रक्षाबंधन के अवसर पर दुर्ग–रायगढ़-दुर्ग के बीच चलेगी 3-3 फेरों के लिए रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन भाई-बहनों के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन पर यात्रियों को मिलेगी सुगम यात्रा सुविधा बिलासपुर : भाई-बहनों के स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा दुर्ग–रायगढ़–दुर्ग के मध्य रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से रक्षाबंधन पर्व पर अपने परिवार एवं प्रियजनों से मिलने जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी। गाड़ी…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
नए श्रम कानूनों से रेलवे में क्या बदलेगा? बिलासपुर में जुटे बड़े अधिकारी, विशेषज्ञ ने सरल भाषा में समझाए कानून के प्रावधान और बताए महत्वपूर्ण पहलू
बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कार्मिक विभाग, मुख्यालय द्वारा आज एनईआई सभागृह, बिलासपुर में नए श्रम कानूनों जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय एवं बिलासपुर मंडल के प्रधान विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार साहू, अपर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे तथा मुख्य वक्ता श्री डॉक्टर एच. श्रीनिवास (आईआरपीएस) रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. दर्शनीता बी. अहलूवालिया द्वारा मुख्य वक्ता श्री एच. श्रीनिवास…
Read Moreएक पल की सजगता ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की सुरक्षा! रेल के 9 कर्मचारियों ने समय रहते पकड़ी बड़ी गड़बड़ियां, महाप्रबंधक ने सम्मान देकर बढ़ाया हौसला
रेल संरक्षा के 09 सजग प्रहरियों को आज महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित बिलासपुर : रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है । इसी कड़ी में आज दिनांक 25 अगस्त, 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत संरक्षा कोटि के 09 कर्मचारियो को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा…
Read Moreरेल यात्रियों पर बड़ा असर! पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन से 12 एक्सप्रेस ट्रेनों के पहिए थमेंगे नहीं, लेकिन बदलेगा सफर—मालतीपाटपुर से होगा संचालन
पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन बिलासपुर : ईस्ट कोस्ट रेलवे के खोरधा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 5 एवं 6 के उन्नयन कार्य के कारण दिनांक 25 अगस्त 2026 से 20 अक्टूबर 2026 के दौरान निर्धारित परिचालन तिथियों में कुछ ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव पड़ेगा। इसी सन्दर्भ में यात्रियों की सुविधा एवं परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित ट्रेनों के शॉर्ट टर्मिनेशन एवं शॉर्ट ओरिजिनेशन की व्यवस्था मालतीपाटपुर स्टेशन पर की गई है। मालतीपाटपुर स्टेशन…
Read Moreइंसानियत की मिसाल! मंदिर के पास लावारिस मिला 10 दिन का नवजात, डायल-112 टीम ने तुरंत अस्पताल पहुंचाकर बचाई मासूम की जान
पुलिस की मानवीय पहल – लावारिस अवस्था में मिले नवजात शिशु को डायल-112 टीम ने सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया रायपुर : दिनांक 24.08.2026 को प्रातः लगभग 06ः37 बजे डायल-112 पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत मोनेट रोड, चिरकुतहीन माता मंदिर के पास एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में मिला है। सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा कि लगभग 10 दिन का नवजात शिशु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वहां छोड़कर चला गया…
Read Moreई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी ई-बसें नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा एवं केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक श्री भानु प्रताप सिंह भदौरिया ने तैयारियों की समीक्षा की शहरों की आवश्यकता के अनुरूप रूट प्लान, डिपो-चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक आधारित मॉनिटरिंग व्यवस्था विकसित करने के दिए निर्देश रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक श्री भानु प्रताप सिंह भदौरिया के साथ नगरीय प्रशासन एवं सूडा के…
Read Moreछत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग : छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के अनुभव और प्रतिस्पर्धी वातावरण से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी लीग –अरुण साव उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण रायपुर : छत्तीसगढ़ में हॉकी की नई तस्वीर गढ़ने की तैयारी है। राज्य के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होने वाली यह लीग देश के किसी भी राज्य में आयोजित होने…
Read More“मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
शहादत के सम्मान से जुड़ी स्नेह की डोर : माधुरी ने बांधी राखी, भावुक हुए ‘विष्णु भैया’ शहीद उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा की धर्मपत्नी माधुरी वर्मा ने बांधी राखी तो भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर : रक्षाबंधन से पहले राजधानी रायपुर में आज राखी की एक ऐसी डोर बंधी, जिसमें भाई-बहन का निश्छल स्नेह भी था, शहादत का सम्मान भी और वर्षों तक नक्सल हिंसा का दंश झेलने वाले परिवारों के प्रति आत्मीयता भी। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में नक्सली…
Read Moreरक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ का बहनों को बड़ा तोहफा, 67.28 लाख खातों में पहुंची महतारी वंदन की 31वीं किस्त; ₹631.38 करोड़ से बदलेगी खुशियों की तस्वीर
बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ ने बहनों को दिया स्नेह और सम्मान का उपहार प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित रायपुर : भाई-बहन के अटूट स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन से पहले आज बालोद जिले के डौंडीलोहारा में एक आत्मीय और भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। प्रदेश की लाखों बहनों के ‘विष्णु भैया’ मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
Read Moreमंत्री रामविचार नेताम ने किया पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण : चबूतरे पर बैठकर छात्राओं से की आत्मीय चर्चा, स्वास्थ्य, पढ़ाई, करियर और छात्रावास की व्यवस्थाओं की ली जानकारी
छात्राओं की सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायपुर : छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने महासमुंद जिला में आदिवासी छात्रावासों और कन्या आश्रमों का औचक निरीक्षण किया है। उन्होंने छात्रावास परिसरों में साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की जाँच की। मंत्री श्री नेताम ने आज शाम महासमुंद स्थित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंत्री ने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्राओं से सीधे संवाद किया और उनके स्वास्थ्य,…
Read More