मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्राण शंकर मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जशपुर निवासी प्राण शंकर मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मिश्र ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Read More

जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ मॉडल देखने उमड़ी भीड़, अनुभव को यादगार बनाने सेल्फी पॉइंट में लोगों में जबरदस्त उत्साह

छत्तीसगढ़ का विकास वैभव देख कर गौरवान्वित हो रहे आम नागरिक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, सांसद राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन के अवसर पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लगाई गई विकास प्रदर्शनी को आम लोगों के लिए 4 और 5 फरवरी को भी जारी रखा गया है। यहां जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ मॉडल को देखने भीड़ उमड़ रही है। स्कूली बच्चे, युवा, बुजुर्ग,महिलाएं तथा आम नागरिक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़  का विकास वैभव देखकर आम नागरिक…

Read More

समय पर प्रोजेक्ट पूरा न करने पर रेरा ने ’’द व्हाईट सिम्फनी’’ प्रोजेक्ट में क्रय-विक्रय किया प्रतिबंधित, प्रोजेक्ट का पंजीयन रद्द कर संबंधित बैंक खातों में संव्यवहार पर लगाई रोक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने पार्थिवी कन्स्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नया रायपुर के सेक्टर-15 स्थित ’’द व्हाईट सिम्फनी’’ प्रोजेक्ट पर समय पर प्रोजेक्ट पूरा न करने पर कार्रवाई करते हुए संभावित क्रेताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उसकी भूमि में क्रय-विक्रय को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही रेरा ने प्रमोटर पार्थिवी कन्स्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के आवेदन पर ’’द व्हाईट सिम्फनी’’ प्रोजेक्ट का पंजीयन, आदेश तिथि 02 फरवरी 2022 से रद्द कर दिया है। रेरा द्वारा संभावित आबंटितियों के हितों…

Read More

पॉवर कंपनी में परिचारक (लाइन) की शारीरिक दक्षता परीक्षा 21 फरवरी से, तीन हजार पदों में होनी है भर्ती

कोविड के कारण स्थगित की गई थी शारीरिक दक्षता परीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अन्तर्गत परिचारक (लाईन) की  भर्ती के लिये 21 फरवरी से दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके लिये रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, दुर्ग, राजनांदगांव व जगदलपुर के  क्षेत्रीय मुख्यालय कार्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इसमें प्रथम चरण में 3450 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। उन्हें उनके निवास के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के…

Read More

यूपी में हमदर्दी और छत्तीसगढ़ में किसानों पर लाठी दोहरा मापदंड, भूपेश बघेल को अपनी बिरादरी से बहिष्कृत कर दें किसान – विष्णुदेव साय

किसानों पर लाठी बरसाने वाले बघेल खुद को किसान बताना छोड़ दें – भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के रायपुर प्रवास के दौरान नवा रायपुर में किसानों पर लाठियां बरसाये जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विरोध के स्वर सुनना ही नहीं चाहते। चाहे वह आम जनता का हो, किसान का हो या अपनी ही पार्टी के किसी सदस्य का। राहुल के दौरे के वक्त जो तस्वीर छत्तीसगढ़ की…

Read More

सेना के शौर्य का सबूत मांगने वाले राहुल देश से माफी मांगें, शहीदों के नाम पर ढोंग कर रहे हैं भूपेश : राजेश मूनत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राजेश मूनत ने कहा है कि सेना के शौर्य के सबूत मांगने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश की जनता और शहीदों के परिवार से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शहीदों के नाम पर ढोंग कर रहे हैं जबकि कांग्रेस वह पार्टी है जो हमारे वीर जवानों के पराक्रम पर संदेह करते हुए उनकी सफलता के सबूत मांगती है और सेना का मनोबल गिराने की निकृष्ट कोशिश करती है, इस तरह दुश्मन के गलत…

Read More

ट्रांसमिशन कंपनी ने किया प्रदेश के 125 वें अतिउच्चदाब उपकेन्द्र को ऊर्जीकृत, उपकेन्द्र के ऊर्जीकृत होने से शहर के 76 गॉव सहित बीस हजार उपभोक्ता होंगे लाभान्वित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य शासन की मंशानुरूप समूचे छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा पारेषण प्रणाली का सुदृढ़ीकरण युद्धस्तर पर जारी है।  इसी कड़ी में प्रदेश के 125वें अति उच्चदाब उपकेंद्र को प्रबंध निदेशक श्री एस.डी. तेलंग व्दारा ऊर्जीकृत किया गया। इसके साथ ही अतिउच्चदाब उपकेन्द्रों की संख्या 125 तथा ईएचटी लाइन की लंबाई 13,390 सर्किट किलोमीटर हो गई है। राज्य निर्माण के समय ईएचटी उपकेंद्रों की संख्या 27 एवं लाइन की लंबाई 5205 सर्किट किलोमीटर ही थी। इस अवसर पर…

Read More

राहुल गांधी का दौरा ऐतिहासिक राज्य के लोगो के लिए बड़ा दिन -कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कांग्रेस के पूर्व रास्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक रहा ।प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि  राहुल गांधी के दौरे से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिली तथा राज्य के निम्न तबके के  विकास काम कर रही कांग्रेस की भूपेश सरकार के कामो की सराहना कर  के राहुल गांधी ने सरकार के काम योजनाओं पर सहमति दी सरकार का उत्साहवर्धन किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  राहुल गांधी के हाथों राजीवगांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना…

Read More

भूपेश सरकार के गलत निर्णयों के कारण आदिवासी शासकीय सेवकों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है : विकास मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विकास मरकाम ने 4 फरवरी को अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ तथा सर्व आदिवासी समाज द्वारा प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण ना मिलने के कारण आयोजित धरना प्रदर्शन पर भूपेश बघेल सरकार को घेरते हुए कहा है कि शासकीय सेवकों के लिये पदोन्नति में आरक्षण का लाभ आदिवासियों का संवैधानिक अधिकार  है।  प्रदेश में भूपेश बघेल सरकार के गलत निर्णयों के कारण आदिवासी वर्ग के शासकीय…

Read More

राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ वासियों ने दिया करारा जवाब, प्रदेशवासियों ने दिखाया राहुल गांधी और भूपेश बघेल को आईना- भाजपा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भूपेश सरकार से आक्रोशित प्रदेश की जनता ने राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को नाकाम साबित कर दिया। पूरे छत्तीसगढ़ वासियों ने भूपेश बघेल को तीखा और करारा जवाब दिया है। भाजपा सोशल मीडिया सेल छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक दुर्गेश ठाकुर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोशलमीडिया पर चलाए गए अभियान #राहुलगांधीजवाबदो पर प्रदेश के हर वर्ग के लोगों ने अपने गुस्से का प्रदर्शन किया और राहुल गांधी व भूपेश बघेल के वादखिलाफ़ी पर सीधे सवाल किये और उनसे जवाब माँगा। पुरे दिन सोशल…

Read More