

Read More

उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ का रायपुर पहुंचने पर आत्मीय स्वागत : उपराष्ट्रपति के करकमलों से राज्य अलंकरण से विभूषित होंगी विभूतियां 

रायपुर, 06 नवंबर 2024/ उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ आज शाम स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचे। राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री पुरंदर मिश्रा, इंद्र कुमार साहू, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा ने भी उपराष्ट्रपति का पुष्प गुच्छ भेंटकर  स्वागत किया। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के मुख्य अतिथ्य में आज 6 नवंबर को संध्या 6 बजे से नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव…

Read More

श्री रामलला दर्शन योजना : बिलासपुर संभाग से 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना, श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा अयोध्या धाम का दर्शन करना सौभाग्य की बात

श्रम और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी रायपुर, 06 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा शुरू की गई श्रीरामलला दर्शन योजना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर आज विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को श्रम और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अयोध्या धाम यात्रा के लिए…

Read More

रेशम उत्पादन की प्रक्रिया समझने उमड़ रही भीड़ : सफेद, रंगीन और पीला मैसूर जैसे कोसे बीज बने आकर्षण का केंद्र, रेशम कीड़े को देखने बच्चे दिखा रहे विशेष रूचि

ग्रामोद्योग विकास विभाग के राज्योत्सव स्टॉल बड़ी संख्या में ठहर रहे लोग रायपुर, 06 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्योत्सव-2024 में ग्रामोद्योग विकास विभाग द्वारा शिल्पग्राम में लगाए गए स्टॉल में रेशम उत्पादन की प्रक्रिया समझने और रेशम की खेती के लिए किसानों और आमनागरिक बड़ी संख्या में ठहर रहे| विभागीय स्टॉल में प्राकृतिक स्वरुप में रेशम के कीड़ों को देखने के लिए हर वर्ग के लोगों में विशेषकर बच्चे विशेष रूचि दिखा रहे| इस अवसर पर स्टॉल में तरह-तरह के रेशम बीजों का भी प्रदर्शन…

Read More

RAIGARH CRIME : महिला से अश्लील हरकत करने के आरोपी को पुसौर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर.

रायगढ़, 06 नवंबर / पुसौर पुलिस ने महिला से छेड़खानी के आरोप में फरार आरोपी अर्जुन भोय (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी पर 03 नवंबर 2024 की सुबह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। 05 नवंबर 2024 को पीड़िता ने थाना पुसौर में अर्जुन भोय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया था कि 03 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने घर के पास स्थित सार्वजनिक बोर से पानी लेने गई थी।…

Read More

बलौदाबाजार-भाटापारा : फटाका के विवाद में युवक की निर्मम हत्या…पलारी में दिल दहला देने वाली घटना… अपचारी बालक सहित दो गिरफ्तार…कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत.

आरोपियों द्वारा फटाका फोड़ने की बात को लेकर सिर में लोहे का चूड़ा से मृतक के सिर में किया गया गंभीर वार, इलाज के दौरान आहत की रायपुर में हो गई मृत्यु. आरोपियों के नाम – 1. राकेश सोनवानी उम्र 38 साल निवासी ग्राम अमेरा थाना पलारी, 2. एक अपचारी बालक. बलौदाबाजार-भाटापारा, 6 नवंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 02 नवंबर 2024 को प्रार्थी जय कुमार धृतलहरे निवासी ग्राम अमेरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 02 नवंबर 2024 को शाम…

Read More

भाटापारा पुलिस की बड़ी सफलता : चाकू से वार कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले एक फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार…भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

आरोपी – विजय यादव उर्फ बिज्जू यादव उम्र 21 साल निवासी अकलतरा हाल निवासी सुभाष वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 454/2024 धारा 109,3(5) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर की जा रही थी विवेचना. आरोपी द्वारा दिनांक 27 सितंबर 2024 को अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर आहत को चाकू से वार कर गंभीर रूप से पहुंचाई गई थी चोट. बलौदाबाजार-भाटापारा, 6 नवंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 27 सितंबर 2024 को सूचना…

Read More

अपनी विरासत को सहेजते हुए छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लें : राज्यपाल रमेन डेका

विकास की सबसे बड़ी ताकत संस्कृति से मिलती है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्योत्सव के दूसरे दिन भी रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन रायपुर, 06 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ एक युवा राज्य है और युवा अवस्था में ही इस राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन किया है। राज्योत्सव के मौके पर अपनी विरासत को सहेजने और छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लें। नागरिकगणों से यह अपील राज्योत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

Read More

मांदर बजाते हुए कलाकारों के साथ थिरके मुख्यमंत्री श्री साय : जनसंपर्क की छायाचित्र प्रदर्शनी को देखा और सराहा, कहा- इससे आम लोगों को मिलती है शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की सही जानकारी

रायपुर, 06 नवम्बर 2024/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्योत्सव की द्वितीय संध्या को जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वहां मौजूद कलाकारों के पास पहुंचे और मांदर बजाकर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया। मुख्यमंत्री श्री साय कलाकारों के साथ मांदर की थाप पर थिरकते हुए आज अलग अंदाज में नजर आए। मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति से जुड़ाव और उनके सहज-सरल व्यवहार को देखकर लोग उनके मुरीद हो गए और तालियां बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री को इस मौके पर रिखी क्षत्रीय ने…

Read More

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ वन विभाग द्वारा देवगुड़ी स्थलों के संरक्षण और संवर्धन से सांस्कृतिक धरोहर की हो रही है पुनर्स्थापना

रायपुर, 06 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने देवगुड़ी को संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उन स्थलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष प्रयासों पर जोर दिया है। उन्होंने संबंधित विभागों को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने और स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। देवगुड़ी के संरक्षण से न केवल सांस्कृतिक धरोहर को संजोने में मदद मिलेगी बल्कि इससे क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। छत्तीसगढ़ में सैकड़ों देवगुड़ी वनसमृद्ध जनजातीय क्षेत्रों में स्थित हैं। ये स्थल जनजातीय समुदायों द्वारा पूजनीय…

Read More