राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ वासियों ने दिया करारा जवाब, प्रदेशवासियों ने दिखाया राहुल गांधी और भूपेश बघेल को आईना- भाजपा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, भूपेश सरकार से आक्रोशित प्रदेश की जनता ने राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को नाकाम साबित कर दिया। पूरे छत्तीसगढ़ वासियों ने भूपेश बघेल को तीखा और करारा जवाब दिया है। भाजपा सोशल मीडिया सेल छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक दुर्गेश ठाकुर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोशलमीडिया पर चलाए गए अभियान #राहुलगांधीजवाबदो पर प्रदेश के हर वर्ग के लोगों ने अपने गुस्से का प्रदर्शन किया और राहुल गांधी व भूपेश बघेल के वादखिलाफ़ी पर सीधे सवाल किये और उनसे जवाब माँगा।

पुरे दिन सोशल मीडिया पर भाजपा का यह अभियान ट्रेंडिंग करता रहा, जिसमें भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं से लेकर प्रदेश के आमजन ने सीधे राहुल गांधी से सवाल किये, जिससे कि देखते ही देखते इस अभियान ने सोशलमीडिया में कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय अभियान को भी पछाड़ दिया और भाजपा का अभियान पॉलिटिकल ट्रेंडिंग में टॉप पर रहा। जिधर देखो उधर भाजपा के इस अभियान की चर्चा होने लगी। इससे साबित होता है कि प्रदेश में राहुल गांधी और भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के प्रति लोगों में कितना गुस्सा है आक्रोश है।

इस अभियान को सफल बनाने में प्रदेश के आम जनता के साथ भाजपा, मोर्चा- प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों – कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया की टीम का अतुलनीय योगदान रहा, जिसके लिए प्रदेश संयोजक दुर्गेश ठाकुर ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!