समय-सीमा में नियमित रूप से बनेंगे राशन कार्ड, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर खाद्य विभाग ने जारी किया निर्देश

कलेक्टर नियमित रूप से राशन कार्ड के लंबित आवेदनों की करेंगे समीक्षा आवेदकों का भौतिक सत्यापन एवं पात्रता की जांच 15 दिनों के भीतर करना अनिवार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते दिनों खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों को पात्र परिवारों एवं आवेदकों को नवीन राशन कार्ड नियमित रूप से जारी करने के सख्त निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारियों को छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012 एवं छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नियम 2016 का सभी जिलों में कड़ाई…

Read More

हाथी-मानव द्वंद्व प्रबंधन पर आयोजित अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने लिया हिस्सा, विभिन्न राज्यों में अपनाए जा रहे नियंत्रण उपायों पर हुई चर्चा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, हाथी विचरण एवं मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन पर अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक विगत दिवस ओडिसा राज्य के राउरकेला में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन ओडिशा वन विभाग द्वारा किया गया और इसमें ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य के वन विभाग के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मानव-हाथी द्वंद्व मुद्दे और विभिन्न राज्यों में अपनाए जा रहे नियंत्रण उपायों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया गया। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगुआ तथा प्रधान…

Read More

कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिए कलेक्टरों को दिशा-निर्देश, संक्रमण से प्रभावित क्षेत्र विशेष विकासखंड को कैटेगरी-ए में रखा जा सकता है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को सभी ऐहतिहाति कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। राज्य शासन द्वारा जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि जिले में ऐसे विशेष क्षेत्र जहां कोविड संक्रमण 4 प्रतिशत या उससे अधिक है वहां संक्रमण की रोकथाम के लिए उन क्षेत्रों को कैटेगरी-ए में रखे जा सकते हैं। कलेक्टरों को जारी निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कलेक्टर सम्पूर्ण जिले को…

Read More

खाद्य मंत्री स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में हुए शामिल, स्वामी विवेकानंद जी का जीवन है प्रेरणा से भरा हुआ : मंत्री अमरजीत भगत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन प्रेरणा से भरा हुआ है। स्वामी जी ने पूरे विश्व को मानवता और बंधुत्व से साक्षातकार कराया। स्वामी विवेकानंद जी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता है। उनके जीवन काल के अमूल्य दो वर्ष छत्तीसगढ़ में व्यतीत हुए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद जी द्वारा छत्तीसगढ़ में बिताए गए दो वर्षों की स्मृति को संजोने के लिए डे-भवन को स्मारक भवन बनाने का निर्णय लिया है। डे भवन को स्मारक बनाने की प्रक्रिया…

Read More

सुनियोजित तरीके से सूने मकानों में नकबजनी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, शहरी क्षे़त्र के लगभग 41 चोरियों का खुलासा, भारी मात्रा में सोने एवं चांदी के जेवरात बरामद, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग,  सुनियोजित तरीके से सूने मकानों में नकबजनी करने वाले गिरोह का पदार्फाश किया गया है। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर उनसे सोने-चांदी और नगदी आदि बरामद कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दुर्ग एवं भिलाई शहर में बढ रही चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु श्री ओ.पी. पाल, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बद्रीनारायण मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेन्द्र यादव, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई…

Read More

रायगढ़ जिले में गर्भवती माताओं एवं कुपोषित बच्चों को टिफिन से घर पहुंचा कर दिया जा रहा गर्म पौष्टिक भोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में जिले में कुपोषण मुक्ति की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में प्राथमिक तौर पर कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती माताओं के खान-पान का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण वर्तमान में आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद कर दिया गया है, लेकिन गर्भवती, शिशुवती और कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्म और पौष्टिक भोजन उनके घर में पहुंचा…

Read More

फुल कॉन्फिडेंस के साथ महाझूठ बोल रहे हैं, मुख्यमंत्री, डॉ. रमन की सीधी चुनौती भूपेश बतायें किसको दे दी पांच लाख नौकरी ?

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि वे बतायें कि तीन साल में पांच लाख युवाओं को कहां कौन से प्रदेश में नौकरी दे दी? पंजाब में ये नौकरियां बांट आये या यूपी में! लबरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  5 लाख युवाओं को नौकरी देने का महाझूठ फुल कॉन्फिडेंस के साथ बोल रहे हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले यहां आएं और भूपेश बघेल का नाम दर्ज कर लें कि दुनिया में वे सबसे बड़े झुठे…

Read More

थोक कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष विधानी ने जीएसटी घटाने हर्ष जताया, साय के प्रति आभार व्यक्त किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के प्रयासों व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व केंद्रीय वाणिज्य कर मंत्री पीयूष गोयल से हुए पत्र व्यवहार के पश्चात देशभर के कपड़ा उद्योग क़ारोबारियों की मांग के मद्देनज़र जीएसटी को 12 प्रतिशत करने की जगह  पूर्ववत 5 प्रतिशत रखे जाने पर राजधानी के दि रायपुर थोक कपड़ा व्यापारी संघ लि. ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ के अध्यक्ष चंदर विधानी ने विगत दिनो  श्री साय को सौंपे गए अपने…

Read More

कोरोना संक्रमण में वृद्धि : कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने अपने प्रभार जिलों गरियाबंद और राजनांदगांव के अधिकारियों के साथ की बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने अपने प्रभार जिलों गरियाबंद और राजनांदगाँव के अधिकारियों की बैठक आहूत की। इस बैठक में उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताते हुए अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश दिए। मंत्री अमरजीत भगत ने दोनों जिला कलेक्टर, सीएमओ व अन्य अधिकारियों से चर्चा कर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर वर्तमान हालात पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने ज़रूरत के अनुसार कोविड केयर केंद्रों, कोविड अस्पताल को तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने…

Read More

भगवान राम के खिलाफ कहने कार्यवाही नही होती पर कांग्रेस की आलोचना करने पर होती है, दिन रात अभद्र टिप्पड़ी करने वाले कांग्रेस नेताओं को कब गिरफ्तार करेगी सरकार ? : संजय श्रीवास्तव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर,  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कार्यकलापों को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के मद्देनज़र भिलाई की सुपेला पुलिस द्वारा मॉडल टाउन निवासी सेलून संचालक संतोष ठाकुर की गिरफ्तारी न केवल कांग्रेस के असहिष्णु राजनीतिक चरित्र का परिचायक है, अपितु नितांत अलोकतांत्रिक भी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के छोटे-बड़े सारे नेता और सरकार में बैठे लोग जो सातों दिन, 24 घंटे, 365 दिन अभद्र टिप्पणियां करते…

Read More