रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ को आगे बढ़ाते हुए प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और मातृशक्ति के सम्मान के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा इस अभियान की शुरुआत अंबिकापुर से की गई। माननीय मंत्री पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग श्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में सरगवां स्थित अटल विहार योजना में वृक्षारोपण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित देश में रोजाना 61 करोड़ रुपये की हो रही साइबर ठगी, सचेत रहना बेहद जरूरी- डॉ. संजीव शुक्ला रायपुर : डिजिटल युग में इंटरनेट और ऑनलाइन सेवाओं के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। इससे सुरक्षित रहने के लिए जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है। यह बात छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास, किसान कल्याण तथा आदिम जाति मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कही। वे इंदिरा गांधी…
Read Moreदेवभोग ब्रांड गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक- पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम
रायपुर : छत्तीसगढ़ के पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम दुर्ग जिले के उरला (कुम्हारी) स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित (देवभोग) द्वारा आयोजित दुग्ध किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देवभोग ब्रांड गुणवत्ता और अटूट विश्वास का प्रतीक बन चुका है, जिसने अपनी शुद्धता के बल पर देश में एक विशिष्ट पहचान कायम की है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री नेताम ने उरला दुग्ध संयंत्र में नवीन कैंटीन का उद्घाटन किया तथा दुग्ध संयंत्र की विभिन्न प्रणालियों का…
Read Moreदृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल रमेन डेका
वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज राज्यपाल ने टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ में अभी और बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। उन्हें गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री सहज रूप से उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों तक शिक्षा पहुंचाने का वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का प्रयास सराहनीय और अनुकरणीय है।…
Read Moreराज्यपाल ने निजी विश्वविद्यालयों की कस दी लगाम! PhD की होगी रैंडम चेकिंग, बेकार पाठ्यक्रमों पर बंद करने का विचार; गांवों में सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के निर्देश
विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विद्यार्थियों का कल्याण विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। विश्वविद्यालय शिक्षा के पवित्र मंदिर हैं, इसलिए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक लेकर…
Read Moreप्रधानमंत्री सूर्यघर योजना में सुस्ती पर कलेक्टर सख्त! रायपुर में बैंकों को फटकार, लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से जल्द निराकरण करने के दिए निर्देश
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश रायपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिले में योजना की प्रगति में तेजी लाने के उद्देश्य से संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारियों की बैठक लेकर योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना अंतर्गत विभागवार एवं बैंकवार प्रगति, प्राप्त आवेदनों, लंबित प्रकरणों तथा स्वीकृत एवं निराकृत प्रकरणों की समीक्षा की गई। योजना की अपेक्षित…
Read Moreनारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का पुराना हथियार डंप बरामद! .315 राइफल, 41 कारतूस और विस्फोटक सामग्री मिली, सुरक्षा बलों की सर्चिंग में बड़ी सफलता
हाच्चेकोटी के जंगल में नक्सलियों का पुराना हथियार एवं विस्फोटक डंप बरामद नारायणपुर पुलिस एवं बीएसएफ की संयुक्त सर्चिंग में महत्वपूर्ण सफलता 315 राइफल, कारतूस, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, कॉर्डटेक्स एवं अन्य सामग्री बरामद नारायणपुर : नक्सल गतिविधियों से मुक्त हो चुके नारायणपुर जिले को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सघन सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नारायणपुर पुलिस एवं बीएसएफ की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल एवं 129वीं वाहिनी बीएसएफ के कमाण्डेंट…
Read Moreमहिलाओं के लिए साय सरकार का बड़ा तोहफा! जमीन की रजिस्ट्री पर 50% शुल्क माफ, रायगढ़ की शर्मिला मिश्रा ने बचाए करीब 25 हजार रुपये
महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से महिलाओं को मिल रही बड़ी आर्थिक राहत रायगढ़ की शर्मिला मिश्रा ने जमीन की रजिस्ट्री में बचाए करीब 25 हजार रुपये, मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का जताया आभार महिलाओं के नाम अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर पंजीयन शुल्क 4 प्रतिशत से घटकर हुआ 2 प्रतिशत रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और पंजीयन…
Read Moreसत्ता के गलियारे से बड़ी खबर! योग आयोग अध्यक्ष समेत 3 पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का प्रोटोकॉल, शासन ने तत्काल प्रभाव से लागू किया आदेश
संजय अग्रवाल, अंजय शुक्ला और शरद अवस्थी को मिली नई प्रशासनिक जिम्मेदारी व शिष्टाचार दर्जा; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश। रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न राज्य आयोगों, मंडलों और विकास प्राधिकरणों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को लेकर बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेशानुसार, निगम और मंडलों के पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के तहत निम्नलिखित पदाधिकारियों को राज्य मंत्री…
Read Moreगुदुम बाजा-मोहरी की गूंज से झूम उठा ‘रंग-तरंग’! छत्तीसगढ़ी लोकधुनों ने बांधा ऐसा समां कि संस्कृति प्रेमियों के दिल जीत ले गईं कलाकारों की प्रस्तुतियां
गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन रायपुर : छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक लोकवाद्यों और लोक कलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों से तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन जीवंत हो उठा। लोकवाद्य गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों ने आयोजन स्थल पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की विशिष्ट छटा बिखेरी और उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व संस्कृति आयुक्त अनिल कुमार साहू…
Read More