चौकी रघुनाथपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही.
आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन कुल कीमत मशरुका लगभग 32 हजार रुपये किया गया बरामद.
मामले में शामिल आरोपी घटना दिनांक से फरार है, जिसका पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा.
चोरी के मामलो में शामिल आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही.
अंबिकापुर : अंबिकापुर के चौकी रघुनाथपुर क्षेत्र में पुलिस ने 32 हजार रुपये मूल्य का चोरी का आरोपी सूरज पैकरा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन और कॉपर केबल चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी से चोरी का सामान जब्त किया और फरार साथी की खोज जारी रखी। मामले में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रार्थी राज कुमार सिंह साकिन बलीगढ़ टोला दासीपुर थाना केतार जिला गढ़वा झारखण्ड हा.मु. ग्राम सिलसिला मां कुदरगढ़ी मिनरल्स एण्ड रिफेक्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड चौकी रघुनाथपुर थाना लुण्ड्रा का चौकी रघुनाथपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ग्राम सिलसिला स्थित मां कुदरगढी मिनरल्स एण्ड रिफेक्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड में मां चर्तुभूजी कंस्ट्रक्शन की ओर से ठेकेदारी का काम लगभग तीन वर्षों से कर रहा है। दिनांक 16 अक्टूबर 2025 के शाम लगभग 8:10 बजे प्रार्थी अपने कर्मचारियों के साथ काम खत्म करके प्लांट में स्थित स्टोर रूम में सामान जमा कर स्टोर रूम को ताला मार कर अपने निवास बतौली चला गया था, स्टोर रूम की चाभी उसके कर्मचारी लोग रखते थे।
दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को रोज की भांती प्रातः 08:10 बजे इसके कर्मचारी लोग काम पर प्लांट में पहुंचे तो स्टोर रूम में चोरी होने की सूचना कर्मचारी रजनीश सिंह के द्वारा प्रार्थी को फोन से बताए कि स्टोर रूम मे चोरी हो गया है। तब सूचना पाकर प्रार्थी अपने कर्मचारियों के साथ जाकर स्टोर रूम में देखा कि स्टोर रूम का पिछले हिस्से का सिट तोड़ कर स्टोर रूम में घुस कर स्टोर रूम में रखे वेल्डिंग मशीन कीमत 24500/- रुपये कटर मशीन कीमत 7500/- रुपये एवं कॉपर केबल लगभग 120 मीटर कीमत 37500/- कुल कीमत 69500/-रुपये का सामान कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चौकी रघुनाथपुर थाना लुन्ड्रा में अपराध क्रमांक 211/25 धारा 331(4), 305(क) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जांच विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सूरज पैंकरा अपने एक अन्य साथी के साथ मिल कर घटना कारित किया है। इस सूचना पर पतासाजी कर मिलने पर प्रकरण के आरोपी सूरज पैकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने पर अपना नाम सूरज पैंकरा आत्मज जीवित राम पैकरा उम्र 27 वर्ष साकिन सिलसिला चौकी रघुनाथपुर थाना लुन्ड्रा का होना बताया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में हिकमत अमली से पुछताछ करने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार करते हुए अपने साथी के साथ मिल कर सुनियोजित तरिके से योजना तैयार कर प्लांट से वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन, कॉपर केबल तार चोरी करना एवं कॉपर तार को बेच कर रूपये को आधा-आधा बांट लेना तथा रूपये को खर्च कर देना बताया है। गिरफ्तार आरोपी के पेश करने पर चोरी गई वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन गवाहों के समक्ष जप्ती किया गया। प्रकरण में आरोपियों के कृत्य से धारा 61 (1) (क) बी.एन.एस. जोड़ी गई है। गिरफ्तार आरोपी अपराधिक प्रवृति का है, प्रकरण में सम्मिलित एक अन्य आरोपी फरार है, फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है, आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उपनिरीक्षक दिलीप दुबे, प्रधान आरक्षक दीनानाथ भारती, प्रधान आरक्षक चंद्रभूषण तिवारी, आरक्षक उमेश खुटिया, आरक्षक इदरीश खान, आरक्षक अविनाश विश्वास, आरक्षक दिनेश मिंज सक्रिय रहे।
