मुख्यमंत्री का काफिला रुका, मीरा की जिंदगी में आया यादगार पल! साय ने खरीदा मिट्टी का दीया और सम्मान में दिए ₹1000, ‘आशीर्वाद का दीया’ से दिया सेवा और स्वावलंबन का बड़ा संदेश

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की आत्मीय बातचीत, एक हजार रुपए देकर किया उसके श्रम और स्वावलंबन का सम्मान मुख्यमंत्री ने पूछा – सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है? मीरा ने बताया – जनधन खाता खुला है, महतारी वंदन योजना की राशि भी मिल रही ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं खरीदा मिट्टी का दीया, सेवा और जनभागीदारी…

Read More

कभी कच्ची छत के नीचे था परिवार, अब सपनों का पक्का आशियाना! प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर की सावित्री की बदली जिंदगी, घर के साथ मिला सुरक्षा और सम्मान

सेवा संकल्प अभियान 2026 : कभी घर का था इंतजार, अब मिला सपनों का आशियाना जशपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों के सपने हो रहें साकार। कभी पक्के घर का सपना आंखों में था, लेकिन उसे पूरा करने की राह आसान नहीं थी। जशपुर जिले के तपकरा की रहने वाली श्रीमती सावित्री के लिए अपना पक्का घर सिर्फ एक सपना था। कच्चे और असुरक्षित घर में परिवार के साथ जीवन बिताने वाली सावित्री को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से अपने घर का सपना पूरा होने की उम्मीद…

Read More

जनसेवा को मिला कारोबारियों का मजबूत साथ! राइस मिल एसोसिएशन ने रेडक्रॉस को सौंपा 5 लाख का चेक, जरूरतमंदों के चेहरे पर आएगी मुस्कान

राइस मिल एसोसिएशन ने रेडक्रॉस सोसायटी को दिए 5 लाख रुपए बिलासपुर : जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल से आज मंथन सभाकक्ष में मुलाकात कर सहयोग राशि का चेक सौंपा। कलेक्टर अग्रवाल ने राइस मिल एसोसिएशन द्वारा जनहित और मानवीय सेवा के कार्यों में दिए गए इस सहयोग के लिए पदाधिकारियों का…

Read More

गृहिणी से ई-रिक्शा चालक बनीं गंगा साहू, बदली जिंदगी की राह! ‘दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’ ने दिया रोजगार, आत्मनिर्भर बनकर परिवार की आय में बढ़ाया योगदान

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से गंगा साहू बनीं आत्मनिर्भर परिवार की आर्थिक स्थिति को दे रहीं मजबूती बिलासपुर : शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का लाभ मिलने से अब वे न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। योजना का लाभ मिलने से पहले श्रीमती गंगा साहू गृहणी थीं। उनका अधिकांश समय बच्चों की देखरेख…

Read More

विशेष लेख – सेवा संकल्प अभियान : प्रदेशभर में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक, (जनसंपर्क) रायपुर रायपुर : ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक महीने का देशव्यापी अभियान है। इसका मकसद श्री मोदी के सेवा और विकास से जुड़े कामों को लोगों तक पहुंचाने के साथ जनसेवा के कार्यक्रमों को बढ़ाना है। इन कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, स्कूलों में प्रतियोगिताएं आदि शामिल हैं।  इस अभियान का उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेना, केन्द्र एवं राज्य शासन…

Read More

धान के खेतों से तालाबों तक बदली किसानों की किस्मत! प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने महासमुंद में खोले कमाई के नए दरवाजे, मछली पालन से बढ़ी आय और गांव में मिला सालभर रोजगार

बदलाव की मिसाल : बदली किसानों की किस्मत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से पारंपरिक खेती के साथ मछली पालन बन रहा अतिरिक्त आमदनी का मजबूत जरिया रायुपर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के गांव, गरीब और किसान को सशक्त बनाने के विजन के अनुरूप, केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर जिले के करीब 150 किसान अब मछली पालन, हैचरी और पाउंड लाइनर जैसी आधुनिक गतिविधियों के जरिए अपनी आय…

Read More

साइबर ठगी से बचाने पुलिस ने छेड़ा जागरूकता का महाअभियान! नॉर्थ जोन के 31 स्थानों पर लोगों को दिया डिजिटल सुरक्षा का मंत्र, 60-70 कर्मचारी भी हुए जागरूक

नॉर्थ जोन में साइबर जागृति अभियान के तहत व्यापक जन-जागरूकता अभियान एक ही दिन में 31 स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रायपुर : साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी की बढ़ती घटनाओं से आमजन को जागरूक करने तथा साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे विभिन्न तरीकों से लोगों को सतर्क रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा साइबर जागृति अभियान सप्ताह-05 के तहत लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 14.09.2026 को नॉर्थ जोन के थाना उरला, गुढ़ियारी, खमतराई एवं पंडरी क्षेत्र में विभिन्न…

Read More

नई फसल की खुशियों से गूंजा छत्तीसगढ़! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नुआखाई पर अन्नदाताओं को दी बड़ी शुभकामनाएं, खेतों की हरियाली और घर-आंगन की समृद्धि के लिए की मंगलकामना

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के अनुपम उपहार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और सभी परिवारों की खुशहाली की मंगलकामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नुआखाई…

Read More

राजसिंहासन से ऊपर कला को रखने वाले महाराजा चक्रधर की विरासत का भव्य उत्सव! 41वें चक्रधर समारोह में देशभर के दिग्गज कलाकारों का जमावड़ा, रायगढ़ बना संगीत-कला का अंतरराष्ट्रीय केंद्र

महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह : राज्यपाल रमेन डेका महाराजा चक्रधर सिंह ने कला को राज-सिंहासन से ऊपर रखा, रायगढ़ घराने को दिलाई विश्व पहचान 23 सितम्बर तक रामलीला मैदान में देश-प्रदेश के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का सोमवार को महाराजा चक्रधर की तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत भव्य शुभारंभ किया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने समारोह का…

Read More

एक हादसे में उजड़े परिवारों के बीच पहुंचे विजय शर्मा, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि और परिजनों को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा; घायलों का भी जाना हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महाराष्ट्र सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना बाँधाटोला, विचारपुर और बीजा बैरागी पहुंचकर दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि, घायलों से उपचार की ली जानकारी रायपुर : उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में कबीरधाम जिले के प्रभावित परिवारों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने हादसे…

Read More