भाजपा के दबाव में धान खरीदी एक सप्ताह बढ़ाना अपर्याप्त, किसान हित में 15 दिन मियाद बढ़ाए – श्याम बिहारी जायसवाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश में धान खरीदी की मियाद एक सप्ताह बढ़ाये जाने को अपर्याप्त बताया हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौंप कर प्रदेश में धान खरीदी की मियाद किसानों के हित में एक माह बढ़ाने की मांग रखी थी जिसके दबाव के चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक सप्ताह की समयवृद्धि की हैं जो निर्बाध धान खरीदी के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया सेल के अंतर्गत वालिंटियर अभियान “कमल मितान” की प्रदेश टीम की पहली बैठक सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया सेल के अंतर्गत वालिंटियर अभियान “कमल मितान” की प्रदेश टीम की पहली बैठक आज सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय जी, प्रदेश आईटी सोशल मीडिया प्रभारी दीपक महस्के जी, आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, “कमल मितान” के प्रदेश प्रभारी प्रमोद सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, साथ ही आज कमल मितान के प्रदेश सदस्यों की नियुक्तियां भी की गई। इसमें “कमल मितान” के प्रदेश प्रभारी प्रमोद सिंह सहित सर्व श्री मितुल कोठारी, आदित्य कुरील, राकेश चंद्राकर, अजय श्रीवास्तव,…

Read More

प्रदेश में हो रहे दुराचार की घटनाओं को लेकर प्रदेश सरकार मौन, महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को रोकने में प्रदेश सरकार पूरी तरह नाकाम : शालिनी राजपूत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उदासीनता के चलते आज छत्तीसगढ़ में नारी कहीं भी सुरक्षित नहीं है। हमेशा से नारी जाति को कांग्रेस वोट बैंक का हिस्सा ही मानती रही है। महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश की सरकार जरा भी रुचि नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी लगातार हत्या, बलात्कार, छेड़छाड़, लूटपाट, चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे और प्रदेश की शासन व्यवस्था और प्रशासन व्यवस्था कुंभकरण की…

Read More

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा पत्र, खरीदी केन्द्रों में किसानों से अधिक धान लेने वालों पर कार्यवाही की मांग, पढ़े पूरा पत्र….

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है… पढ़े पुरा पत्र….. प्रति, माननीय श्री भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ शासन रायपुर (छत्तीसगढ़)। विषय : धान ख़रीदी केंद्रों में धान ज़्यादा तौलकर किसानों को आर्थिक चोट पहुँचाने पर तत्काल कार्रवाई के संबंध में। मान्यवर, सादर अभिवादन! छत्तीसगढ़ में इन दिनों धान ख़रीदी का काम चल रहा है, लेकिन इसमें किसानों हो रही दिक़्क़तों को दूर करने में शासन-प्रशासन की ओर से कोई रुचि नहीं ली जा रही है।…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत की वर्चुअल बैठक, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नियत तिथि के बाद सात कार्यदिवसों के लिए बढ़ाई गई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के साथ बैठक में समर्थन मूल्य पर धान खऱीदी कार्य की चर्चा की। चर्चा के उपरांत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी कार्य को निर्धारित तिथि के बाद भी बढ़ाने का निर्णय लिए। इस निर्णय के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि के बाद सात कार्य दिवसों के लिए बढ़ाया जाएगा। वर्चुअल माध्यम में हुई बैठक मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत के साथ बेमौसम बारिश के…

Read More

मुख्यमंत्री ने राज्य में धान खरीदी की अवधि एक सप्ताह बढ़ाने का किया एलान, राज्य में अब तक 78.92 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी, मुख्यमंत्री ने धान के उठाव और कस्टम मिलिंग को सराहा

कहा किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं सीधे सोसायटियों से धान के उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए आज एक बड़ा फैसला लिया। राज्य में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रंेंसिंग के माध्यम से समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की निर्धारित अवधि में एक सप्ताह की वृद्धि किए जाने का एलान किया। राज्य में अब 7 फरवरी तक किसानों से धान खरीदी की जाएगी।…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुरुघासीदास साहित्य एवँ संस्कृति अकादमी के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के नेतृत्व में गुरुघासीदास साहित्य एवँ संस्कृति अकादमी के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती मीना शास्त्री को प्रदेश की अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त होने पर बधाई एवँ शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर  गुरुघासीदास साहित्य एवँ संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष श्री के. पी. खाण्डे, महासचिव डॉ. जे. आर. सोनी, श्री जे.…

Read More

बिग ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, एक सप्ताह बढ़ाई गयी धान ख़रीदी की तारीख़

मुख्यमंत्री ने कहा किसानों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं, किसानों के हित में लिया गया निर्णय मुख्यमंत्री के निर्णय से किसानों में हर्ष, पहले 31 जनवरी तक थी धान ख़रीदी की तारीख़, एक सप्ताह बढ़ाई गयी समय सीमा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में खाद्य विभाग के कार्यों और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा की।  बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा,…

Read More

राज्य में मिशन के रूप में संचालित है गोधन न्याय योजना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में किया जा रहा विकसित गौठानों में 148 तेलमिल और 188 दाल मिल की स्थापना की प्रक्रिया शुरू गौपालकों को जारी की गई 4.21 करोड़ रूपए की राशि गोधन न्याय योजना के तहत अब तक गोबर विक्रेताओं को हो चुका 122.17 करोड़ रूपए का भुगतान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना को पूरे देश में एक आदर्श योजना के रूप में स्वीकार किया है। इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई…

Read More

प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले में 30.73 लाख रूपए के निर्माण कार्य स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 30 लाख 73 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा द्वारा प्रभारी मंत्री मद के तहत कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत कवर्धा, सहसपुर लोहारा तथा पंडरिया के अंतर्गत कई गांवों में सी.सी. रोड और सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए इस राशि की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। पंडरिया विकासखंड के झिरियाकला ग्राम पंचायत के पुतकीखुर्द में गुरू घासीदास मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए दो…

Read More