समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके द्वारा राम लखन खरे ,संयुक्त संचालक कृषि, छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन संस्था, गोधन न्याय सेल मंत्रालय, नवा रायपुर को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग का प्रथम कुलसचिव नियुक्त किया गया है । उक्त आशय का आदेश राज्यपाल के उप सचिव द्वारा जारी कर दिया गया है। श्री खरे का कार्यकाल, उपलब्धियाँ तथा सेवा शर्तें विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी।
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ राज्य की ओपन स्कूल परीक्षा की तिथि में हुआ संशोधन, नई तिथि जानने पढ़े जारी सूचना….
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित परीक्षा दिनांक 30 अप्रैल 2022 के कारण छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित होने वाली दिनांक 30 अप्रैल 2022 की परीक्षा की तिथि कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। पूर्व समय सारणी के अनुसार हाई स्कूल परीक्षा विषय सामाजिक विज्ञान की परीक्षा तिथि संशोधित होकर 4 मई 2022 बुधवार घोषित की गई है। उपरोक्त तिथि के अतिरिक्त अन्य तिथियों में आयोजित होने वाली परीक्षाएं पूर्व में जारी की गई समय सारणी के अनुसार यथावत आयोजित की जायेगी पढ़े संशोधन की…
Read Moreजिस कोर्ट के आदेश की बात कांग्रेस कर रही है वह 6 साल पहले ही कोर्ट ने बदल दिया है : भाजपा
झूठ और मूर्खता का पर्याय बन गयी है कांग्रेस – विष्णुदेव साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मोदी जी की केंद्र की सरकार ने छत्तीसगढ़ को कई सौगातें दी है लेकिन बावजूद इसके राज्य की कांग्रेस सरकार अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय देने से बाज नहीं आ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बयान पर हैरानी जताई और कहा कि अब कांग्रेस इतना गिर चुकी है कि कोर्ट का नाम लेकर भी झूठ बोल रही है। श्री साय ने कहा जिस कोर्ट के आदेश…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जशपुर विधायक विनय भगत ने की सौजन्य मुलाकात, स्वादिष्ट व्यंजन और सुगंधित चावल से भरी टोकरी भेंट किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में जशपुर विधायक विनय भगत ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को जशपुर के स्वादिष्ट व्यंजन और सुगंधित चावल से भरी टोकरी भेंट किया। विधायक श्री विनय भगत ने इस अवसर पर जशपुर के विकास कार्याें के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि जन-जन तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। साथ ही गांव-गांव में जाकर लोगों को मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली जा रही है और उनका समाधान किया जा…
Read Moreबिजली उपभोक्ता साइबर ठगों से रहें सावधान , पॉवर कंपनी ने किया सतर्क
बिजली भुगतान न होने पर कनेक्शन काटे जाने का संदेश भेजकर उपभोक्ताओं को कर रहे भ्रमित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छ्त्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को सायबर ढगों से सावधान रहने की सलाह दी है। इसमें बताया गया है कि बिजली बिल भुगतान न होने पर कनेक्शन काटे जाने संबंधी सूचना मोबाइल पर एसएमएस भेजकर सायबर ठग उपभोक्ताओं को भ्रमित कर अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (ईआईटीसी) वी के साय ने बताया कि कंपनी के संज्ञान में आया है…
Read Moreनेहरू जी की कहानी के माध्यम से प्रयास के बच्चों को मुख्यमंत्री ने सिखाया लोकतंत्र का पाठ, प्रयास आवासीय विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम के मौके पर शिक्षक की भूमिका में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/दुर्ग करोड़ रुपये की लागत से बने प्रयास आवासीय विद्यालय के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को शिक्षक के रूप में लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र की कक्षा में पंडित नेहरू का दृष्टांत बताते हुए बच्चों को बताया कि किस तरह से लोकतांत्रिक भारत और गुलाम भारत में शासन व्यवस्था का फर्क था। उन्होंने बताया कि आजादी मिलने के बाद एक बार एक वृद्धा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का कॉलर पकड़ लिया और पूछा कि जवाहर बताओ, मुझे आजादी से क्या मिला? पंडित…
Read Moreकवासी लखमा के मुंह से क्या भूपेश बघेल दिलवा रहे हैं बेशर्म बयान – भाजपा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने भूपेश बघेल सरकार के आबकारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह तय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्री कवासी लखमा के मुंह से बेशर्म बयान बयान दिलवा रहे हैं ? बघेल जो बयान खुद नहीं दे सकते, उसे वे लखमा के मुंह से दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो कभी भी ऐसे ऊल-जुलूल बयानों के लिये सीएम…
Read Moreमुख्यमंत्री ने किया जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण, दुर्ग में भी रायपुर की तरह बनेगा होलसेल कॉरिडोर : भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों की मांग पर की घोषणा : कलेक्टर को दिए जमीन चिन्हांकन के निर्देश आप तो स्टील बेचते हैं हम तो गोबर भी बेच देते हैं : उद्योगपतियों से अपने खास अंदाज में कहा मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्थानीय लोगों का स्किल डेवलपमेंट करें, उनके लिए रोजगार की संभावना होगी तो वे उद्योगों को स्वीकार करेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि दुर्ग में भी रायपुर की तरह होलसेल कॉरिडोर बनेगा। उन्होंने आज जिला मुख्यालय दुर्ग…
Read Moreउप राष्ट्रपति श्री वैंकेया नायडू की वर्चुअल उपस्थिति में सम्पन्न हुआ अटल विवि का दीक्षांत समारोह, लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने में पूरी ताकत लगा दें : राज्यपाल
राज्यपाल ने बांटे 117 महिला सहित कुल 162 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, उच्च शिक्षा में विशेष योगदान के लिए 8 विद्वानों को मानद उपाधि अटल विवि की त्रैमासिक पत्रिका ‘कन्हार‘ सहित अनेक पुस्तकों का हुआ विमोचन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,बिलासपुर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह आज यहां बहतराई स्टेडियम परिसर में उप राष्ट्रपति श्री एम.वैंकेया नायूड की आभासी उपस्थिति में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके ने की। समारोह में 117 मेधावी छात्राओं सहित कुल 162 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं डिग्री से…
Read Moreकलेक्टर ने अक्षय तृतीया के दौरान बाल विवाह रोकने के लिए मानिटरिंग करने के दिए निर्देश, बाल विवाह कराने वाले पर करें कानूनी कार्रवाई
बाल विवाह करने वाले वर एवं वधु के माता-पिता सगे संबंधी बाराती तथा बाल विवाह कराने वाले पर भी की जा सकती है कानूनी कार्रवाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह को रोकने तथा बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम एवं कानूनी जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा है कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई ही नहीं अपितु कानूनन अपराध भी है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के…
Read More