रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी स्थित निवास कार्यालय में “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कुलपति श्री मनोज श्रीवास्तव और स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक श्री जगदीश पटेल भी उपस्थित रहे। बस्तर के युवाओं में नवाचार,उद्यमिता और स्वरोजगार में तकनीक आधारित विकास हेतु “ इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन आगामी 4 एवं 5 मई को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर और स्वावलंबी भारत अभियान, पीएम ऊषा एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
वीरांगना अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस पर CM विष्णु देव साय का संकल्प: “राम के ननिहाल” छत्तीसगढ़ को बनाएंगे समृद्ध, विकास कार्यों की सौगात के साथ मातृशक्ति सशक्तिकरण पर जोर
संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वीरांगना अवंतीबाई लोधी के 168 वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल आजादी की लड़ाई से लेकर स्वतंत्र भारत में भी मां भारती की सेवा में जुटा है लोधी समाज : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का किया…
Read Moreखेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की रंगीन शुरुआत: अरुणाचल के वेटलिफ्टरों का रायपुर आगमन, पारंपरिक राऊत नाचा से हुआ भव्य स्वागत
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू अरुणाचल के वेटलिफ्टरों का विमानतल पर रंगारंग स्वागत रायपुर : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भागीदारी के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू हो गया है। आज सवेरे अरुणाचल प्रदेश के वेटलिफ्टरों का 14 सदस्यीय दल रायपुर पहुंचा। इनमें 13 खिलाड़ी और एक सपोर्टिंग स्टॉफ शामिल है। खिलाड़ियों के छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राऊत नाचा दल की रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा साई (SAI) के अधिकारियों ने गुलाब भेंटकर…
Read Moreबस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में 9,800+ धावकों ने रचा इतिहास: लालबाग से चित्रकोट तक दौड़ी विकास और शांति की नई कहानी
9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर समृद्ध और विकसित बस्तर बनाने का प्रयास : वन मंत्री श्री केदार कश्यप रायपुर : बस्तर की ऐतिहासिक और नैसर्गिक धरा उस समय गौरवशाली क्षण की साक्षी बनी, जब ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ में उत्साह का अभूतपूर्व जन सैलाब उमड़ा और 9,800 से अधिक पंजीकृत धावकों ने भाग लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बस्तर के बदलते स्वरूप, बढ़ती शांति और शासन की ‘पूना मारगेम’ जैसी पुनर्वास नीतियों की सफलता…
Read Moreसूरजपुर से शुरू हुई नई पहल : दण्ड नहीं, अब न्याय की बात ! कानून और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा विशेष रथ, सीएम साय ने रवाना किए जागरूकता रथ.
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर पुलिस के नवीन आपराधिक कानून व यातायात जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना. नया कानून है न्याय की ओर मजबूत कदम, दण्ड से न्याय की ओर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय. सूरजपुर : छत्तीसगढ़ में कानून और जनजागरूकता को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर में नए आपराधिक कानूनों और यातायात नियमों की जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए विशेष जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह…
Read Moreधर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के पारित होने से धर्मांतरण पर लगेगी रोक,अवैध धर्मांतरण के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विधायक श्री पुरंदर मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की और बजट सत्र में धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 के पारित होने पर उनका सम्मान कर आभार जताया। मुख्यमंत्री…
Read Moreआस्था और विकास का संगम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुदरगढ़ धाम के भव्य विकास का किया ऐलान, 185 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, श्रद्धालुओं के लिए रोपवे सहित आधुनिक सुविधाओं की बड़ी सौगात
आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने सूरजपुर जिले में 185 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन सुपोषण रथ, आपराधिक जागरूकता रथ और यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना कुदरगढ़ में सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित विश्रामगृह का लोकार्पण सूरजपुर–रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज चैत्र नवरात्रि की तृतीया तिथि के पावन अवसर पर सूरजपुर जिले के विकासखण्ड ओड़गी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरगढ़ पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का भव्य…
Read Moreकिसानों से किया हर वादा निभा रही सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा में राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ, 3100 रु. समर्थन मूल्य, प्रोत्साहन योजनाओं और आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय
किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र…
Read Moreविशेष लेख : “बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा” मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर 22 मार्च को ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’, लालबाग से चित्रकोट जलप्रपात तक ऐतिहासिक दौड़, 25 लाख इनाम और वैश्विक टूरिज्म की बड़ी तैयारी
सीएम विष्णु देव साय बस्तर में देंगे राज्य की सबसे बड़े ‘हेरिटेज मैराथन’ की सौगात ‘बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लाने की बड़ी तैयारी बस्तर को देश का प्रमुख टूरिज्म और स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन बनाना हमारा संकल्प- श्री साय रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेल, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ का आयोजन रविवार 22…
Read Moreमां महामाया की कृपा से खेल महाकुंभ की शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा ओलंपिक का किया भव्य शुभारंभ, 3.49 लाख खिलाड़ियों की ऐतिहासिक भागीदारी, खेलों को बढ़ावा देने 10 करोड़ का प्रावधान और 20 करोड़ की आर्चरी अकादमी की बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ 3 लाख 49 हजार खिलाड़ियों की स्वस्फूर्त सहभागिता खेल के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दिखाता है : मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक के वार्षिक आयोजन हेतु बजट में 10 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान सरगुजा ओलंपिक में बेटियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखना सुखद, बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें युवा : श्रीमती गीता फोगाट सरगुजा के पंडरापाठ में 20 करोड़…
Read More