रायपुर के महालक्ष्मी मार्केट में अचानक भड़की आग, चौथी मंजिल पर मची अफरा-तफरी! समय रहते पहुंचीं SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें, त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा—राहत की बात, कोई जनहानि नहीं

पंडरी स्थित महालक्ष्मी मार्केट में लगी आग पर त्वरित कार्रवाई से पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

डायल 112 से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस एवं अग्निशमन की टीम

जिला प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा, युद्धस्तर पर किया गया आग बुझाने का कार्य

रायपुर : राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित महालक्ष्मी मार्केट में रोजबेस इम्पीरियो दुकान की चौथी मंजिल पर आग लगने की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस एवं अग्निशमन दल की संयुक्त कार्रवाई से आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

डायल 112 के माध्यम से आगजनी की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस एवं अग्निशमन दल की गाड़ियां तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचते ही टीमों ने समन्वय के साथ युद्धस्तर पर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। अग्निशमन दल के जवानों ने तत्परता से कार्य करते हुए आग पर काबू पा लिया।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर रायपुर एसडीएम श्री नभ सिंह एवं जिला सेनानी नगर सेना श्री पुष्पराज सिंह सहित संबंधित अधिकारियों ने बचाव दलों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए आग बुझाने की कार्रवाई को सुचारू रूप से संचालित कराया।

Related posts