समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी -धमतरी कलेक्टर पी.एस.एल्मा की प्रेरणा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह की पहल पर वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत बच्चों के पालकों एवं ग्रामवासियों को शिक्षा से जोड़ने हेतु “शिक्षा चौपाल” कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है | “शिक्षा चौपाल” कार्यक्रम में विगत दो वर्षों के कोरोना काल में बच्चों के शिक्षा में आई बाधा को दूर करने हेतु पालकों एवं समुदाय से संवाद कर बच्चों में विषय आधारित सीखने की क्षमता के उतरोत्तर विकास पर चर्चा की…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
“ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत दूरस्थ वनांचल ग्राम खालगढ़ में नंगे पाँव स्कूल जाने वाले विशेष संरक्षित पिछड़ी जनजाति भुंजिया समुदाय के बच्चें अब पहनेंगे जूते एवं चप्पल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी -धमतरी कलेक्टर पी.एस.एल्मा की प्रेरणा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह की पहल पर वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी के सुदूर ग्रामों में रहने वाले प्राथमिक शालाओं के नंगे पाँव स्कूल जाने वाले जरूरतमंद बच्चो को “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जूते एवं चप्पल प्रदाय करने की सराहनीय पहल की जा रही है | गर्मी के दिनों में तपती सड़कों पर प्राथमिक शालाओं के बच्चों को अब नंगे पाँव स्कूल नहीं जाना पड़ेगा, ऐसे सभी जरूरतमंद बच्चों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह…
Read Moreबड़ी खबर : सार्वजनिक स्थलों में मास्क या फेस कवर नहीं पहनने पर 500 रुपए जुर्माना संबंधी आदेश हुआ निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 25 मार्च 2021 को जारी सार्वजनिक स्थलों में मास्क या फेस कवर नहीं पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना अधिरोपित करने संबंधी आदेश को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित (held in abeyance) कर दिया है। मंत्रालय द्वारा इस संबंध में विगत 8 अप्रैल को आदेश जारी किया गया है।
Read Moreब्रेकिंग : अन्य पिछड़े वर्गों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण की अंतिम तिथि बढ़ाकर हुई 25 अप्रैल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्गों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण की तिथि में वृद्धि करते हुए 25 अप्रैल 2022 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। क्वांटिफायबल डाटा आयोग के सचिव ने पंचायत विभाग के आयुक्त और संचालक नगरीय प्रशासन को पत्र प्रेषित कर सर्वेक्षण की अंतिम तिथि में वृद्धि की जानकारी दी है। उन्होंने पत्र के माध्यम से उन्हें यह भी अवगत कराया है कि सर्वेक्षण की अंतिम तिथि में वृद्धि के कारण सर्वेक्षण हेतु नवीन समयबद्ध…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सूरजपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज सूरजपुर आगमन पर पर्री हेलीपैड में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान नगरी प्रशासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया,स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े का भी पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस मौके पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेल साय सिंह, राज्य तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष श्री संदीप साहू, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह, जिला पंचायत सूरजपुर अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज मण्डावी के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी घोषणा के अनुरूप राजाराव पठार में देवगुड़ी के विकास, शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा की स्थापना और स्मारक निर्माण तथा बूढ़ादेव स्थल के विकास के लिए 65 लाख रुपए की राज्य राशि वीर मेला आयोजन समिति को प्राप्त हो चुकी है। प्रतिनिधि मंडल ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के…
Read Moreनरवा विकास : वर्ष 2021-22 में कैम्पा मद से 392 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत, लगभग 38 लाख संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर
वनांचल के 1962 छोटे-बड़े नालों में 8 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि होगी उपचारित: वन मंत्री श्री अकबर समदर्शी न्यूज़, रायपुर राज्य सरकार द्वारा संचालित सुराजी गांव योजना के तहत नरवा विकास कार्यक्रम अंतर्गत कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 में 392 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें 01 हजार 962 नालों के 8.17 लाख हेक्टेयर जल ग्रहण क्षेत्र में लगभग 38 लाख भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री…
Read Moreव्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी, छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों से नहीं लिया जाएगा परीक्षा शुल्क
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बजट सत्र में की गई घोषणा पर अमल शुरू बस्तर एवं सरगुजा के निवासियों की भर्ती के लिए गठित कनिष्ठ सेवा चयन बोर्ड की परीक्षाओं में भी किया गया है शुल्क माफ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों से छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (छगव्यापमं) एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (छगपीएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश एवं…
Read Moreराष्ट्रीय पंचायत दिवस पर इस बार छत्तीसगढ़ को 12 राष्ट्रीय पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी पुरस्कार के लिए चयनित सभी पंचायतों को बधाई
दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए पाटन व सूरजपुर ब्लॉक का चयन छत्तीसगढ़ के 9 ग्राम पंचायतों को भी मिलेगा पुरस्कार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छतीसगढ़ में लगातार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयासों फलस्वरूप इस बार राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ को 12 राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने जा रहा है। इसमें दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए जिला वर्ग में जहां जिला पंचायत कबीरधाम को चुना गया है। वहीं ब्लॉक वर्ग के लिए पाटन एवं सूरजपुर का चयन हुआ…
Read Moreमुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा के संबंध में ली बैठक : इस वर्ष प्रथम 03 माह में सड़क दुर्घटनाओं में 11.45 प्रतिशत, मृत्यु में 13.42 प्रतिशत एवं घायलों की संख्या में 7.84 प्रतिशत की कमी, सड़क सुरक्षा उपायों का सबकी सहभागिता से हो बेहतर क्रियान्वयन : मुख्य सचिव श्री जैन
समस्त शासकीय वाहन चालकों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण: सड़क सुरक्षा नियमों का दिया जाएगा प्रशिक्षण गत वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटना में इस वर्ष की प्रथम तिमाही में आई कमी सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के त्वरित उपचार हेतु ट्रामा सेंटरों के उन्नयन पर जोर शासकीय व निजी एम्बुलेंस की मैपिंग के लिए तैयार होगा पोर्टल दुर्घटनाजन्य सड़क खण्डों और ब्लैक स्पाट्स के प्राथमिकता से सुधार के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभागों को परस्पर…
Read More