क्वांटीफायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष एवं सचिव ने ली बैठक, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों के प्रतिनिधियों से भी की चर्चा

समदर्शी न्यूज़ जगदलपुर राज्य क्वांटीफायबल आयोग के अध्यक्ष सीएल पटेल एवं क्वांटीफायबल के सचिव बीसी साहू ने आज जिला पंचायत जगदलपुर के सभाकक्ष में बस्तर जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में राज्य क्वांटीफायबल आयोग के अध्यक्ष श्री पटेल ने राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कर क्वांटीफायबल डाटा एकत्रित करने के लिए गठित इस आयोग के कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में सहायक आयुक्त…

Read More

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं, नवा रायपुर में विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी का किया शुभारंभ

खेल अकादमियों के प्रारंभ होने से छत्तीसगढ़ में बनेगा खेलों के लिए अच्छा वातावरण: भूपेश बघेल आईटीएम यूनिवर्सिटी परिसर में टाटा ट्रस्ट के सहयोग से स्थापित की गई है अकादमी अच्छी खेल सुविधाओं, कोच और प्रशिक्षण से छत्तीसगढ़ में तैयार होंगे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। अच्छी खेल सुविधाएं, कोच और प्रशिक्षण की सुविधा मिलने से छत्तीसगढ़ में भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अनेक अवसरों पर राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं…

Read More

राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को एसपी ने सौंपे नये सिरे से प्रभार, जाने किसे मिला कहां का प्रभार ?

समदर्शी न्यूज जशपुर जशपुर जिला पुलिस विभाग में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के मध्य नये सिरे से कार्य विभाजन का आदेश पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल द्वारा आज 14 सितम्बर मंगलवार को जारी किये गये है। नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय समस्त जिले के थानों के पर्यवेक्षण के साथ रक्षित केन्द्र, यातायात, आजाक थाने का सुपरविजन, महिला परामर्श केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क, बालकल्याण अधिकारी पर्यवेक्षण, पुलिस कार्यालय का संपुर्ण कार्य, सायबर सेल, एनटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल, विशाखा कमेटी प्रमुख के साथ समय पर सौंपे गये अन्य कार्यो को संपादित…

Read More

मुख्यमंत्री सहायता कोष में छत्तीसगढ़ पट्टेदार महासंघ ने दिए 4 लाख रूपए

समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ खनिज पट्टेदार महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की और मुख्यमंत्री सहायता कोष में 4 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ खनिज पट्टेदार महासंघ के अघ्यक्ष प्रमोद तिवारी, महासचिव पराग बढ़े, कोषाघ्यक्ष श्याम जाजोदिया एवं संगठन मंत्री सतीश सुहाने उपस्थित थे।

Read More

ढाई सालों में आदिवासियों के जीवन स्तर में बदलाव आया है साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सुलभ हुए हैं – सीएम

आदिवासी समाज की समस्याओं के निदान के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति और मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवों की कमेटी गठित करने की घोषणा सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों से शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ समाज के लोगों को दिलाने के लिए सहयोग का आह्वान समदर्शी न्यूज रायपुर राज्य के आदिवासी समुदाय के हितों का संरक्षण और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार के प्रयासों से बीते ढाई सालों में आदिवासियों के जीवन स्तर में बदलाव आया है। स्थानीय…

Read More

जिले में 25 हाट बाजारों में खुले क्लीनिक, सात हजार से अधिक ग्रामीणों हुए लाभान्वित

पहुंच विहीन व संवेदनशील क्षेत्रों में मिलने लगी स्वास्थ्य सुविधा समदर्शी न्यूज जगदलपुर पहुंच विहीन व संवेदनशील क्षेत्रों में हाट बाजारों के ग्रामीण जीवन में महत्व को देखते हुए राज्य सरकार ने अक्टूबर 2019 से मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना की शुरुआत की है जिससे ग्रामीणों को हाट बाजार में रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की खरीदारी के साथ साथ स्वास्थ्य जांच की सुविधा मुफ्त मिलने लगी है। हाट बाजारों में अधिक से अधिक ग्रामीण आसानी से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। जिले के 25 हाट बाजारो में…

Read More

महाराष्ट्र के वर्धा की तर्ज पर नवा रायपुर में स्थापित होगा 21 वीं सदी का सेवाग्राम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 75 से 100 एकड़ जमीन चिन्हित करने के दिए निर्देश 2 अक्टूबर 2021 से पहले कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाएगी परियोजना मिट्टी, चूना, पत्थर जैसी प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करते हुए किया जाएगा  सेवा ग्राम का निर्माण सभी प्रकार के कारीगरों के प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी, लोक कलाओं और शिल्पकारों को प्रोत्साहन के साथ-साथ वैचारिक आदान प्रदान भी होगा रायपुर के सेवा ग्राम में बुजुर्गों के लिए दूसरा घर और वंचितों…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया ‘राज्य निर्माण के दो दशक, एनएसएस का सफरनामा’ पुस्तक का विमोचन

समदर्शी न्यूज रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘राज्य निर्माण के दो दशक, एन.एस.एस. का सफरनामा’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने एन.एस.एस. की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तकों के प्रकाशन के लिए उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि इससे एन.एस.एस. से जुड़े कैडेट्स को मार्गदर्शन मिलेगा। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव धनंजय देवांगन, एन.एस.एस. के राज्य अधिकारी डॉ. अमरेंद्र सिंह, कार्यक्रम समन्वयक एन.एस.एस. सुश्री अनीता बाजपेई उपस्थित…

Read More

कोलेंग क्षेत्रवासियों को मिलने लगी बैंकिंग लेनदेन की सुविधा, अब गांव में ही लोगो को मिल रही नगद राशि

समदर्शी न्यूज जगदलपुर कांगेर घाटी के पहाड़ों के बीच बसे गांव कोलेंग में अब कियोस्क के माध्यम से बैंकिंग की सुविधा भी मिल रही है। यहां किराना का व्यवसाय करने वाले युवा संतोष वर्मा अब कियोस्क के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीणों को बैंकिंग संबंधी सुविधाएं भी प्रदान कर रहे हैं। कांदानार, मुंडागढ़, काचीरास, चांदामेटा, छिंदगुर सहित आसपास रहने वाले ग्रामीण इस बैंकिंग सुविधा का लाभ ले रहे हैं। संतोष ने बातचीत के दौरान बताया कि इस क्षेत्र में सक्रिय महिला स्वसहायता समूहों को बैंकिंग लेनदेन की जरुरत पड़ती है।…

Read More

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमलः दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति हेतु पात्रता तय करने अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित

समिति एक माह में देगी अपनी रिपोर्ट समदर्शी न्यूज रायपुर राज्य सरकार द्वारा दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति के लिए पात्रता का परीक्षण कर सुझाव और सेवा शर्तें निर्धारित करने के लिए अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है। समिति में स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह एवं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह को सदस्य बनाया गया है। गठित समिति सभी मामलों पर विचार कर रिपोर्ट और…

Read More