24 घंटे में चोरी का खुलासा : सरकंडा पुलिस और ACCU ने अपचारी बालक को पकड़ा, पल्सर बाइक, प्लेजर स्कूटी और सैमसंग मोबाइल बरामद, न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड, बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

जानकारी के अनुसार दिनांक 01.09.2026 को प्रार्थी सलीम मिरी (उम्र 30 वर्ष) द्वारा थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 31.08.2026 की रात्रि उनके कमरे के बाहर खड़ी पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 BM 1677) को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1242/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस एवं ACCU की टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। मुखबिर से सूचना मिली कि एक बालक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षण में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के दौरान अपचारी बालक ने उक्त पल्सर मोटर साइकिल को वाइजर का तार डायरेक्ट कर चोरी करना स्वीकार किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अपचारी बालक ने अन्य चोरियों का भी खुलासा किया, जिसमें साइंस कॉलेज के पास स्थित एक घर से सैमसंग मोबाइल (काले रंग का) एवं खपरगंज जवाली नाला रोड (सिटी कोतवाली) से एक प्लेजर स्कूटी (क्रमांक CG 04 MX 7653) चोरी करना बताया।

जप्ती कार्यवाही – अपचारी बालक की निशानदेही पर ज्योति होटल सीपत रोड के पीछे स्थित पानी टंकी के पास से चोरी की पल्सर बाइक, प्लेजर स्कूटी एवं उसकी जेब से चोरी का सैमसंग मोबाइल बरामद कर जप्त कर पुलिस के कब्जे में लिया गया।

Related posts