पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया अनावरण, पत्रकारिता में योगदान को किया गया याद रायपुर : रायपुर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में देश और प्रदेश को कई मूर्धन्य पत्रकार दिए हैं, इन्हीं में से एक नाम वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंकज शर्मा का है। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से पंकज गार्डन, खो-खो पारा में उनकी प्रतिमा का अनावरण उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा किया गया। समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक अनुज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
कार्डियक अरेस्ट के बाद 15% EF वाला 73 वर्षीय मरीज, तीनों धमनियों में ब्लॉकेज और गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस—मेकाहारा में एक ही सर्जरी से CABG और एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट सफल — 23 दिन ICU निगरानी के बाद जटिल ऑपरेशन, अब मरीज की हालत स्थिर
डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर मेकाहारा के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग की एक और बड़ी उपलब्धि; कार्डियक अरेस्ट के बाद 15 प्रतिशत ईएफ (हदय की पंपिंग/EF) वाले 73 वर्षीय मरीज का सफल इलाज तीनों कोरोनरी धमनियों में ब्लॉकेज के साथ गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस का किया गया जटिल ऑपरेशन यह ऑपरेशन विभागाध्यक्ष डॉ.(प्रो.)कृष्णकांत साहू एवं टीम द्वारा किया गया रायपुर : पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) विभाग ने एक बार फिर अत्यंत जटिल…
Read Moreसमय पर पहचान, मुफ्त इलाज और दवाइयों से बेदकुमारी को मिली राहत—सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ बैगा गांव में स्वास्थ्य टीम ने पहचाने कुष्ठ के लक्षण — राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़कर नियमित उपचार से सामान्य हुई जिंदगी
सेवा संकल्प में बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, कुष्ठ के लक्षणों की पहचान के बाद बेदकुमारी को मिला निःशुल्क उपचार रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के क्रम में ग्राम मन्नाबेदी, बोड़ला विकासखंड निवासी श्रीमती बेदकुमारी बैगा को कुष्ठ संबंधी स्वास्थ्य समस्या के उपचार से जोड़ा गया। शरीर पर दाग और झुनझुनी जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य सलाह दी। इसके बाद राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध…
Read Moreजब योजनाओं का लाभ घर तक पहुंचा, तो बदल गई जिंदगी—मोहला-मानपुर के गांव में मंत्री टंक राम वर्मा ने देखी सुशासन की जमीनी तस्वीर — पक्का मकान, नल-जल, उज्ज्वला और महतारी वंदन से संवर रहा ग्रामीण परिवारों का जीवन
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास का नया दौर योजनाओं का मिला लाभ, तो संवर गया जीवन मोहला-मानपुर में मंत्री टंक राम वर्मा ने जाना योजनाओं का जमीनी असर रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक पहुँचकर आम जनता के जीवन में अभूतपूर्व सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की इसी कड़ी में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम…
Read Moreगरबा-दशहरा उत्सव में सुरक्षा का पूरा प्लान तैयार, सिटी कोतवाली में पुलिस-प्रशासन ने समितियों के साथ किया सीधा संवाद — CCTV, ध्वनि सीमा, यातायात और गश्त पर सख्त निर्देश; शांति भंग करने वालों पर होगी वैधानिक कार्रवाई
आगामी गरबा उत्सव, नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु थाना सिटी कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित एसडीएम, एसडीओपी, सीएमओ व थाना प्रभारी की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं एवं दुर्गा/गरबा उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से हुआ सीधा संवाद पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश नगरवासियों व आयोजकों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने एवं शांति व सद्भाव बनाए रखने की गई अपील बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.)…
