प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम हुये शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिती में राजीव भवन में संपन्न हुयी। बैठक में सदस्यता अभियान, बूथ कमेटी गठन पर चर्चा, जिलों में बन रहे राजीव भवनों के निर्माण पर प्रगति चर्चा एवं अन्य सांगठनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुयी। बैठक के शुरूआत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुये अतिथियों और पदाधिकारियों का स्वागत किया। प्रदेश…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
पाकिस्तानी आतंकी संगठन को छत्तीसगढ़ में जमीन आबंटन से भी दिक्कत नही कांग्रेस को ? कांग्रेस के धर्मनिरपेक्षता व देश भक्ति अब तार-तार हो गई है – बृजमोहन अग्रवाल
बृजमोहन अग्रवाल के 2 जनवरी के पत्रकार वार्ता – पाकिस्तानी आतंकी संस्था को जमीन आवंटन उजागर होने के बाद, शासन एवं प्रशासन ने पिछली तिथि में 1 जनवरी को आवेदन निरस्त किया मंत्री से लेकर तहसीलदार तक 1 दिन में सारी प्रकिया पूरी, इश्तिहार के आदेश तक आखिर किसके निर्देश पर ? पाकिस्तानी संस्था को जमीन आबंटन का दूसरा आवेदन अभी भी इश्तिहार की अनुशंसा सहित तहसील कार्यालय में जीवित है? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज फिर पाकिस्तानी संगठन दावते इस्लामी को…
Read Moreजांच कमेटी की नौटंकी न करें यह सत्ता संघर्ष का ही नतीजा है, कांग्रेस की अंतर्कलह के पर्दे अब उठ चुके है: नालिनीश ठोकने
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा के मीडिया प्रभारी नालिनीश ठोकने ने वैकुण्ठपुर नगर पालिका अध्यक्ष तथा चरचा में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में क्रास वोटिंग पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया जी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की नाराजगी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी द्वारा जांच कमेटी गठित करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जांच की नौटंकी करने की जगह कांग्रेस यह सत्य स्वीकार कर ले कि यह कांग्रेसी सत्ता संघर्ष का नतीजा है। जिसके लिए कोई डहरिया या मरकाम नहीं बल्कि मुख्यमंत्री…
Read Moreनेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कोरोना रोकथाम की तैयारी को लेकर उठाया सवाल, तैयारी कुछ भी नहीं, केवल सोनिया गांधी को खुश करने की गई बैठक : कौशिक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कोई भी तैयारी नहीं है और न ही प्रदेश सरकार ने पिछली लहर से कोई सबक ली है। जो हालत कोरोना को लेकर प्रदेश की जनता ने देखा है उसे लेकर भी प्रदेश की सरकार को कोई चिंता नहीं हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैठक केवल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को खुश करने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में दवाई आपूर्ति को…
Read Moreब्रेकिंग : छ.ग. शासन गृह (पुलिस) विभाग ने 9 पुलिस अधीक्षकों के नवीन पदस्थापना का आदेश किया जारी….देखें आदेश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर 9 पुलिस अधीक्षकों के नवीन पदस्थापना का आदेश छ.ग. शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी कर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त नवीन पदस्थापना में पदभार ग्रहण करने हेतु निर्देशित किया गया है। देखे पूरी सूची….
Read Moreमनरेगा और ‘बिहान’ ने दिया कमाई का जरिया, स्वसहायता समूह की चार महिलाएं कैंटीन चलाकर रोज एक हजार से 1200 रूपए कमा रहीं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. इंद्राणी, उर्मिला, सुनीता और सातोबाई की जिंदगी अब बदल चुकी है। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) और ‘बिहान’ (छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) ने उनका जीवन बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है। मनरेगा और 14वें वित्त आयोग के अभिसरण से निर्मित वर्क-शेड में स्वसहायता समूह की ये महिलाएं ‘बिहान कैंटीन’ संचालित कर रोज लगभग एक हजार से 1200 रूपए की कमाई कर रही हैं। ये चारों महिलाएं कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के राजानवागांव के भारत माता स्वसहायता समूह की सदस्य हैं। इन…
Read Moreमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ग्रीन काउंसिल की प्रथम बैठक, छत्तीसगढ़ बनेगा जैविक राज्य: भूपेश बघेल
हरित राज्य के रूप में होगी ब्रांडिंग, मुख्यमंत्री ने हरित एवं टिकाऊ अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर दिया जोर छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य जहां ग्रीन काउंसिल गठित की गई, मुख्यमंत्री ने कहा- रि-जनरेटिव डेव्हलपमेंट अधिक प्रगतिशील अवधारणा बैठक में जैविक उत्पादों के मार्केट लिंकेज, स्व-सहायता समूहों की क्षमता निर्माण, स्थानीय लोगों को जोड़कर आर्थिक मूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर हुआ विचार-विमर्श समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्रदेश में रि-जनरेटिव डेव्हलपमेंट को गति प्रदान करने के…
Read Moreवाणिज्यिक कर विभाग में 20 लिपिकवर्गीय कार्मिक राज्य कर निरीक्षक बने
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. राज्य शासन के वाणिज्यिक कर विभाग में सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से 20 लिपिकवर्गीय कार्मिकों को राज्य कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। विभाग द्वारा विगत 19 दिसम्बर 2021 को इसके लिए सीमित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए गठित चयन समिति की अनुशंसा के बाद राज्य कर आयुक्त कार्यालय द्वारा 20 कार्मिकों के राज्य कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति और उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। पदोन्नत कार्मिकों के नाम और उनके पदस्थापना स्थल…
Read Moreकोविड को लेकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ली आपात बैठक, कोरोना की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के दिए निर्देश, मुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने की अपील की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय आपात बैठक लेते हुए कोरोना के बढ़ते मामलों पर सभी जिलों को अलर्ट रहने को कहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कोरोना को लेकर रोजाना जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने तथा सभी जगहों पर कोविड अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन करवाने के भी निर्देश दिए…
Read Moreनए वर्ष में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी एक और सौगात, अब एक सेकेण्ड मे जारी होगी भवन अनुज्ञा, मुख्यमंत्री ने डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली का किया शुभारंभ
शहरों के विकास में आएगी तेजी, आवेदकों को नहीं लगाना पड़ेगा कार्यालय का चक्कर : भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगमों में लागू होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली 500 वर्गमीटर (5382 वर्ग फीट) के आवासीय भू-खण्डों पर निर्माण हेतु तुरंत मिलेगी भवन अनुज्ञा सभी दस्तावेजों के सही होने पर एक सेकेण्ड में जारी होगी भवन अनुज्ञा : आवेदकों को एक रूपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा पन्द्रह दिनों के रिकार्ड समय में तैयार हुआ पोर्टल मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा मुख्यमंत्री ने इस प्रणाली द्वारा जारी…
Read More