मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 04 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को चार दिवसीय छठ महापर्व के शुभारंभ की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ पूजा 5 नवम्बर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रही है। छत्तीसगढ़ में सूर्य उपासना और छठी मईया के पूजन का यह पर्व आगामी 4 दिनों तक धूमधाम से मनाया जायगा। नहाय-खाय के साथ शुरू होकर यह पर्व खरना, संध्या अर्घ्य, प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ समाप्त होगा ।…

Read More

मुख्यमंत्री ने ‘देशबंधु’ चित्तरंजन दास को उनकी जयंती पर किया नमन

रायपुर, 04 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रवादी नेता,प्रसिद्ध वकील, प्रबुद्ध पत्रकार और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  ‘देशबंधु’ चित्तरंजन दास की 05 नवंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। राष्ट्र के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा कि भारत के स्वाधीनता संग्राम में देशबंधु जी ने अपनी एक स्वतंत्र छाप छोड़ी। उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों और विचारों से समझौता नहीं किया । कई  देशभक्तों की तरह उन्होंने भी असहयोग आंदोलन के अवसर पर अपनी वकालत छोड़ दी और अपनी सारी संपत्ति…

Read More

राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में 5 नवम्बर को होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ

शासकीय विभागों की प्रदर्शनी, स्टॉल, शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट और मीना बाजार को देखने हजारों की संख्या में राज्योत्सव ग्राउण्ड पहुंच रहे लोग रायपुर, 04 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 के अंतर्गत 5 नवम्बर को राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ राज्यपाल श्री रमेन डेका के दीप प्रज्ज्वलन से होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री रामविचार नेताम, श्री…

Read More

एसआई भर्ती : सूरजपुर के चयनित अभ्यर्थियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने दी शुभकामनाएं किया मार्गदर्शन.

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में बेहतर कार्य दक्षता का प्रदर्शन कर पुलिस विभाग में अच्छी  पहचान बनाने हेतु किया प्रेरित. सूरजपुर, 4 नवंबर / हाल ही में एसआई परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं, जिसमें सूरजपुर जिले के कई अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जो सूरजपुर जिले के लिए बड़े ही गर्व की बात है। सोमवार 04 नवम्बर 2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने चयनित हुए सूरजपुर के अभ्यर्थी राहुल गौतम, ज्योति सिंह पुहुप, कमलेश्वर प्रजापति, अनूक साय एवं साईबर सेल में पदस्थ आरक्षक…

Read More

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का किया शुभारंभ : कहा- डबल इंजन की सरकारें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को तेजी से लेकर जा रही विकास की राह पर

माओवादी आतंक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ में चलाये जा रहे अभियान की प्रशंसा की राम और कृष्ण हमारी साझा संस्कृति, धार्मिक स्थलों के विकास के लिए मिलकर करेंगे काम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को पूरा करने तैयारी पूरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अधिकांश गारंटी को हमने 10 माह में ही पूरा किया छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का प्रेम सगे भाईयों की तरह रायपुर, 04 अक्टूबर 2024/ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…

Read More

भारतीय जनता पार्टी एकमात्र पार्टी है जो लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ती है – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

मोर गारेंटी हे छत्तीसगढ़ के समान रायपुर दक्षिण में भी सांय सांय विकास होही -विष्णुदेव साय जब जनता मांगते है विष्णुदेव सरकार तुरंत देते हैं – अब वह आज मांगने आए हैं आप बीजेपी का साथ दें-  बृजमोहन अग्रवाल आप दोनों को देखकर समझा जा सकता है कि विकास कैसे करते हैं।- सुनील सोनी रायपुर, 4 नवम्बर 2024/ आज रायपुर दक्षिण की पुरानी बस्ती में आयोजित यादव समाज के दीपावली मिलन समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी, …

Read More

इस चुनाव में दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे, आकाश शर्मा प्रचंड मतों से चुनाव जीतेंगे – दीपक बैज

रायपुर,04 नवंबर 2024/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अबकी बार हम दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे। पूरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में वातावरण बना हुआ है। जनता के आर्शिवाद से यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा चुनाव जीतेंगे। दक्षिण विधानसभा का चुनाव में साय सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ जनता मतदान करने को तत्पर है। 11 माह में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की वायदाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़ा चुनावी मुद्दा होगा। केई सरकार 11 माह के अल्प समय…

Read More

रोज हत्याएं हो रही, गोलियां चल रही, रायपुर में यह क्या हो रहा है मुख्यमंत्री जी – सुशील आनंद शुक्ला

राजधानी में चार दिन में 9 हत्याओं से आम आदमी डरा सहमा घटनाओं पर चिंता व्यक्त करने के बजाय भाजपा अध्यक्ष सरकार की नाकामी पर ताली बजा रहे रायपुर/04 नवंबर 2024/ राजधानी में सरेआम गोलीबारी और रोज हो रही हत्याओं से आम आदमी डरा सहमा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रोज हत्याएं हो रही, गोलियां चल रही, रायपुर में यह क्या हो रहा है मुख्यमंत्री जी। चार दिन में 9 हत्या, जेल के बाहर सरेआम गोलीबारी कब जागेगी सरकार? अपराधियों के हौसले…

Read More

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का कांग्रेस पर करारा प्रहार : कहा- हर बड़ी अपराधिक घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ, छत्तीसगढ़ में अशांति फैलाने,कांग्रेस कर रही साजिश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सिलसिलेवार घटनाओं और उसके कांग्रेस कनेक्शन के साक्ष्य प्रस्तुत कर विस्तार से जानकारी रखी रायपुर, 4 नवम्बर 2024/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, तनाव और अराजकता के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस के लोगों की कारगुजारियों को सामने रखा है और कहा है कि एक ओर जहाँ छत्तीसगढ़ प्रदेश अपना 25वाँ राज्योत्सव मना रहा है, वहां बड़े दुख और चिंता के साथ कांग्रेस की कारगुज़ारियों को आपके बीच रखने की विवशता है। श्री देव ने…

Read More

बिलासपुर : प्रेम प्रसंग में हत्या…युवक को पीट-पीटकर मार डाला… लड़की के पिता सहित छः गिरफ्तार… पूछताछ कर की जा रही कार्यवाही.

थाना पचपेड़ी,जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक 394/24 धारा 140,103(1),61(2),3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध नाम पता मृतक – टीकाराम उर्फ लूथरा केवट पिता परस केवट 25 साल निवासी मोतीपुर थाना कसडोल नाम पता आरोपीगण – 01–सुखीराम यादव पिता समरू यादव उम्र 54 साल निवासी मोतीपुर थाना कसडोल, 02–भोजराम यादव पिता सुखी राम यादव 21 साल निवासी मोतीपुर कसडोल, 03–गौरीशंकर यादव पिता सुखी राम यादव 23 साल  निवासी मोतीपुर कसडोल, 04–ललित यादव पिता बृजलाल यादव 40 खारी थाना कसडोल, 05–राहुल यादव पिता ललित यादव 19 साल निवासी खरी थाना कसडोल, 06–भागवत यादव…

Read More