Read Moreजहां पहुंचना चुनौती, वहां पहुंची पुलिस-ITBP की पशु चिकित्सा टीम—मंडाली में 72 बेजुबानों का इलाज, ग्रामीणों को मिली दवाइयां — ‘माड़ मैत्री’ अभियान के जरिए अबूझमाड़ में सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य और जनकल्याण सेवाओं का विस्तार
माड़ मैत्री अभियान के तहत नारायणपुर पुलिस एवं 29वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त पहल ओरछा क्षेत्र के मंडाली गांव में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित 72 पशुओं की जांच एवं उपचार, ग्रामीणों को आवश्यक दवाइयां वितरित नारायणपुर : पुलिस एवं 29वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत दिनांक 06.10.2026 को ओरछा क्षेत्र के मंडाली गांव में संयुक्त रूप से पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह पहल अबूझमाड़ के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा स्थानीय ग्रामीणों के साथ समन्वय एवं विश्वास को और…
Read Moreजांजगीर-चांपा पुलिस की वार्षिक समीक्षा में आईजी रामगोपाल गर्ग ने कसी व्यवस्था की कमान, बेहतर पुलिसिंग के साथ लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर — पुलिस लाइन में नए जिम व यातायात भवन का शुभारंभ, अग्निवीर अभ्यर्थियों का बढ़ाया हौसला, थाना चांपा को अपराध नियंत्रण के दिए सख्त निर्देश
आईजी रामगोपाल गर्ग (IPS) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर ने किया पुलिस लाइन/SP कार्यालय जांजगीर का वार्षिक निरीक्षण वार्षिक निरीक्षण में आईजी का सख्त संदेश—बेहतर पुलिसिंग, संवेदनशील व्यवहार और अपराध पर प्रभावी कार्रवाई पर जोर- पुलिस दरबार का भी आयोजन कर, सुनी समस्याएं, पुलिसकर्मियों को बेहतर पुलिसिंग का दिया मंत्र परेड निरीक्षण समाप्ति उपरांत आईजी ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से किया मुलाकात, बढ़ाया हौसला, मेहनत-लगन से तैयारी और बेहतर खान-पान रखने के संबंध में दिए आवश्यक सुझाव पुलिस लाइन में पुलिस जिम का एवं यातायात शाखा भवन के जीर्णोद्धार का किया…
Read Moreटारपाली स्कूल में पुलिस की पाठशाला, 70-80 बच्चों को गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर ठगी और सड़क सुरक्षा तक की दी जानकारी — महिला थाना टीम ने सिखाए सुरक्षित रहने के तरीके, ‘हैलो सिस्टर’ और डायल 112 से मदद लेने का बताया तरीका
महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन पर 06 अक्टूबर 2026 को महिला थाना की सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे एवं महिला थाना स्टाफ द्वारा चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला संकुल केंद्र, ग्राम टारपाली में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 70-80 छात्र-छात्राओं, स्कूल के शिक्षकगण तथा ग्राम सरपंच एवं उपसरपंच…
Read Moreमहतारी वंदन की हर महीने ₹1,000 की राशि बनी बिंदिया बाई के पुश्तैनी ईंट कारोबार की नई ताकत, उधार से मिली मुक्ति — मिट्टी, भूसी और लकड़ी जुटाने में मिल रहा सहारा, हुनर के साथ परिवार की आर्थिक आत्मनिर्भरता की मजबूत हो रही नींव
महतारी वंदन से बिंदिया बाई के हुनर को मिला आर्थिक संबल, ईंटों के साथ गढ़ रही आत्मनिर्भरता की नई कहानी हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपए से पैतृक ईंट व्यवसाय को बढ़ा रही बिंदिया बाई, अब मिट्टी और ईंधन के लिए नहीं लेना पड़ता उधार रायपुर : हाथों में हुनर हो और आगे बढ़ने के लिए थोड़ा आर्थिक सहारा मिल जाए, तो छोटी सी मदद भी परिवार की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है। मरवाही विकासखंड के ग्राम धरहर की श्रीमती बिंदिया बाई प्रजापति इसकी मिसाल हैं। परिवार…
Read Moreबिलासपुर में अरपा संरक्षण को लेकर बड़ा कदम, नदी में मिलने वाले 70 नालों के दूषित पानी के उपचार की बनेगी दीर्घकालीन योजना — प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने गुणवत्ता और समय-सीमा के साथ विकास कार्य पूरे करने दिए निर्देश, आईटीएमएस व शहर की यातायात-सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर
अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण, कार्यों को और प्रभावी बनाने कार्ययोजना तैयार करने कहा रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने आज बिलासपुर नगर निगम में संचालित योजनाओं, विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने बिलासपुर कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक…
Read More