समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी एवं पुलिस अधीक्षक गिरजाशंकर जायसवाल ने आज घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कन्हारगांव, कड़ेमेटा, कड़ेनार मोटर सायकल के जरिये पहुंचकर निर्माणाधीन सड़क पल्ली-बारसूर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इस सड़क पर निर्मित किये जा रहे पुल-पुलिया की प्रगति, सड़क निर्माण, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का निर्देशित किया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य को द्रुत गति से संचालित करें और शीघ्र सड़क निर्माण कार्य को पूरा करें। इस दौरान अधिकारियों ने उक्त मार्ग…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
नवा रायपुर के किसानों के हित में 6 बिन्दुओं पर अमल का आदेश जारी, 7 मार्च से प्रभावित पात्र किसानों को मिलेगा पट्टा
नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल ने दी सहमति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,रायपुर नवा रायपुर राजधानी परियोजना के तहत प्रभावित किसानों की मांग और मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा की गई सिफारिशों को मान्य करते हुए 6 प्रमुख बिन्दुओं के क्रियान्वयन के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से आवासीय पट्टा वितरण, पात्रता अनुसार 1200 से 2500 वर्गफीट आवासीय भूमि का आबंटन, शासकीय भूमि पर कब्जा जहां पर है वहीं दिया जाना जिसके लिए विलेज डेव्हलपमेंट प्लान के क्रियान्यन के शर्त को शिथिल करना शामिल…
Read Moreमछली विभाग के चार अधिकारियों पर कार्रवाई, मत्स्य पालन तालाब खनन में गड़बड़ी का मामला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मछली पालन विभाग के संचालक नारायण सिंह नाग ने बताया कि कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में मछली पालन हेतु तालाब खनन में गड़बड़ी का मामला पाए जाने पर सहायक संचालक मछली पालन कांकेर सहित कुल चार अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि तालाब खनन में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कलेक्टर कांकेर द्वारा इस मामले की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सहायक संचालक मछली पालन कांकेर सुदेश कुमार साहू, एएफओ टी.आर. भंडारी, मत्स्य निरीक्षक अशोक गाइन एवं दिनेश कुमार श्रीवास्तव…
Read Moreकलेक्टर ने स्वसहायता समूह की आर्थिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर गौठानों में अधिक गतिविधियां संचालित करने के दिए निर्देश, कलेक्टर ने ग्राम अमलीडीह और सालिकझिटिया गौठान का किया निरीक्षण
ग्राम अमलीडीह गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाएं वर्मी शेड में ही वर्मी कम्पोस्ट के साथ कर रही मशरूम उत्पादन ग्राम अमलीडीह गौठान में गौठान मेला और राजस्व शिविर का हुआ आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा शासन की महात्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी के अंतर्गत निर्मित गौठान के क्रियान्वयन तथा स्वसहायता समूह की आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से आय बढ़ाने की दिशा में लगातार गौठानों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने आज डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अमलीडीह और सालिक झिटिया गौठान का निरीक्षण किया।…
Read Moreवृंदावन गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में गौठान मेला का हुआ आयोजन : गौठान मेला का उद्देश्य जनसामान्य को गौठान तथा वहां संचालित आर्थिक गतिविधियों से अवगत कराना – कलेक्टर
गौठान मेला में नागरिकों ने गौठान में संचालित हो रहे आर्थिक गतिविधियों को करीब से जाना वृंदावन गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए बना आर्थिक स्वावलंबन का केन्द्र रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और रोजगार के अवसर विकसित करना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव जिले के राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अंजोरा स्थित वृंदावन गौठान को प्रदेश में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में पहचाना जा रहा है। लगभग 40 एकड़ क्षेत्र में फैले गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाएं औद्योगिक कार्य में संलग्न…
Read Moreविकासखंड नगरी में बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ : परीक्षा केन्द्रों का उड़नदस्ता दलों ने किया सघन निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी -धमतरी वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में 2 मार्च से बोर्ड परीक्षा का सुचारू संचालन प्रारम्भ हुआ | प्रथम दिवस 2 मार्च को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हुई | कलेक्टर पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी डा.रजनी नेल्सन के निर्देशानुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह द्वारा गठित किये गए ब्लॉक स्तरीय उड़नदस्ता दलों ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किये | बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह के साथ निरीक्षण दल में शामिल व्याख्याता एल.बी. पुजारानी यादव,तिलेश्वरी अटल ने हायर सेकेंडरी स्कूल डोंगरडुला,…
Read Moreइस वर्ष की पहली नेशनल लोक अदालत 12 मार्च को जिला न्यायालय रायपुर में आयोजित होगा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा पूरे देश में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के वार्षिक कलेण्डर अनुसार जिला रायपुर तथा जिला गरियाबंद, तहसील देवभोग, तिल्दा एवं राजिम में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च 2022 दिन शनिवार को आयोजित होगा। नेशनल लोक अदालत के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी द्वारा नेशनल लोक अदालत के संबंध में राज्य के समस्त जिलों की विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक…
Read Moreझीरम घाटी से संबंधित अतिरिक्त बिन्दु की जांच हेतु दो सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 11 नवंबर 2021 को जारी अधिसूचना के तहत झीरमघाटी क्षेत्र में 25 मई 2013 को नक्सलियों द्वारा कारित हिंसात्मक घटना के संबंध में अतिरिक्त बिन्दु की जांच हेतु दो सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है। इस आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री सतीश के. अग्निहोत्री एवं सदस्य न्यायमूर्ति श्री जी. मिन्हाजुद्दीन, पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालय बिलासपुर को बनाया गया है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र में 11 फरवरी 2022 को प्रकाशित अधिसूचना, शपथ पत्र…
Read Moreकेंद्र सरकार के संयुक्त सचिव ने किया गौठनों का अवलोकन, संचालित गतिविधियों की ली जानकारी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के स्वालंबन का महत्वपूर्ण कदम बताया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पशुपालन एवं डेयरी विभाग भारत सरकार के संयुक्त सचिव (एन एल एम) डॉ ओ पी चौधरी ने आज यहां आरंग विकासखंड के पारागांव एवं बड़गांव गौठानों का अवलोकन किया। उन्होंने गौठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। वहां उपस्थित ग्रामीणों, स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर गौठानों से अर्जित होने वाले आय की जानकारी ली। ऐसी योजनाओं ग्रामीण अर्थव्यवस्था के स्वालंबन के लिए राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। ऐसी योजनाओं से स्थानीय स्तर पर ही ग्रामीणों को आमदानी का बेहतर साधन मिल रहा…
Read Moreस्वास्थ्य विभाग ने रायपुर में लगाया सियान जतन क्लीनिक, 6 स्वास्थ्य केन्द्रों में लगभग एक हजार से अधिक ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
36 जरूरतमंद मरीजों को वॉकिंग स्टीक व 7 मरीजों को हियरिंग एड का वितरण 60 वर्ष से अधिक आयु के 911 वृद्धजनों का निःशुल्क उपचार शिविर में 45 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित मिले समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं और कार्यक्रम संचालित की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य का लाभ देने अभिनव पहल हो रहे हैं। इसी कड़ी में 2 मार्च को स्वास्थ्य विभाग द्वारा से रायपुर जिले…
Read More