‘स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा ही विकसित छत्तीसगढ़ की नींव’— मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल; यूनिसेफ के सहयोग से बनेगी कुपोषण उन्मूलन की व्यापक कार्ययोजना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से सभी संबंधित विभाग मिलकर तैयार करेंगे प्रभावी कार्ययोजना स्वस्थ माताएं और स्वस्थ बच्चे ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सुश्री सिंथिया मैककैफ्रे ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण उन्मूलन तथा बच्चों के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री…

Read More

‘पद नहीं, जनता की सेवा का अवसर है प्रशासनिक सेवा’— राज्यपाल रमेन डेका ने प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों को दिया संवेदनशील और पारदर्शी प्रशासन का मंत्र

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व -श्री डेका रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक सेवा केवल एक पद नहीं, बल्कि आम जनता की सेवा का महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर का पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और ईमानदारी से निर्वहन करना प्रत्येक अधिकारी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जहां चुनौतियां होती हैं, वहीं नए अवसर भी मौजूद होते हैं। इसलिए प्रत्येक परिस्थिति का सकारात्मक दृष्टिकोण से सामना करते हुए जनता के हित में निर्णय लिए जाने…

Read More

विशेष लेख : सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम, जनभागीदारी से साकार हो रहा हरित छत्तीसगढ़ का संकल्प

धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक अशोक कुमार चंद्रवंशी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर : सीड बॉल पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और वनीकरण (रिफॉरेस्टेशन) का एक बेहद सरल, किफायती और अत्यधिक प्रभावी माध्यम है। इसमें बीजों को मिट्टी और जैविक खाद के मिश्रण से छोटी-छोटी गोलियों के रूप में सुरक्षित कर दिया जाता है, जिससे वे बिना मेहनत के दुर्गम स्थानों पर भी उग जाते हैं। सीड बॉल- बीज, मिट्टी (मुख्य रूप से चिकनी मिट्टी) और जैविक खाद (गोबर या वर्मीकम्पोस्ट) का एक छोटा और सूखा गोला होता है। बीजों को इस प्राकृतिक…

Read More

नौकरी नहीं, स्वरोजगार चुना और बन गईं प्रेरणा: बस्तर की ग्रेसी ने 400 से अधिक सूकरों के आधुनिक फार्म से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने लिखी सफलता की नई इबारत बीएससी एग्रीकल्चर ग्रेजुएट युवती ने सरकारी सहायता से स्वरोजगार को बनाया सफलता की मिसाल नेशनल लाइव स्टॉक मिशन से मिली 30 लाख रुपये की सब्सिडी, आधुनिक फार्म में 400 से अधिक सूकर रायपुर : सूकर पालन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एक तेजी से उभरता हुआ और अत्यधिक लाभदायक स्वरोजगार है। कम लागत, उच्च प्रजनन क्षमता और मांस की लगातार बढ़ती मांग के कारण, यह लाखों युवाओं और किसानों के लिए स्थायी आय…

Read More

छत्तीसगढ़ में खेती ने पकड़ी रफ्तार, 33.50 लाख हेक्टेयर में 69% बोनी पूरी; किसानों को रिकॉर्ड खाद-बीज और ₹6633 करोड़ कृषि ऋण का सहारा

प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर : राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण रायपुर : प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती किसानी का कार्य जोरों पर हैं। राज्य में 22 जुलाई की स्थिति में राज्य के 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्रों में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी हो चुकी है। इस खरीफ सीजन में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश: किसानों को सुगमता से मिले खाद-बीज मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट ने खोले अवसरों के नए द्वार, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 10% आरक्षण और किसानों के लिए उर्वरक व्यवस्था होगी और मजबूत

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों और अग्निवीरों से जुड़े दो अहम निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने उर्वरकों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति के गठन को मंजूरी दी, वहीं पुलिस, वनरक्षक और जेल प्रहरी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी स्वीकृत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए…

Read More

रायपुर में होगा राष्ट्रीय औद्योगिक महाकुंभ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात; 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर से MSME, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात : 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा एमएसएमई क्षेत्र को मिलेगा नया संबल, निवेश और रोजगार को मिलेगी गति – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 18, 19 एवं 20 सितंबर को रायपुर में आयोजित होने वाले 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (आईआईएफ) की तैयारियों, उद्देश्यों एवं आयोजन की विस्तृत रूपरेखा से…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली : परिजनों से दूरभाष पर की चर्चा, बेहतर उपचार सुनिश्चित करने जिला प्रशासन को दिए निर्देश

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार एवं प्रख्यात बांस वादक श्री विक्रम यादव के परिजनों से दूरभाष पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके समुचित उपचार और आवश्यक सहयोग के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है तथा इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजनांदगांव कलेक्टर से भी दूरभाष पर चर्चा कर श्री विक्रम यादव के उपचार की अद्यतन जानकारी…

Read More

छत्तीसगढ़ की खदान ने देश भर में बजाया डंका : कोयला मंत्रालय से मिली 5-स्टार रेटिंग, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी की गारे पेलमा सेक्टर-III को राष्ट्रीय 5-स्टार सम्मान,राष्ट्रीय टॉप-20 में बनाया स्थान, सुरक्षा, पर्यावरण और उत्कृष्ट खनन का मिला बड़ा पुरस्कार !

जनरेशन कंपनी की गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिली राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग. रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के लिए गर्व की बात है कि उसकी गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को भारत सरकार के कोयला मंत्रालय से प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि सुरक्षित खनन, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति के क्षेत्र में कंपनी के शानदार प्रदर्शन को दर्शाती है तथा छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाती है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी की गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला…

Read More

जनजातीय बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की नई नींव, राज्यपाल रमेन डेका ने किया ‘शबरी वाचनालय’ का उद्घाटन, बोले— यह ज्ञान, संस्कार और आत्मनिर्भरता का सशक्त केंद्र बनेगा

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -श्री डेका रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थापित शबरी वाचनालय का उद्घाटन किया। वाचनालय की स्थापना के लिए राज्यपाल द्वारा अपने स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि शबरी वाचनालय एक दूरदर्शी पहल है, जो जनजातीय बालिकाओं के लिए अध्ययन, चिंतन, आत्मविकास एवं व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त…

Read More