समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के सूचना का अधिकार अधिनियम की प्रक्रिया को सरलीकरण करने के लिए सतत कार्य किया जा रहा है । जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारी सूचना का अधिकार की वेब पोर्टल (https://rtionline.cg.gov.in) पर पंजीयन के पश्चात ही कार्यालयों में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आवेदन आॅन लाईन किया जा सकेगा । छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में इस प्रकिया के तहत पहले सूचना का अधिकार की वेब पोर्टल (https://rtionline.cg.gov.in) पर सभी विभाग और कार्यालय में पदस्थ जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय …
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मुख्यमंत्री बस्तरवासियों को देंगे 109 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, 25 जनवरी को 41.31 करोड़ रुपए की लागत के 21 कार्यों का लोकार्पण और 68.10 करोड़ की लागत के 08 कार्यों का होगा भूमिपूजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तरवासियों को लगभग 109 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान 25 जनवरी को बालीकोंटा में स्थित अमृत मिशन योजनातंर्गत निर्मित सिवरेज मास्टर प्लांट लोकार्पण सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 41.31 करोड़ रुपए से अधिक के 21 कार्यों का लोकार्पण और 68.10 करोड़ रुपए से अधिक के 08 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन कार्यों का लोकर्पण करेंगे उनमें लगभग 3.14 करोड़ रूपए की लागत से सोनपुर, सिमोड़ा,…
Read More’छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी’ पर हुई चर्चा, छत्तीसगढ़ में ’इलेक्ट्रिक व्हीकल’ को प्रचलन में बढ़ावा देने के लिए पहल – परिवहन मंत्री श्री अकबर
श्री अकबर ने कहा-इलेक्ट्रिक वाहन पार्क की स्थापना और इसके निर्माण इकाईयों को दी जाएगी हर संभव मदद जरूरत के मुताबिक अधिक से अधिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि वर्तमान में वायु प्रदूषण की वैश्विक समस्या के मद्देनजर अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की सख्त जरूरत है। इसके तहत छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर ऊर्जा के क्षेत्र संबंधी मिशन को राज्य सरकार द्वारा आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित हर संभव मदद दी जाएगी। परिवहन…
Read Moreप्रधानमंत्री आवास योजना और पीएमजीएसवाय की प्रगति की हुई समीक्षा, पीएमजीएसवाय में सड़कों की गुणवत्ता में छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान पर
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की वीडियो कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल पीएमजीएसवाय की तेज प्रगति को देखते हुए 2000 किमी अतिरिक्त सड़क की मंजूरी और नवीनीकरण व संधारण कार्यों में भी केन्द्रांश एवं राज्यांश 60:40 के अनुपात में आबंटित करने का आग्रह किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित बैठक में शामिल हुए। केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह…
Read Moreआज़ादी के हीरक जयंती वर्ष पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित पत्रिका “द बैरिस्टर“ के प्रकाशन हेतु, प्रकाशन मंडल का गठन
सुशील आनंद शुक्ला संयोजक, संदीप दुबे प्रधान संपादक, संपादक मंडल में देवा देवांगन, सुरेंद्र वर्मा, जयवर्द्धन बिस्सा, कमल नयन पटेल शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, आज़ादी के 75वें वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी हीरक जयंती वर्ष मना रही जिसके तहत आज़ादी की लड़ाई और देश के नवनिर्माण में महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस विधि-विभाग के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के वकालत के तजुर्बे और सार्वजनिक जीवन में उनके अनुभवों पर संदर्भित पत्रिका “द बैरिस्टर“ का प्रकाशन…
Read Moreपटपर नरवा के पुनर्जीवन से रबी फसल के लिए किसानों को मिल रहा पानी, मनरेगा से 48.31 लाख रूपए की लागत से हो रहा नरवा उपचार, तीन गांवों के किसानों को फायदा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. नरवा, गरवा, घुरवा, बारी कार्यक्रम के अंतर्गत नरवा उपचार की कोशिशें अब रंग ला रही हैं। राजनांदगांव जिले का ठाकुरटोला-गर्रा नरवा जिसे ‘पटपर’ नरवा के नाम से भी जाना जाता है, अब जनवरी के महीने में भी नजर आ रहा है। ग्राम पंचायत और किसानों की मेहनत तथा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) से 48 लाख 31 हजार रूपए की लागत से हो रहे नरवा उपचार के कार्यों ने इस नाले को पुनर्जीवित कर दिया है। नरवा उपचार के बाद वहां ठहरे पानी…
Read Moreमुख्यमंत्री 25 जनवरी को दंतेवाड़ा और जगदलपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 जनवरी को दंतेवाड़ा और जगदलपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे, जहंा वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11 बजे दंतेवाड़ा जिले के ग्राम छिंदनार (बारसूर) पहंुचेंगे और वहां छिंदनार ब्रिज सहित विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन में शामिल हांेगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल छिंदनार से प्रस्थान कर दोपहर 12.50 बजे जगदलपुर जिले के बालीकोंटा पहंुचेंगे और वहां अमृत मिशन योजना के अंतर्गत निर्मित सिवरेज…
Read Moreपिक-अप से परिवहन कर रहे बिचौलिए का 50 बोरी अवैध धान जब्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर, एक पिक-अप वाहन से परिवहन कर ला रहे बिचौलिए का 50 बोरी अवैध धान प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा पकड़ा गया और धान को जब्त किया गया। यह मामला मैनपाट जनपद के मेहता पॉइंट का है।इस मामले में जानकारी देते हुए मैनपाट तहसीलदार श्री शशिकांत दुबे ने बताया कि शनिवार को शाम करीब 7 बजे भ्रमण के दौरान मेहता पोइंट के पास एक पिक-अप में धान बोरी भर कर जा रहा था। शंका होने पर पिक-आप को रुकवाने की कोशिश की गई। इस पर वाहन चालक द्वारा…
Read Moreपर्यवेक्षक बनने 29735 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, शहर से लेकर गांव तक परीक्षार्थियों के रही चहल-पहल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 23 जनवरी 2022 को आयोजित खुली और परिसीमित महिला बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में 29 हजार 735 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 5797 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 35532 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था जिससे परीक्षार्थियों की चहल पहल सुबह से दोनों क्षेत्रों में रही। परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी…
Read Moreछत्तीसगढ़ रोजगार मिशन युवाओं के विकास में मील का पत्थर बनेगा -मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कांग्रेस सरकार के द्वारा गठन किया गया छग रोजगार मिशन युवाओं के कैरियर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की युवाओं को रोजगार देने की प्रतिबद्धता को दिखाता है ।पिछले तीन साल में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने के बाद आने वाले 5 सालों में 15 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजन करने का संकल्प ले कर उस पर ठोस कार्ययोजना बनाना शुरु हो गया है। प्रदेश कांग्रेस…
Read More