राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को एसपी ने सौंपे नये सिरे से प्रभार, जाने किसे मिला कहां का प्रभार ?

समदर्शी न्यूज जशपुर

जशपुर जिला पुलिस विभाग में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के मध्य नये सिरे से कार्य विभाजन का आदेश पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल द्वारा आज 14 सितम्बर मंगलवार को जारी किये गये है।

नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय समस्त जिले के थानों के पर्यवेक्षण के साथ रक्षित केन्द्र, यातायात, आजाक थाने का सुपरविजन, महिला परामर्श केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क, बालकल्याण अधिकारी पर्यवेक्षण, पुलिस कार्यालय का संपुर्ण कार्य, सायबर सेल, एनटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल, विशाखा कमेटी प्रमुख के साथ समय पर सौंपे गये अन्य कार्यो को संपादित करेंगी।

राजेन्द्र सिंह परिहार को पुलिस अनुविभाग जशपुर, मनीष कुंवर को पुलिस अनुविभाग कुनकुरी, श्रीमती ममता देवांगन को पुलिस अनुविभाग पत्थलगांव, अब्दुल अलिम खान को पुलिस अनुविभाग बगीचा तथा हरिचरण सिंह को उप पुलिस अधीक्षक अजाक जशपुर का कार्यभार सौंपा गया है।

देखें आदेश……..

Related posts