सिलाई से हैचरी तक, हुनर ने बदली रानू कैवर्त की जिंदगी, सालाना 2-3 लाख की कमाई से बनीं ‘लखपति दीदी’; गांव की महिलाओं के लिए बनीं मिसाल

सेवा संकल्प अभियान: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘लखपति दीदी’ संकल्प से आत्मनिर्भरता की राह पर रानू कैवर्त बिहान से जुड़कर हुनर को बनाया कारोबार का आधार, सिलाई से किराना और मुर्गी पालन से हैचरी तक कई गतिविधियों से सालाना 2 से 3 लाख रुपये की आय रायपुर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड की ग्राम पंचायत अंडी निवासी श्रीमती रानू कैवर्त की सफलता ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल बनकर सामने आई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान से जुड़कर श्रीमती रानू कैवर्त ने अपने हुनर, मेहनत और…

Read More

एक साथ गूंजीं तीन किलकारियां, सामान्य प्रसव से जन्मे तीन बेटे! दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में हाई रिस्क ट्रिपलेट डिलीवरी, तीनों नवजात SNCU में निगरानी पर

एक साथ गूंजी तीन किलकारियां, सामान्य प्रसव से जन्मे तीन बेटे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में हाई रिस्क ट्रिपलेट डिलीवरी, कटेकल्याण से समय पर रेफरल ने आसान किया प्रसव प्रबंधन रायपुर  : दंतेवाड़ा जिला अस्पताल के प्रसव कक्ष में बुधवार को एक साथ तीन किलकारियां गूंजीं। कटेकल्याण क्षेत्र की हाई रिस्क गर्भवती ने सामान्य प्रसव से तीन बेटों को जन्म दिया। दोपहर करीब 3 से 3.30 बजे के बीच हुए प्रसव में तीनों नवजातों का वजन 1870, 1875 और 1750 ग्राम रहा। जन्म के बाद तीनों की स्थिति स्थिर बताई गई…

Read More

भगवान विश्वकर्मा की भक्ति में सजा लोकभवन! राज्यपाल रमेन डेका ने प्रथम महिला संग की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती रायपुर : लोकभवन में आज भगवान  विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। राज्यपाल रमेन डेका एवं  प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा दुबे एवं लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

मुक्ताकाशी मंच पर सजेगी कविता और शायरी की महफिल! 18 सितंबर को ‘भव्य काव्य संध्या’, छत्तीसगढ़ के साथ लखनऊ-जबलपुर के नामचीन कवि करेंगे रचनाओं का पाठ

मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ सेवा संकल्प अभियान के तहत 18 सितंबर को होगा ‘भव्य काव्य संध्या’ का आयोजन, छत्तीसगढ़ के नामचीन कवियों के साथ लखनऊ और जबलपुर के रचनाकार भी देंगे प्रस्तुति रायपुर : संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत 18 सितंबर 2026 को रायपुर के महंत घासीदास स्मारक परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच में ‘भव्य काव्य संध्या’ का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 बजे से आयोजित इस विशेष काव्य संध्या में छत्तीसगढ़ के नामचीन कविगण अपनी बहुचर्चित…

Read More

राज्यपाल रमेन डेका से मंत्री टंकराम वर्मा की मुलाकात, लोक भवन में हुई सौजन्य भेंट; कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर किया विचार-विमर्श

राज्यपाल रमेन डेका से मंत्री टंकराम वर्मा ने की सौजन्य भेंट रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

Read More

कभी उबड़-खाबड़ रास्तों से दूर जाकर लाती थीं पानी, अब घर की देहरी पर नल! जल जीवन मिशन ने करंगरा की भुलिया बाई की जिंदगी में लाई बड़ी राहत

सेवा संकल्प अभियान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर जल’ संकल्प से भुलिया बाई के घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल दूर बिल्लमगढ़ तक पानी लाने की मजबूरी हुई खत्म, जल जीवन मिशन ने आसान किया ग्रामीण परिवार का जीवन रायपुर : गौरेला विकासखंड के वनांचल ग्राम करंगरा की रहने वाली भुलिया बाई के जीवन में जल जीवन मिशन के माध्यम से आया बदलाव ग्रामीण क्षेत्रों में ‘हर घर जल’ के संकल्प की सार्थकता को सामने लाता है। कुछ समय पहले तक भुलिया बाई के परिवार के लिए पीने के पानी की…

Read More

सरकारी योजनाओं से बदली जिंदगी की कहानियां सामने आईं! धनौली में मंत्री राजेश अग्रवाल ने हितग्राहियों से किया संवाद, आवास से आजीविका तक जाना योजनाओं का असर

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पीएम जनमन आवास के हितग्राहियों से की आत्मीय मुलाकात,  लखपति दीदी श्रीमती भानुकला बैगा की सफलता को सराहा जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली जिंदगी, सेवा संकल्प अभियान में सामने आईं सफलता की कहानियां रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की समर्पित जनसेवा के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्रामीण…

Read More

25 साल में छह गुना से ज्यादा बढ़ी जीपीएम की सिंचाई क्षमता! 85 जल संसाधन परियोजनाओं से बदली खेती की तस्वीर, अब 25,936 हेक्टेयर तक पहुंचा सिंचाई दायरा

जल संरक्षण और सिंचाई विस्तार की उपलब्धि, जीपीएम में सिंचाई क्षमता छह गुना से अधिक बढ़ी जल संसाधन विभाग की 25 वर्षों की विकास यात्रा ने बदली कृषि की तस्वीर, 4,458 हेक्टेयर से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर हुई सिंचाई क्षमता रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जल संसाधन…

Read More

विशेष लेख : एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़, 500 करोड़ के मुख्यमंत्री एआई मिशन से संवरेगा युवाओं और तकनीक का भविष्य

धनंजय राठौर, सयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर : दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में छत्तीसगढ़ भी अब एक नई छलांग लगाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार एआई को विकास, रोजगार और सुशासन के नए अवसरों से जोड़ने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। खेती-किसानी से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन तक हर क्षेत्र में एआई के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

Read More

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, श्रमवीरों और कारीगरों के सम्मान के साथ छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों, शिल्पकारों, कारीगरों और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को दी विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा…

Read More